2 March Current Affairs GK Quiz in Hindi

2 March Current Affairs GK Quiz in Hindi

Daily Current Affairs GK Quiz in Hindi for All India Competitive Exam 2021, UPSC, SSC, TET, PET, CDS, BANK Exam GK Quiz Etc.

2 March Current Affairs GK Quiz in Hindi, February 2022 Current Affairs in Hindi
February 2022 Current Affairs in Hindi

Q1. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
10 जनवरी
15 मार्च
20 जुलाई
28 फरवरी
Ans:- 28 फरवरी
प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों में विज्ञान के महत्व और इसके अनुप्रयोग का संदेश फैलाना है। पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 1987 को मनाया गया था। इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने और समाज में जागरूकता लाना है।

Q2. निम्न में से किस राज्य सरकार ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सूर्यबाला को भारत भारती सम्मान देने की घोषणा की है?
उत्तर प्रदेश
बिहार
पंजाब
दिल्ली

Ans:- उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सूर्यबाला को भारत भारती सम्मान देने की घोषणा की है। भारत भारती उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का सबसे बड़ा साहित्यिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ के माध्यम से साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। पुरस्कार में भारत-भारती सम्मान के रूप में स्मृति चिह्न, अंग वस्त्रम तथा पाँच लाख दो हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है।

Q3. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के किस तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है?
केदार जाधव
रविन्द्र जडेजा
आर विनय कुमार
रोहित शर्मा

Ans:- आर विनय कुमार
हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आर विनय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। विनय कुमार भारत की तरफ से एक टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी-20 मैच खेल चुके हैं। वे भारतीय टीम के लिए आखिरी बार नवंबर 2013 में मैदान पर उतरे थे। उन्होंने 31 वनडे मैचों में 37.44 की औसत से 38 विकेट लिये। वहीं, 9 टी-20 में उन्होंने 24.70 की औसत से 10 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले इकलौते टेस्ट मैच में उन्होंने 1 विकेट अपने नाम किया था।

Q4. ग्लोबल एंटी-टेररिस्ट वॉचडॉग फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने किस देश को जून 2021 तक ग्रे लिस्ट में बनाए रखने का फैसला किया है?
बांग्लादेश
पाकिस्तान
चीन
नेपाल
Ans:- पाकिस्तान
ग्लोबल एंटी-टेररिस्ट वॉचडॉग फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को जून 2021 तक ग्रे लिस्ट में बनाए रखने का फैसला किया है। FATF द्वारा यह निर्णय आतंकवाद का मुकाबला करने हेतु 27-सूत्रीय कार्ययोजना का पूरी तरह से पालन करने में देश की विफलता के मद्देनजर लिया गया था। आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के सबसे ज्यादा जोखिम वाले देशों को ग्रे सूची में शामिल किया जाता है।

Q5. शून्य भेदभाव दिवस (Zero Discrimination Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
1 मार्च
10 अप्रैल
12 जनवरी
20 अगस्त
1 मार्च
विश्व स्तर पर हर साल 1 मार्च को शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सशक्तीकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। शून्य भेदभाव दिवस की शुरुआत 1 मार्च 2014 को संयुक्त राष्ट्र एड्स कार्यक्रम (UNAIDS) के कार्यकारी निदेशक द्वारा की गई थी। हालांकि, औपचारिक रूप से इसके मनाया जाने की शुरुआत UNAIDS द्वारा दिसंबर 2013 में विश्व एड्स दिवस पर अपने कार्यक्रम के बाद की गई थी।

Q6. भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) ने किस राज्य की सीतागढ़ी हिल्स के जुलजुल पहाड़ के पास एक टीले के नीचे दफन बौद्ध मठ की खोज की है?
बिहार
उत्तर प्रदेश
झारखंड
राजस्थान
Ans:- झारखंड
भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) ने झारखंड की सीतागढ़ी हिल्स के जुलजुल पहाड़ के पास एक टीले के नीचे दफन बौद्ध मठ की खोज की है। इस स्थल के नज़दीक पहले भी एक प्राचीन बौद्ध स्थल इसी तरह के टीले के नीचे दफन पाया गया था। वरद मुद्रा (हाथ से वरदान देने का इशारा) में देवी तारा की चार मूर्तियाँ प्राप्त हुई है।

Q7. तमिलनाडु सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने हेतु राज्य में लागू मौजूदा प्रतिबंधों को कितने तारीख तक बढ़ाया है?
10 मार्च
20 अप्रैल
10 अगस्त
31 मार्च
Ans:- 31 मार्च
तमिलनाडु सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में लागू मौजूदा प्रतिबंधों को 31 मार्च तक बढ़ाया है। राज्य सरकार ने ज़िलाधिकारियों को फेस-मास्क के इस्तेमाल, हाथ साफ रखने और सोशल-डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकारियों को ट्रेन और हवाई यात्रा सहित विभिन्न गतिविधियों से संबंधित एसओपी को सख्ती से लागू करने को भी कहा गया।

Q8. राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
10 अप्रैल
12 मई
27 फरवरी
10 नवंबर
Ans:- 27 फरवरी
भारत में 27 फरवरी को प्रोटीन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा प्रोटीन के पोषण संबंधी लाभों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। इस वर्ष प्रोटीन दिवस की थीम ‘Powering With Plant Protein’ है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य प्रोटीन की कमी के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

Click Here to Web Stories
Click Here to Daily Current Affairs in Hindi
Govt & Private Jobs Updates
All India State Wise GK Books
Himachal Pradesh GK Books
follow us on Google News
Download Our App
Join Our WhatsApp Group
Join Our Telegram Group

Leave a Reply