स्पेस हरिकेन (Space Hurricane) क्या है?

स्पेस हरिकेन (Space Hurricane) क्या है?

दुनिया में पहली बार एक “स्पेस हरिकेन” की खोज वैज्ञानिकों ने की है। धरती के ऊपरी वायुमंडल के उत्तरी ध्रुव पर लगभग  साड़े सात-आठ घंटे तक लगातार यह तूफान चला।

स्पेस हरिकेन क्या है?

स्पेस हरिकेन प्लाज्मा का घूमता एक द्रव्यमान है जो धरती में पानी के बजाय आयनमंडल में इलेक्ट्रॉनों की बारिश करता है, उसे “स्पेस हरिकेन” कहते है। इस तूफान के परिणामस्वरूप विचित्र प्रभाव होता है जो एक बहुत बड़े विशाल  चक्रवात के आकार का चमकता हुआ हरा सफ़ेद नीला होता है। खगोलविदों ने मंगल, शनि और बृहस्पति ग्रह पर स्पेस हरिकेन दर्ज किये हैं।

मुख्य बिंदु:

आमतौर पर ऐसे तूफान की घटनाये धरती के निचले वातावरण में घटित होती हैं। आज से पहले यह ऊपरी वायुमंडल में कभी नहीं देखा था। इससे पूर्व, स्पेस हरिकेन का अगस्त 2014 में एक पूर्वव्यापी विश्लेषण के समय पता चला था, जिसका नेतृत्व चीन के शेडोंग विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं ने किया था। इसके निष्कर्ष फरवरी 2021 में नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित हुए थे।

खोज के बारे में :

अमेरिका, नॉर्वे, चीन और यूनाइटेड किंगडम के वैज्ञानिकों ने रक्षा मौसम विज्ञान उपग्रह कार्यक्रम (DMSP) उपग्रहों और एक 3D मैग्नेटोस्फीयर मॉडलिंग का उपयोग करके स्पेस हरिकेन की छवि का अवलोकन किया। उत्तरी ध्रुव पर पाए गए तूफान में कई स्पाइरल भुजाओं वाले प्लाज्मा शामिल हैं। यह एक एंटीक्लॉकवाइज दिशा में घूम रहा था। इस तूफान का व्यास 1,000 किलोमीटर है, जबकि ऊंचाई में यह 110 किलोमीटर से 860 किलोमीटर तक है। इसमें 2,100 मीटर प्रति सेकंड तक की गति है।

See More: Science GK

अध्ययन का महत्व :

स्पेस हरिकेन के अध्ययन से वैज्ञानिकों को उच्च आवृत्ति रेडियो संचार में गड़बड़ी, सैटेलाइट ड्रैग, उपग्रह नेविगेशन, ओवर-द-होराइजन रडार लोकेशन और संचार प्रणालियों में गड़बड़ी जैसे महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मौसम प्रभावों को समझने में मदद मिलेगी।

See Also: Top 50 Science Chemical formula in Hindi

Leave a Reply