आज का इतिहास यानि 25 मार्च की महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ | march 25 todays important events Indian history world history

आज का इतिहास यानि 25 मार्च की महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ | march 25 todays important events Indian history world history

आज का इतिहास- 25 मार्च को भारत और विश्व में कई घटनाएँ हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम लिखा गया है. और आप सभी ने अक्सर इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी एतिहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा या सुना होगा जो 25 मार्च के इतिहास से संबंधित हो. ये सभी घटनाएँ प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षाओ जैसे UPSC, SSC, TET, IAS, IPS, HSC, HPSSC, CBSE आदि के लिये आवश्यक है. आइये जानते है देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानि 25 मार्च को क्या-क्या खास घटनाएँ हुई थी.

25 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:

0421 – इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुई।
1306 – रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया।
1668 – अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ।
1669 – सिसदी द्वीप पर मौजूद ज्वालामुखी माउंट एटना में भयंकर विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की मौत हुई।
1700 – इंग्लैंड, फ्रांस और नीदरलैंड ने दूसरी उन्मूलन संधि पर हस्ताक्षर की।
1788 – समाचारपत्र ‘कलकत्ता गैजेट’ में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
1807 – इंग्लैड में पहली यात्री रेल सेवा शुरू हुई।
1807 – ब्रिटेन की संसद ने दास व्यापार को समाप्त किया।
1821 – ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।
1883 – विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत ‘सागर केन्या’ का जलावतरण।
1896 – यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1898 – स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपनी शिष्या के रूप में स्वीकार किया।
1901 – मर्सिडीज कार जनता के सामने पेश की गई थी। तभी से सुविधाओं से युक्त और लक्जरी की नई परिभाषा गढ़ने वाली कारों का एक नया युग शुरू हुआ।
1954 – देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।
1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध के बावजूद मॉस्को में होने वाले ओलंपिक में भाग लिया।
1987 – दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
1988 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया।
1989 – अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स- एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।
1995 – विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा हुए।
1999 – भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
2001 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।
2003 – सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा।
2005 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
2007 – टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।
2008 – टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म ‘कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज’ ने इंटरनेशनल फर्म ‘याहू’ से गठजोड़ किया।
2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
2011- उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई।
2011 – सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाडने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।
2019 – डोनाल्ड ट्रंप ने गोलन पहाड़ियों पर इजरायल के कब्जे को दी मान्यता।
2019 – भारतीय वायु सेना हुई और मजबूत, बेड़े में शामिल हुए 4 चिनूक चॉपर।
2019 – पानीपत: चौथी एक करोड़ी कुश्ती में रेलवे बना ओवरऑल चैंपियन और हरियाणा उपविजेता, 1.85 करोड़ के इनाम वितरित।
2020 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गुरुद्वारे पर आतंकी हमला जिससे 27 श्रद्धालुओं सहित 4 आतंकियों की मौत , इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली।
2020 – उत्तरी प्रशांत में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 37 मील गहरा था, इससे रूस के पूर्वी कुरील द्वीप प्रभावित हुए।

25 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1838- विलियम वेडरबर्न – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।
1905 – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।
1943 – तेज राम शर्मा, भारतीय कवि।
1948- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।

25 मार्च को हुए निधन

1931 – साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगाें में शहीद हो गये।
1975 – देइवा ज़िवारात्तीनम, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1975 – सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की हत्या उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने की।
2003 – पहला पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन।
2011 – कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक ।
2014 – नन्दा- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
2014 – दिल बहादुर लामा
नेपाली पुलिस अफ़सर व राजनेता।
2020 – बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी का निधन।
2020 – पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित फोटोग्राफर नेमाई घोष का निधन।
2020 – भारतीय मूल के अंतर्राष्ट्रीय शेफ फ्लॉयड कार्डोज़ का 59 वर्ष की आयु में कोरोनावायरस के कारण निधन।

25 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

मुनिश्री सुमतिसागर जी समाधि ( फाल्गुन शुक्ल एकादशी )।
श्री गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस।
हिरासत में रखे गए एवं लापता सदस्यों के लिए एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
गुलामी का शिकार लोगों और खरीदे या बेचे गए गुलामों का अंतर्राष्ट्रीय स्मरण दिवस।
Tolkien Reading Day.

Leave a Reply