18 March Current Affairs GK Quiz | Daily Current Affairs | All Exam Solutions

18 March Current Affairs GK Quiz | Daily Current Affairs | All Exam Solutions

All Exam Solutions प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी कर रहे छात्रो एवं पाठकों के लिए भारत भारत में हाल ही में घटी घटनाओ से संबंधित महत्वपूर्ण Daily Current Affairs प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत कर रहा है | आज के इस क्विज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्रालय, राज्य सरकार आदि से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संग्रह शामिल है |

Q1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किस प्रमुख सलाहकार ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
प्रमोद सिन्हा
पीके सिन्हा
राहुल सचदेवा
अनिल त्यागी
Ans:- पीके सिन्हा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सलाहकार पीके सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। पिछले साल सितंबर के महीने में पीके सिन्हा को पीएम मोदी का प्रमुख सलाहकार बनाया गया था। इससे पहले पीके सिन्हा चार साल तक कैबिनेट सचिव के पद पर रहे थे। वे उत्तर प्रदेश कैडर के 1977-बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं।

Q2. हाल ही में गृह मंत्रालय ने नगालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और किस राज्य को म्याँमार से भारत में अवैध अंतर्वाह की जाँच करने का निर्देश दिया है?
अरुणाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
झारखंड
बिहार
Ans:- अरुणाचल प्रदेश
हाल ही में गृह मंत्रालय ने नगालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश को म्यांमार से भारत में अवैध अंतर्वाह की जाँच करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में सीमा सुरक्षा बल यानी असम राइफल्स को भी निर्देश दिये गए हैं। म्यांमार से पलायन कर आने वाले बहुत सारे रोहिंग्या (Rohingya) पहले से ही भारत में रह रहे हैं। भारत देश में प्रवेश करने वाले सभी शरणार्थियों को अवैध प्रवासी मानता है।

Q3. संसदीय समिति ने सरकार से पॉक्सो एक्ट के तहत किशोर की उम्र 18 से घटाकर निम्न में से कितने वर्ष करने की सिफारिश की है?
14 वर्ष
15 वर्ष
16 वर्ष
17 वर्ष
Ans:- 16 वर्ष
संसदीय समिति ने सरकार से पॉक्सो एक्ट के तहत किशोर की उम्र 18 से घटाकर 16 साल करने की सिफारिश की है। कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली गृह मामलों की स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट को राज्यसभा में सौंपी। इसमें कहा गया है कि पॉक्सो एक्ट में बड़ी संख्या ऐसे मामले थे, जहां अपराधियों की उम्र कम थी। लिहाजा यह बेहद आवश्यक है कि इन प्रावधानों पर फिर से विचार किया जाए क्योंकि ऐसे अपराधों में ज्यादा नाबालिग बच्चे पकड़े जा रहे हैं।

Q4. रूस और निम्न में से किस देश ने चंद्र अनुसंधान स्टेशन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये?
जापान
चीन
भारत
नेपाल
Ans:- चीन
रूस और चीन ने चंद्र अनुसंधान स्टेशन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। अंतर्राष्ट्रीय चंद्र विज्ञान स्टेशन अनुसंधान और प्रयोगात्मक सुविधाओं का एक परिसर होगा जो चंद्रमा की सतह पर या फिर, इसकी कक्षा में बनाया जाएगा। इस परिसर को बहुउद्देशीय और बहु-विषयक अनुसंधान कार्य करने के लिए निर्मित किया जाएगा। चीन और रूस इस परियोजना पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को भी बढ़ावा देंगे।

Q5. निम्न में से किसने पटियाला में चल रहे 24वें फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया है?
हिमा दास
पीटी ऊषा
दुती चंद
धनलक्ष्मी
Ans:- धनलक्ष्मी
पटियाला में चल रहे 24वें फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ में धनलक्ष्मी ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। धनलक्ष्मी ने फाइनल दौड़ को 11:39 सेकंड के समय में पूरा किया और पहले स्थान पर रहीं वहीं दुती चंद 11:58 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि युवा धाविका हिमा दास गलत शुरुआत की वजह से दौड़ से बाहर हो गईं।

Q6. हाल ही में वनवासी समागम का आयोजन किस राज्य में किया गया?
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
पंजाब
Ans:- उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में वनवासी समागम का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्य अतिथि के रूप में इस समागम में भाग लिया। राष्ट्रपति ने सेवा कुंज आश्रम के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया। सोनभद्र उत्तर प्रदेश, भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।

Q7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य के ठंडे रेगिस्तानी इलाकों में सीबकथॉर्न के पौधों को लगाने का फैसला किया है?
राजस्थान
हिमाचल प्रदेश
मध्य प्रदेश
गुजरात
Ans:- हिमाचल प्रदेश
हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के ठंडे रेगिस्तानी इलाकों में सीबकथॉर्न (Seabuckthorn) के पौधों को लगाने का फैसला किया है। यह एक झाड़ी होती है जो नारंगी-पीले रंग की खाने योग्य बेरों का उत्पादन करती है। भारत में यह पौधा हिमालय क्षेत्र में ट्री लाइन से ऊपर पाया जाता है। सीबकथॉर्न का पौधा मिट्टी को बाँधे रखने में मदद करता है जो मिट्टी के क्षरण को रोकता है।

Q8. विश्व वायु गुणवत्ता 2020 की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में सबसे प्रदूषित राजधानी निम्न में से कौन बन गयी है?
मॉस्को
काठमांडू
दिल्ली
बीजिंग
Ans:- दिल्ली
विश्व वायु गुणवत्ता 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में सबसे प्रदूषित राजधानी दिल्ली बन गयी है। दुनिया के 30 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से 22 भारत में हैं। हालाँकि रिपोर्ट बताती है कि 2019 से 2020 तक दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में लगभग 15 प्रतिशत का सुधार हुआ है। इसमें कहा गया है कि सुधार के बावजूद दिल्ली दुनिया के 10वें सबसे प्रदूषित शहर और शीर्ष प्रदूषित राजधानी के रूप में स्थान पर है। भारत के वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों में परिवहन, खाना पकाने के लिए बायोमास जलाना, बिजली उत्पादन, उद्योग, निर्माण, अपशिष्ट जलाना और एपिसोडिक कृषि जलाना शामिल हैं।

Click Here to Web Stories
Click Here to Daily Current Affairs in Hindi
Govt & Private Jobs Updates
All India State Wise GK Books
Himachal Pradesh GK Books
follow us on Google News
Download Our App
Join Our WhatsApp Group
Join Our Telegram Group

Leave a Reply