आज का इतिहास यानि 6 अप्रैल की महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ | april 6 todays important events indian history world history

आज का इतिहास यानि 6 अप्रैल की महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएँ | april 6 todays important events indian history world history

6 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1580 – 15वीं शताब्दी का शक्तिशाली यूरोपीय देश पुर्तग़ाल स्पेन का भाग बन गया।
1672 – फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1606 – राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहाँगीर के ख़िलाफ़ बग़ावत की।
1789 – अमेरिकी संसद का नियमित सत्र फेडरल हॉल न्यूयॉर्क में शुरू हुआ।
1869 – पहले प्लास्टिक सेल्युलॉयड का पेटेंट किया गया।

1896 – पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरूआत हुई।
1906 – पहला एनिमेटेड कार्टून कॉपीराइट किया गया।
1909 – अमेरिकी नागरिक राबर्ट पिएरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1912 – कंपनी कैडिलेक ने कार में पहली बार इलेक्ट्रि​क स्टार्टर शुरु किया।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1919 – रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत गांधीजी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1930 – महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा।
1942 – जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
1955 – अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।

1982 – दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
1994 – रोवांडा में दो बड़े क़बीलों होटो और टोटसी के मध्य रक्तरंजित युद्ध आरंभ हुआ।
1998 – गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।
1999 – नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
2000 – कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।

2003 – उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गये।
2005 – कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
2008 – केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मंत्रिमण्डल में सात नए चेहरों को शामिल किया गया।
2008 – लिट्टे के फिदायीन हमले में राजमार्ग मंत्री जयराज फर्नाडोपुल्ले समेत 12 लोग मारे गये।
2008 – इथोपिया की एक अदालत ने पांच शीर्ष अधिकारियों को एक हवाई हमले में दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सज़ा सुनाई।
2009 – इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत हुई।
2010 – भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2013- राही सरनोबत ने 5 अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
2014 – श्रीलंकाई टीम भारत को टी-20 विश्व कप के फाइनल में 6 विकेट से हराकर पहली बार चैंपियन बनी।
2019 – मालदीव में संसद के लिए मतदान हुआ।
2019 – ब्रेग्जिट को लेकर आम सहमति न होने के बावजूद, ब्रिटेन ने अपने पासपोर्ट से ईयू / यूरोपीय यूनियन का नाम हटाया।

2020 – भारत – केंद्र ने कोविड-19 महामारी के प्रबंधन के लिए राज्यों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निधि के तहत अतिरिक्त तीन हज़ार करोड़ रुपये जारी किये।
2020 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद सदस्य वेतन, भत्ते और पेंशन अधिनियम 1954 में संशोधन के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी। इसके तहत सांसदों का वेतन एक वर्ष के लिए 30 प्रतिशत कम हो जाएगा (01 अप्रैल से प्रभावी)।

6 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1593 – मुमताज़ महल – आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहाँ) से हुआ।
1886 – उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम।
1929 – प्यारेलाल खण्डेलवाल, राजनीतिज्ञ।
1931 – सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
1956 – पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म हुआ।
1971 – संजय सूरी – बालीवुड अभिनेता।

6 अप्रैल को हुए निधन

1929 – महाशय राजपाल – प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक।
1985 – पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का निधन हुआ।
2001 – चौधरी देवी लाल – भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा, किसानों के मसीहा व महान् स्वतंत्रता सेनानी।
2020 – जाने-माने मलयालम संगीतकार एम.के. अर्जुनन का निधन।
2020 – न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉक एडवर्ड्स का निधन।
2020 – प्रसिद्ध कन्नड़ हास्य अभिनेता ‘बुलेट’ प्रकाश का निधन।

6 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

चौ. देवीलाल पुण्य दिवस ।
विकास और शान्ति के लिए अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस ।
डांडी सत्याग्रह दिवस (1930)।

See Also:-

Leave a Reply