6 May Historical Events, Indian History and World history

6 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :


1529 – घाघरा का युद्ध ‘भारतीय इतिहास’ में लड़े गये प्रसिद्ध युद्धों में से एक था। घाघरा युद्ध मुग़ल बादशाह बाबर और

अफ़ग़ानों के मध्य लड़ा गया था। इस युद्ध में बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में लड़ रहे अफ़ग़ानों को पराजित किया था।

1672 – ब्रैंडनबर्ग के मोनार्क फ्रेडरिक विलेम ने नीदरलैंड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1733 – पहला अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग मैच खेला गया।

1757 – प्राग की लड़ाई: प्रशिया की सेनाओं ने फ्रेडरिक द्वितीय की ऑस्ट्रियाई सेना को हरा दिया।

1794 – हैती में फ्रांस के खिलाफ विद्रोह शुरु हुआ।

1804 – ब्रिटेन ने सुरीनाम द्वीप को खरीदा।

1833 – जॉन डेरे ने इस्पात का पहला हल बनाया।

1835 – अमेरिकी समाचारपत्र न्यूयॉर्क हेराल्ड का प्रकाशन प्रारम्भ हुआ।

1840 – ब्रिटेन में पहला डाक टिकट जारी हुआ।

1841 – जोसेफ स्टालिन रूस के प्रधानमंत्री बने।

1882 – जर्मनी के सूक्ष्मजैविकी विशेषज्ञ रॉबर्ट कोच द्वारा, क्षय रोग के जीवाणु की खोज की घोषणा की गयी।

1889 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित विश्वप्रसिद्ध एफिल टावर आधिकारिक रूप से जनता के लिए खोला गया।

1910 – ब्रिटिश शासक एडवर्ड सप्तम के निधन के बाद उनका बेटा जार्ज पंचम गद्दी पर बैठा।

1944 – पुणे के आगा खान पैलेस से गांधीजी रिहा हुए।

1967 – ज़ाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने।

1976 – उत्तरी इटली के फ्रिउली में आये भीषण भूकंप में 989 लोगों की मौत हुई।

1997 – फ़्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।

2004 – चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।

2005 – संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला।

2006 – दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2007 – फ़्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सार्कोजी जीते।

2008 – बांग्लादेश में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप

पत्र दाखिल किया।

2010 – सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सांसदों

को मिलने वाली स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की संवैधानिक वैधता को यह कहकर बरकरार रखा कि संसद के पास इसके तहत

कोष आवंटित करने की वैध शक्तियां हैं। *इस योजना के तहत सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए दो करोड़

रुपए सालाना मिलते हैं।*

2010 – मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को मौत की सज़ा सुनाई गई।

2010 – संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 195 महिलाओं सहित कुल 875 उम्मीदवार सफल हुए।

2010 – जम्मू एवं कश्मीर के कुपव़ाडा के रहने वाले चिकित्सक शाह फैसल ने इसमें सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

2019 – भारतीय स्वदेश निर्मित स्कार्पिन क्लास की चौथी पनडुब्बी वेला लाँच।

2020 – बांग्लादेश में भारत की तरफ से आपात चिकित्सा सहायता की तीसरी खेप सौंपी गई।

2020 – भारत केन्द्र सरकार ने फीचर फोन या लैंडलाइन फोन वाले लोगों के लिए आरोग्य सेतु आईवीआरएस सेवा शुरू की

तथा भारतीय नौसेना ने विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु की शुरूआत की।

2020 – जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक प्रमुख आतंकी (ऑपरेशनल चीफ कमांडर रियाज़ नैकू ) और उसका

साथी मारा गया।

6 मई को जन्मे व्यक्ति :


1856 – आस्ट्रियाई मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड का जन्म।

1861 – मोतीलाल नेहरू- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।

1942 – लल थनहवला- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं मिज़ोरम के तीसरे मुख्यमंत्री।

1953 – पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का जन्म हुआ।

1964 – खजान सिंह – भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक हैं।

1972 – आबिद ख़ान – भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति

दी।

6 मई को हुए निधन :


1589 – महान संगीतकार मियां तानसेन का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।

1859 – जर्मनी के प्रसिद्ध भूगोल शास्त्री एलेक्ज़ेन्डर हमबोल्ड का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1946 – भूलाभाई देसाई – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।

1949 – बेल्जियम के भौतिकशास्त्री एवं लेखक मोरिस मायटरलिंक का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1985 – द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन।

2006 – टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन।

2010- गोविंद मुनीस, भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक (नदिया के पार)।

6 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :


मुनि श्री सुव्रतनाथ जी तप कल्याणक ( जैन , बैशाख कृष्ण दशमी )।

पं. मोतीलाल नेहरू जयन्ती ।

लांस नायक शहीद आबिद ख़ान जयन्ती ।

श्री लल थनहवला जयन्ती।

Leave a Reply