Economics- An Introduction | अर्थशास्त्र एक परिचय

Economics- An Introduction | अर्थशास्त्र एक परिचय

क्यू. “Principal of Economics” नामक पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर:- यह किताब ‘डॉ.मार्शल ‘ने लिखी है |

क्यू.” An Enquiry into the Nature and Causes of Wealth of Nations ” नामक किताब किसने लिखी ?

उत्तर :- यह किताब एडम स्मिथ ने लिखी है |

क्यू. “An Essay on the Nature and Significance of Economic Science”.इस किताब के लेखक का नाम बताएं ?

उत्तर :- इस किताब के लेखक का नाम रोबिन्स है |

क्यू. अंग्रेजी भाषा के ‘Economics’शब्द की उत्पति किस भाषा में हुई है ?

उत्तर :- ग्रीक भाषा के Oikos (घरेलू )तथा Nemein (प्रबंध )शब्दों से |

क्यू. आधुनिक अर्थशास्त्र के पिता का नाम लिखिए ?

उत्तर :- आधुनिक अर्थशास्त्र के पिता का नाम एडम स्मिथ है |

क्यू. अर्थशास्त्र से आपका क्या अभिप्राय है ?

उत्तर :- अर्थशास्त्र मनुष्य की धन सम्वन्धी क्रियाओ का अध्ययन है | यह चुनाव का विज्ञान है |

क्यू. अर्थशास्त्र की धन सबंधी परिभाषा दीजिए ?

उत्तर :- एडम स्मिथ के अनुसार, “अर्थशास्त्र जीवन के साधारण व्यवसाय के सबंध में मानव जाति का अध्ययन है | यह व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यो के उस भाग का अध्ययन करता है | जिसका घनिष्ट सबंध कल्याण प्रदान करने वाले भौतिक पदार्थो की प्राप्ति तथा उनका उपयोग करने से है |”

चयन किसे कहते है ? चयन की समस्या के कारण?

क्यू. अर्थशास्त्र की दुर्लभता सबंधी परिभाषा दीजिए ?

उत्तर :- लार्ड रोबिन्स के अनुसार, “अर्थशास्त्र वह विज्ञान है जो विभिन्न उपयोगो वाले सीमित साधनों तथा उदेश्यों से सबंध रखने वाले मानवीय व्यवहार का अध्ययन करते है |“

क्यू. समझाइए की अर्थशास्त्र चुनाव का अध्ययन है ?

उत्तर :- अर्थशास्त्र चुनाव का अध्ययन है क्योंकि इसका सबंध मनुष्य की असीमित आवश्कताओं को संतुष्ट करने के लिए वैकल्पिक प्रयोग वाले सीमित साधनों के इस प्रकार चुनाव से है कि मनुष्य को अधिकतम संतुष्टि अथवा लाभ प्राप्त हो सके |

क्यू. आर्थिक क्रिया क्या है ?

व्यष्टि अर्थशास्त्र के क्षेत्र एवं महत्व बताएँ

उत्तर :- आर्थिक क्रिया वह क्रिया है जिसका सबंध उन सभी वस्तुओ के उत्पादन,उपभोग तथा निवेश से है जिसमे उपयोगिता होती है ,जो दुर्लभ है तथा जिनका विनिमय किया जा सकता है |

क्यू. दुर्लभता से क्या अभिप्राय है ?या संसाधनो की दुर्लभता से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर :- दुर्लभता उस स्तिथि को कहते है जिसमे वस्तुओ (अथबा संसाधनो )की मांग उनकी उपलब्ध पूर्ति से अधिक होती है जिस कारण इन वस्तुओ (अथबा संसाधनो )की बाजार में कीमत होती है | दुर्लभता जितनी अधिक होगी कीमत भी उतनी ही ऊँची होगी |

क्यू. व्यष्टि अर्थशास्त्र की परिभाषा दीजिए ?

उत्तर :- व्यष्टि अर्थशास्त्र वह अर्थशास्त्र है जो एक फर्म,एक गृहस्थी तथा एक उद्योग के व्यक्तिगत स्तर अथबा बाजार स्तर पर आर्थिक क्रियाओ का अध्ययन करता है |

क्यू. समष्टि अर्थशास्त्र से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर :- समष्टि अर्थशास्त्र सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था के स्तर पर आर्थिक समस्याओ (अथवा मुद्दों)का विवेचन करता है:जैसे अर्थव्यवस्था में बेरोजगारी की समस्या |

क्यू. वास्तविक अर्थशास्त्र से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर :- यह वह शास्त्र है जो आर्थिक तथ्यों की वास्तविक स्तिथि अर्थात् ‘क्या है ‘ ,’क्या था ‘,’क्या होगा ‘से सबंधित है |

क्यू. आदर्शात्मक अर्थशास्त्र से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर :- यह वह अर्थशास्त्र है जो आर्थिक समस्याओ के सबंध में सुझाव देता है तथा उनका मूल्याकंन करता है |

क्यू. क्या चयन की समस्या के बिना दुर्लभता की स्तिथि की कल्पना कर सकते है ?

उत्तर :- नहीं,क्योंकि यदि चयन की समस्या ही नही है,तो दुर्लभता कहा रह जाती है और दुर्लभता के न होने से असीमित आवश्कताओं की धारणा का महत्व ही खत्म हो जाता है.इसलिए चयन और दुर्लभता में निकट सबंध है |

क्यू. व्यष्टि अर्थशास्त्र और समष्टि अर्थशास्त्र के अंतर से सबंधित एक बिंदु दे?

उत्तर :- व्यष्टि अर्थशास्त्र:

व्यष्टि अर्थशास्त्र में व्यक्तिगत स्तर पर आर्थिक सबंधो अथबा आर्थिक समस्याओ का अध्ययन किया जाता है :जैसे-एक उपभोक्ता ,एक फर्म,एक परिवार |

समष्टि अर्थशास्त्र:

समष्टि अर्थशास्त्र में सम्पुर्ण अर्थव्यवस्था के स्तर पर आर्थिक सबंधो अथवा आर्थिक समस्याओ एवं मुद्दों का अध्ययन किया जाता है |

क्यू. चयन की समस्या क्यों उत्पन्न होती है ?

उत्तर :- आर्थिक समस्या अथवा चयन की समस्या इसलिए उत्पन्न होती है क्योंकि (1)आवश्कताओं की तुलना में संसाधन सीमित होते है और (2) इन संसाधनो के वैकल्पिक उपयोग होते है |

क्यू. संसाधनो की दो विशेषताएँ बतलाएं ?

उत्तर :- संसाधनो की दो मुख्य विशेषताएँ :-(1)यह मानव आवश्कताओं की तुलना में सीमित है और (2)इनका वैकल्पिक प्रयोग संभव है |

क्यू. अर्थव्यवस्था से आपका क्या अभिप्राय है ?

उत्तर :- अर्थव्यवस्था से अभिप्राय किसी क्षेत्र में होने वाली आर्थिक क्रियाओ के कुल जोड़ से है,वह क्षेत्र चाहे वह गांब, एक जिला, एक राज्य अथवा संपूर्ण देश ही क्यों न हो.

क्यू. निवेश से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर:- निवेश वह आर्थिक क्रिया है जिसके द्वारा वस्तुओं तथा सेवाओं के उत्पादन के लिए पूंजीगत पदार्थो में जैसे मशीनों, कारखानों, म्कहो आदि में वृद्धि होती है.

क्यू. उपभोग से आप क्या समझतते है ?

उत्तर:- उपभोग वह आर्थिक क्रिया है जिसका संबंध व्यक्तिगत तथा सामूहिक आवश्कताओं की प्रत्यक्ष संतुष्टि के लिए वस्तुओ तथा सेवाओ की उपियोगिता के उपभोग से है.

क्यू. मिश्रित अर्थव्यवस्था से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर:- मिश्रित अर्थव्यवस्था वह अर्थव्यवस्था है जिसमे आर्थिक क्रियाओं जैसे उत्पादन, उपभोग तथा निवेश संबधी निर्णय बाजार शक्तिओं की स्वतंत्र अंतर्क्रिया पर छोड़ दिया जाता परंतु सरकार इन अर्थव्यवस्थाओं में अपनी नियंत्रण बनाये रखती है.

Know More…

Economics QuestionsCLICK HERE
STATE WISE GK BOOKSCLICK HERE
FOLLOW US ON GOOGLE NEWSCLICK HERE
FOLLWO OUR FACEBOOK PAGECLICK HERE
DOWNLOAD OUR APPCLICK HERE
JOIN OUR WHATSAPP GROUPCLICK HERE
JOIN OUR TELEGRAM GROUPCLICK HERE

Leave a Reply