23 May Historical Events Indian History And World History

23 May major historical events in India. Historical Events Indian History and World History

Historical Events Indian History World History
Historical Events Indian History World History

23 मई Historical Events Indian History World History की महत्वपूर्ण घटना

23 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:

1420- आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।
1592 – वियेना में जिओरडनो ब्रूनो को गिरफ्तार किया गया था। क्योंकि उनका मानना था कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर घूमती है, न कि सूरज पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। उनकी इस मान्यता का धर्म-विरुद्ध हरकत माना गया था।

1706 – जॉन चर्चिल (मार्लबोरो का राजकुमार) ने फ्रांस को हराया, जिसमे 17,000 लोग मारे गए।
1707 – सेंटोरिनी काल्डेरा में ज्वालामुखी विस्फोट शुरू हुआ।
1805- गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।

1879 – रूसी लेखक इवान तुर्गेनेफ़ को ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय ने नागरिक कानून में डॉक्टरेट की उपाधि दी। वे दुनिया के ऐसे पहले लेखक थे, जिसे यह सम्मान दिया गया था।
1904 – वियेना में पहली कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था।

1915 – प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
1928 – ‘इतालिया’ नामक जैप्लिन वायुपोत में उत्तरी ध्रुव तक पहुँचने का पहला अभियान शुरू हुआ था।
1949 – पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।

1951 – वह आज का ही दिन था जब चीन सरकार द्वारा जबरन अपना 17 सूत्रीय एजेंडा तिब्बत पर थोपा गया था।
1977 – बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।
1984 – बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।

1985 – एक बाँझ औरत ने इलाज के बाद सात बच्चों को एक साथ जन्म दिया था। इनमें से तीन नवजात ही जीवित रहे, लेकिन वे तीनों भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थे। परख नली शिशुओं के जन्म की यह पहली बड़ी कोशिश असफल सिद्ध हुई थी।
1999 – योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नये राष्ट्रपति नियुक्त।

2001 – पाकिस्तान का भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देने से पुन: इंकार।
2004 – बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे।
2004 – सिंगापुर में जहाज़ के टैंकर से टकराने के कारण 4000 कारें डूबी।

2008 – भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2008 – अंतर्राष्ट्रीय संस्था इण्टरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर स्ट्रेण्ड्राइजेशन द्वारा डिस्टिलरी को आईएसओ 9001 का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
2008 – नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया।

2008 – सोमालिया के समुद्री अपहर्ताओं ने भारतीय कर्मियों वाला जहाज़ छोड़ा।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सत्तारुढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से नाता तोड़ा।
2009 – भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति ‘रोह मू ह्यून’ ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।

2010 – मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता में भारत के उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं माना।
2016- भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) ने आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल RLV-TD को लॉन्च किया।

See Also: 01 January to 31 December Historical Events in Hindi

2019 – भारत में लोकसभा चुनाव की गिनती शुरू हुई , भाजपा को बहुमत मिला।
2020 – भारत सरकार ने अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन के इस्तेमाल का संशोधित परामर्श जारी किया।

23 मई को जन्मे व्यक्ति :

1848 – कार्ल विल्हेम ओटो लिलिएनथल का जन्म। इन्होंने इंसान को पहली बार उड़ना सिखाया। उनकी उड़ान ने क्रांति कर दी।
1919 – महारानी गायत्री देवी – जयपुर राजघराने की राजमाता थी।

1923 – अन्नाराम सुदामा – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1949 – ऐलन गार्सिया – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति।

23 मई को हुए निधन :

1930 – राखालदास बंद्योपाध्याय – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।
1983 – जिनेन्द्र वर्णी महाराज एक प्रसिद्ध जैन विद्वान थे (12 अप्रैल 1983 का भी वर्णन मिलता है)।
2010 – कानू सान्याल- भारतीय नक्सली आंदोलन के जनक ।

2010 – वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति, तेलुगु चलचित्र गीतकार।
2011 – चन्द्रबली सिंह – एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक।
2011 – एन. मरियम पिचै- भारतीय राजनीतिज्ञ ।

See Also: 01 January to 31 December Historical Events in Hindi

2011 – चिदानन्द दासगुप्ता भारतीय फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म समीक्षक, फ़िल्म इतिहासकार थे।
2020 – मोहित बघेल एक भारतीय फिल्म अभिनेता।
2020 – जापान की पेशेवर पहलवान हाना किमुरा का निधन।

23 मई अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :

राधा वल्लभीयसम्प्रदायाचार्य गोस्वामी श्री हित हरिवंश चन्द्र महाप्रभु जयन्ती ( बैसाख शुक्ल एकादशी ) ।
श्री कल्कि जयन्ती ( पुराणानुसार , मतान्तरे )।

अन्तर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस / काला दिवस (कन्फर्म नहीं )।
विश्व कछुआ दिवस।

Leave a Reply