1000+ Jharkhand General Knowledge GK in Hindi | Jharkhand GK

1000+ Jharkhand General Knowledge GK in Hindi | Jharkhand GK | झारखण्ड समान्य ज्ञान प्रश्नोतरी | Jharkhand Samanya Gyan.

Jharkhand GK, Jharkhand General Knowledge GK in Hindi
Jharkhand GK, Jharkhand General Knowledge GK in Hindi

Jharkhand GK in Hindi सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे Jharkhand Police Constable GK, UPSC, SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, TET इत्यादि के लिए उत्तराखंड प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण Jharkhand GK Questions यहां पर दिए गये है। जो कि आपकी सभी परीक्षाओं में उतीर्ण होने में मदद के साथ साथ उत्तराखंड प्रदेश (JHK GK MCQ in Hindi) के बारे में बहुत कुछ जानकारी इकट्ठा करने में भी आपकी मदद करेगा।

Q.फॉसिल पार्क राज्य के किस जिला में स्थित है?

[A] साहेबगंज
[B] हजारीबाग
[C] रांची
[D] लातेहार
Answer: A [साहेबगंज ]
फॉसिल पार्क झारखंड राज्य के साहेबगंज जिले में स्थित है|

Q.मुख्यमंत्री जन वन योजना के तहत वृक्षारोपण की न्यूनतम सीमा कितनी है?

[A] 1 एकड़
[B] 2 एकड़
[C] 5 एकड़
[D] 10 एकड़
Answer: A [1 एकड़ ]
मुख्यमंत्री जन वन योजना के तहत वृक्षारोपण की न्यूनतम सीमा 1 एकड़ और अधिकतम सीमा 50 एकड़ है|

Q.झारखंड समस्याओं के निराकरण हेतु गठित संस्था का नाम क्या था?

[A] आदिवासी महासभा
[B] सोनोत संथाल समाज
[C] शिवाजी समाज
[D] अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद्
Answer: A [आदिवासी महासभा ]

Q.सोनोत संथाल समाज की स्थापना कब हुई?

[A] 1970 ई.
[B] 1952 ई.
[C] 1966 ई.
[D] 1982 ई.
Answer: A [1970 ई. ]
सोनोत संथाल समाज की स्थापना 1970 ई. में शिबू सोरेन द्वारा की गयी|

Q.झारखंड में किस स्थान पर केंद्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान स्थित है?

[A] जलगोड़ा
[B] हजारीबाग
[C] रांची
[D] जमशेदपुर
Answer: A [जलगोड़ा]
केंद्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान झारखंड के जलगोड़ा में स्थित है|

Q.अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद् की स्थापना कब हुई थी?

[A] 1968 ई.
[B] 1952 ई.
[C] 1971 ई.
[D] 1974 ई.
Answer: A [1968 ई.]
कार्तिक उराँव के नेतृत्व में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद् की स्थापना 1968 ई. में हुई|

Q.झारखंड की साक्षरता दर क्या है?

[A] 61
[B] 63
[C] 66
[D] 69
Answer: C [66 ]
झारखंड की साक्षरता दर 2011 की जनगणना के अनुसार 66.4% है| यह 2001 में 54.13 प्रतिशत थी|

Q.घाटशिला के महल पर अंग्रेजों का कब्जा कब हुआ?
[A] 1767
[B] 1752
[C] 1758
[D] 1769
Answer: A [1767]
घाटशिला के महल पर अंग्रेजों का कब्ज़ा 22 मार्च 1767 को हुआ|

Q.शंख नदी का उद्गम कहाँ है?
[A] गुमला
[B] दुमका
[C] लातेहार
[D] कोडरमा
Answer: A [गुमला ]
शंख नदी का उद्गम स्थल झारखंड में है| यह गुमला जिले में है|

Buy Now: Jharkhand GK Best Books

Q.बिरसा मुंडा ने किसे अपने आंदोलन की धार्मिक सामाजिक शाखा का प्रमुख बनाया?
[A] सोमा मुंडा
[B] गया मुंडा
[C] तिलका मांझी
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [सोमा मुंडा ]

Q.कनाडा बांध किस नदी पर है?
[A] मयूराक्षी
[B] स्वर्णलेखा
[C] दामोदर
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [मयूराक्षी ]
कनाडा बांध मयूराक्षी नदी पर है|

Q.झारखंड का बेतला राष्ट्रीय उद्यान किस वन्य प्राणी के लिए प्रसिद्ध है?
[A] बाघ
[B] शेर
[C] हाथी
[D] घोडा
Answer: A [बाघ ]
बेतला राष्ट्रिय उद्यान झारखंड में है जो बाघों के लिए प्रसिद्ध है|

Q.झारखंड की गंगा नदी किस जिले से गुजरती है?
[A] साहेबगंज
[B] रांची
[C] लातेहार
[D] कोडरमा
Answer: A [साहेबगंज ]

Q.लावालौंग अभयारण्य झारखंड के किस जिले में स्थित है?
[A] चतरा
[B] दुमका
[C] गुमला
[D] लातेहार
Answer: A [चतरा ]
लावालौंग अभयारण्य झारखंड के चतरा जिले में स्थित है|

Q.राज्य विधानसभा का सदस्य न होनेवाला व्यक्ति भी मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए आवश्यक है वह निर्धारित अवधि के भीतर राज्य विधानसभा का सदस्य निर्वाचित हो जाए। यह निर्धारित अवधि क्या है?
[A] 3 माह
[B] 6 माह
[C] 9 माह
[D] 1 वर्ष
Answer: B [6 माह ]

Q.मुख्यमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
[A] राष्ट्रपति
[B] उपराष्ट्रपति
[C] राज्यपाल
[D] प्रधानमंत्री
Answer: C [राज्यपाल ]
मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है|

Q.झारखंड में बिरसा आंदोलन का मुख्य केंद्र किस जिले में था?
[A] खूँटी
[B] लातेहार
[C] चतरा
[D] दुमका
Answer: A [खूँटी ]
झारखंड में बिरसा आंदोलन का मुख्य केंद्र खूँटी जिले में था|

Q.राज्य में जल संरक्षण के लिए डोभा निर्माण किस शुरू किया गया?
[A] 2011
[B] 2013
[C] 2016
[D] 2018
Answer: C [2016 ]

Q.पारसनाथ पहाड़ी झारखंड के किस जिले में स्थित है?
[A] गिरिडीह
[B] लातेहार
[C] कोडरमा
[D] दुमका
Answer: A [गिरिडीह ]
पारसनाथ पहाड़ी झारखंड के गिरिडीह जिले में है|

Q.दलमा गज अभयारण्य झारखंड के किस जिले में स्थित है?
[A] पूर्वी सिंहभूम
[B] पश्चिमी सिंहभूम
[C] लातेहार
[D] कोडरमा
Answer: A [पूर्वी सिंहभूम ]
दलमा गज अभयारण्य झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में है| पूर्वी सिंहभूम जिले का मुख्यालय जमशेदपुर में है|

Q.कुडुख (उराँव) किस भाषा-परिवार की भाषा है?
[A] द्रविड़
[B] इंडो आर्यन
[C] इंडो ऑस्ट्रिक
[D] उपरोक्त सभी की मिश्रित
Answer: A [द्रविड़ ]
कुडुख उरांव जनजाति की भाषा है जो द्रविड़ भाषा परिवार की भाषा है|

Q.बिरसा मुंडा को पहली बार जेल से कब मुक्त किया गया था?
[A] 1894
[B] 1897
[C] 1898
[D] 1899
Answer: B [1897]
बिरसा मुंडा को 30 नवंबर, 1897 को ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की हीरक जयंती मनाने के अवसर पर मुक्त किया गया था| बिरसा मुंडा ने इसके बाद दोबारा विद्रोह किया था|

Q.1929 ई. में झरिया में हुए अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अधिवेशन में कौन अध्यक्ष चुने गए?
[A] जवाहर लाल नेहरु
[B] वल्लभ भाई पटेल
[C] मदन मोहन मालवीय
[D] सुभाषचंद्र बोस
Answer: A [जवाहर लाल नेहरु ]
1929 ई. में झरिया में हुए अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अधिवेशन में पंडित जवाहर लाल नेहरु को अध्यक्ष चुना गया|

Q.अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस का अधिवेशन झरिया में किस वर्ष हुआ?
[A] 1929 ई.
[B] 1925 ई.
[C] 1931 ई.
[D] 1934 ई.
Answer: A [1929 ई.]
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस का अधिवेशन झरिया में 1929 ई. में हुआ|

Q.जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील कंपनी के मजदूरों ने एस.एन. हलदर एवं व्योमकेश चक्रवर्ती के नेतृत्व में जमशेदपुर वर्कर्स एसोसिएशन की स्थापना कब की?
[A] 1918 ई
[B] 1920 ई
[C] 1922 ई
[D] 1930 ई
Answer: B [1920 ई ]

Q.छोटानागपुर क्षेत्र में केंदरा किस तरह का वाद्य यंत्र है?
[A] तंतु वाद्य
[B] सुषिर वाद्य
[C] घन वाद्य
[D] अवनद्व वाद्य
Answer: A [तंतु वाद्य ]
केंदरा एक तंतु वाद्य है| तंतुवाद्यों में कम्पन द्वारा ध्वनि उत्पन्न करने वाला तत्व होता है|

Q.बिहार विधानसभा द्वारा पृथक् झारखंड विषयक प्रस्ताव कब वापस लिया गया था?
[A] 22 जुलाई, 1999
[B] 21 मई 1999
[C] 20 जून 1999
[D] 21 सितंबर, 1998
Answer: D [21 सितंबर, 1998]
बिहार विधानसभा द्वारा पृथक् झारखंड विषयक प्रस्ताव 21 सितंबर, 1998 को पारित किया गया|

Q.बिहार विधानसभा द्वारा पृथक् झारखंड प्रस्ताव कब पारित हुआ था?
[A] 22 जुलाई, 1997
[B] 23 अप्रैल 1997
[C] 22 जून 1998
[D] 21 सितंबर, 1998
Answer: A [22 जुलाई, 1997]
बिहार विधानसभा द्वारा पृथक् झारखंड प्रस्ताव 22 जुलाई, 1997 को पारित किया गया|

Q.रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना कहाँ हुई?
[A] रामगढ़
[B] हजारीबाग
[C] रांची
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [रामगढ़ ]
रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना एम एन राय ने रामगढ़ में 1940 में की|

Q.फारवर्ड ब्लॉक की स्थापना कहाँ हुई?
[A] रामगढ़
[B] रांची
[C] कलकत्ता
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [रामगढ़ ]
फारवर्ड ब्लाक की स्थापना रामगढ़ में हुई| फारवर्ड ब्लाक की स्थापना नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने की|

Q.कांग्रेस के रामगढ़ अधिवेशन के दौरान, किसकी अध्यक्षता में अखिल भारतीय समझौता विरोधी सम्मेलन आयोजित किया गया?
[A] सुभाष चंद्र बोस
[B] रासबिहारी बोस
[C] जवाहर लाल नेहरु
[D] सरदार वल्लभभाई पटेल
Answer: A [सुभाष चंद्र बोस ]
अखिल भारतीय समझौता विरोधी सम्मेलन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया|

Q.झारखंड में लगनेवाला दुमका का हिजला मेला किस नदी के तट पर आयोजित किया जाता है?
[A] मयूराक्षी
[B] दामोदर
[C] स्वर्णलेखा
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [मयूराक्षी ]

Q.रामगढ़ कांग्रेस के मुख्य द्वार का नामकरण किसके नाम पर किया गया था?
[A] तिलका मांझी
[B] भूषण सिंह
[C] बिरसा मुंडा
[D] पांडेय गणपत राय
Answer: C [बिरसा मुंडा ]
रामगढ़ कांग्रेस के मुख्य द्वार का नामकरण बिरसा मुंडा के नाम पर किया गया था|

Q.झारखंड क्षेत्र स्वशासी परिषद् (जैक) का गठन कब हुआ था?
[A] 1993
[B] 1994
[C] 1995
[D] 1997
Answer: C [1995]
झारखंड क्षेत्र स्वशासी परिषद् (जैक) का गठन 9 अगस्त 1995 को हुआ था|

Q.भारतीय जनता पार्टी द्वारा वनांचल राज्य की माँग किस वर्ष की गई थी?
[A] 1988
[B] 1982
[C] 1993
[D] 1997
Answer: A [1988 ]
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 18 जिलों के वनांचल राज्य की माँग 1988 में की गयी|

Q.विश्व का सबसे बड़ा लाह (लाख) निर्यातक केंद्र झारखंड के किस स्थान पर स्थित है?
[A] टोरी
[B] बोकारो
[C] हजारीबाग
[D] रांची
Answer: A [टोरी ]
विश्व का सबसे बड़ा लाह (लाख) निर्यातक केंद्र झारखंड के टोरी में स्थित है|

Q.भारत को कितने कृषि जलवायु क्षेत्र में विभाजित किया गया है?
[A] 11
[B] 15
[C] 17
[D] 19
Answer: B [15 ]
भारत को 15 कृषि जलवायु क्षेत्र में विभाजित किया गया है|

Q.झारखंड समन्वय समिति के संयोजक कौन थे?
[A] विश्वेश्वर प्रसाद केसरी
[B] जयपाल सिंह
[C] ठेबले उरांव
[D] जस्टिस रिचर्ड
Answer: A [विश्वेश्वर प्रसाद केसरी ]
झारखंड समन्वय समिति के संयोजक विश्वेश्वर प्रसाद केसरी थे|

Q.रथयात्रा मेले का आयोजन किस महीने में होता है?
[A] चैत्र
[B] ज्येष्ठ
[C] आषाढ़
[D] श्रवण
Answer: C [आषाढ़ ]
रथयात्रा मेले का आयोजन आषाढ़ मेले में किया जाता है|

Q.किस वर्ष प्रोफेसर अब्दुल बारी सिद्धीकी ने अपना अलग श्रम संघ स्थापित किया, जिसका नाम टाटा वर्कर्स यूनियन रखा गया?
[A] 1931 ई
[B] 1934 ई
[C] 1938 ई
[D] 1941 ई
Answer: C [1938 ई ]
1938 ई में प्रोफेसर अब्दुल बारी सिद्धीकी ने अपना अलग श्रम संघ स्थापित किया, जिसका नाम टाटा वर्कर्स यूनियन रखा गया|

Q.झारखंड में किस मेले का एक विशिष्ट कार्यक्रम आग पर नंगे पाँव चलना है?
[A] मंडा मेला
[B] श्रावणी मेला
[C] टुसू मेला
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [मंडा मेला ]

Q.हुल झारखंड पार्टी का गठन कब हुआ था?
[A] 1962 ई
[B] 1965 ई
[C] 1968 ई
[D] 1971 ई
Answer: C [1968 ई ]
हूल झारखंड पार्टी का गठन 1968 ई में हुआ|

Q.किस मिशन ने 1898 ई. में अंधों के लिए सेंट माइकल स्कूल खोला?
[A] एस.पी.जी. मिशन
[B] रामकृष्ण मिशन
[C] कैथोलिक मिशन
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [एस.पी.जी. मिशन ]
एस.पी.जी. मिशन ने 1898 ई. में अंधों के लिए सेंट माइकल स्कूल खोला|

Q.अखिल भारतीय झारखंड पार्टी का गठन कब हुआ था?
[A] 1967 ई
[B] 1969 ई
[C] 1971 ई
[D] 1974 ई
Answer: A [1967 ई ]
अखिल भारतीय झारखंड पार्टी का गठन 1967 ई में हुआ था|

Q.सुधींद्र नारायण सिंह का संबंध किस कला से है?
[A] नृत्य
[B] चित्रकला
[C] मूर्तिकला
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [नृत्य ]
सुधींद्र नारायण सिंह का संबंध नृत्य कला से है|

Q.पद्म सम्मान से सम्मानित झारखंड का प्रथम आदिवासी कौन है?
[A] जुएल लकड़ा
[B] ठेबले उरांव
[C] जयपाल सिंह
[D] इनमें से की नहीं
Answer: A [जुएल लकड़ा ]
पद्म सम्मान से सम्मानित झारखंड का प्रथम आदिवासी जुएल लकड़ा हैं|

Q.बौद्धकालीन भ्रदकाली मंदिर झारखंड के किस जिले में स्थित है?
[A] चतरा
[B] हजारीबाग
[C] लातेहार
[D] कोडरमा
Answer: A [चतरा ]
बौद्धकालीन भ्रदकाली मंदिर झारखंड के चतरा जिले में स्थित है|

Q.‘स्वराज लूट गया’ किसकी प्रसिद्ध रचना है?
[A] राम नारायण सिंह
[B] राधाकृष्ण
[C] श्वेताम्बरी देवी
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [राम नारायण सिंह ]
‘स्वराज लूट गया’ राम नारायण सिंह की रचना है|

Q.डिमना डैम किस नदी पर है?
[A] स्वर्णलेखा
[B] मयूराक्षी
[C] दामोदर
[D] गंगा
Answer: A [स्वर्णलेखा ]
डिमना डैम स्वर्णलेखा नदी पर है|

Q.कोल्हुआ झील झारखंड के किस जिले में स्थित है?
[A] चतरा
[B] हजारीबाग
[C] लातेहार
[D] कोडरमा
Answer: A [चतरा ]
कोल्हुआ झील झारखंड के चतरा जिले में है|

Q.झारखंड के सकल घरेलू उत्पाद में वन क्षेत्र का हिस्सा कितना है?
[A] 1.1
[B] 1.3
[C] 1.5
[D] 1.7
Answer: C [1.5 ]
झारखंड के सकल घरेलू उत्पाद में वन क्षेत्र का 1.5 फीसदी हिस्सा है|

Q. झारखंड में स्वच्छ ऊर्जा के विकास के लिए झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का गठन किस वर्ष किया गया?
[A] 2012 ई.
[B] 2011 ई.
[C] 2001 ई.
[D] 2007 ई.
Answer: C [2001 ई.]
झारखंड में स्वच्छ ऊर्जा के विकास के लिए झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का गठन 2001 में किया गया|

Q.झारखंड राज्य जल नीति कब लागू की गई?
[A] 2012 ई.
[B] 2011 ई.
[C] 2001 ई.
[D] 2007 ई.
Answer: B [2011 ई.]
झारखंड राज्य जल नीति 2011 में लागू की गयी|

Q.झारखंड ऊर्जा नीति कब लागू की गई?
[A] 2012 ई.
[B] 2011 ई.
[C] 2001 ई.
[D] 2007 ई.
Answer: A [2012 ई.]
झारखंड ऊर्जा नीति 2012 में लागू की गई|

Q.झारखंड का कुल कृषि क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत पर एक फसली कृषि की जाती है?
[A] 30
[B] 35
[C] 40
[D] 45
Answer: C [40 ]

Q.दामोदर नदी किस जिले से निकलती है?
[A] लातेहार
[B] कोडरमा
[C] हजारीबाग
[D] रांची
Answer: A [लातेहार ]
दामोदर नदी चुलहा पानी, टोरी लातेहार से निकलती है|

Q.दामोदर नदी की लंबाई झारखंड में कितनी है?
[A] 268 किमी
[B] 250 किमी
[C] 290 किमी
[D] 205 किमी
Answer: C [290 किमी ]
दामोदर नदी झारखंड की सबसे लम्बी नदी है| यह 290 किमी लम्बी है|

Q.झारखंड की सबसे बड़ी व लंबी नदी कौन सी है?
[A] दामोदर नदी
[B] मयूराक्षी नदी
[C] स्वर्णलेखा नदी
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [दामोदर नदी ]
दामोदर नदी झारखंड की सबसे बड़ी और सबसे लंबी नदी है|

Q.झारखंड के किस क्षेत्र में सर्वाधिक वर्षा होती है?
[A] नेतरहाट पठार
[B] छोटा नागपुर पठार
[C] रांची का पठार
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [नेतरहाट पठार ]
झारखंड में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून से वर्षा होती है| झारखंड में सर्वाधिक वर्षा नेतरहाट के पठार में होती है|

Q.तिलका माँझी को संयुक्त बिहार के किस जिले में फाँसी दी गई?
[A] भागलपुर
[B] पटना
[C] रांची
[D] हजारीबाग
Answer: A [भागलपुर ]
तिलका मांझी को भागलपुर में फांसी दी गयी|

Q.झारखंड के प्रथम हिंदी दैनिक पत्र का नाम क्या है?
[A] राष्ट्रीय भाषा
[B] दैनिक जागरण
[C] उदन्त मार्तंड
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [राष्ट्रीय भाषा ]
राष्ट्रीय भाषा झारखंड का प्रथम हिंदी दैनिक समाचार पत्र था|

Q.आदिवासी महासभा के 1939 ई. में संपन्न द्वितीय अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
[A] जयपाल सिंह
[B] शियोडर सोरेन
[C] ठेबले उरांव
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [जयपाल सिंह ]
आदिवासी महासभा के 1939 ई. में संपन्न द्वितीय अधिवेशन की अध्यक्षता जयपाल सिंह ने की|

Q.सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान राँची में ‘स्वदेशी सप्ताह’ कब मनाया गया?
[A] सितंबर 1930
[B] अक्टूबर 1929
[C] अक्टूबर 1930
[D] अक्टूबर 1931
Answer: A [सितंबर 1930 ]
सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान राँची में ‘स्वदेशी सप्ताह’ सितंबर 1930 में मनाया गया|

Q.बापला किस जनजाति में विवाह को कहा जाता है?
[A] संथाल
[B] हो
[C] मुंडा
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [संथाल ]
संथाल जनजाति में विवाह को बापला कहा जाता है|

Q.किस जनजाति में पुरुषों के हाथ में सिक्के का निशान पाया जाता है?
[A] संथाल
[B] हो
[C] मुंडा
[D] भील
Answer: A [संथाल ]
संथाल जनजाति में पुरुषों के हाथ में सिक्के का निशान पाया जाता है|

Q.मांझीथान है:-
[A] पूजास्थल
[B] लोकनृत्य
[C] त्यौहार
[D] जनजाति
Answer: A [पूजास्थल ]
संथालों के बीच स्थित पूजा स्थल को मंझिथान कहा जाता है|

Q.1872 ई. की पहली जनगणना में कितने जनजातियों को सूचीबद्ध किया गया?
[A] 15
[B] 18
[C] 19
[D] 11
Answer: B [18 ]
1872 ई. की पहली जनगणना में 18 जनजातियों को सूचीबद्ध किया गया|

Q.सविनय अवज्ञा आंदोलन में संथालों का नेतृत्व गोमिया थाना बोरोगेरा ग्राम के किस व्यक्ति द्वारा किया गया?
[A] बंगम माणे
[B] ठेबले उरांव
[C] भूषण सिंह
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [बंगम माणे]
सविनय अवज्ञा आन्दोलन में हजारीबाग के संथालों का बड़ा योगदान रहा| इसमें संथालों का नेतृत्व गोमिया थाना बोरोगेरा ग्राम के बंगम माणे द्वारा किया गया|

Q.झारखंड के मोहन महतो, सहदेव महतो, गणेश महतो एवं गोकुल महतो ने किस सत्याग्रह में सक्रिय सहयोग दिया था?
[A] नमक सत्याग्रह
[B] टाना भगत सत्याग्रह
[C] असहयोग आन्दोलन
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [नमक सत्याग्रह ]
झारखंड के मोहन महतो, सहदेव महतो, गणेश महतो एवं गोकुल महतो ने नमक सत्याग्रह में सक्रिय सहयोग दिया था|

Q.झारखंड का राजकीय वृक्ष का दर्जा किस वृक्ष को दिया गया है?
[A] साल
[B] बरगद
[C] पीपल
[D] आम
Answer: A [साल ]
साल वृक्ष झारखंड का राजकीय वृक्ष है|

Q.भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्य की विधानसभा में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण किया गया है?
[A] 328
[B] 330
[C] 332
[D] 337
Answer: C [332]
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 332 के तहत राज्य की विधानसभा में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण किया गया है|

Q.क्रांतिकारी वारींद्र घोष की शिक्षा-दीक्षा की शुरुआत झारखंड के किस शहर में हुई थी?
[A] देवघर
[B] लातेहार
[C] कोडरमा
[D] हजारीबाग
Answer: A [देवघर ]
क्रांतिकारी वारींद्र घोष की शिक्षा-दीक्षा की शुरुआत झारखंड के देवघर शहर में हुई थी|

Q.हुंडरू जल विद्युतगृह किस योजना के अंतर्गत आता है?
[A] दामोदर
[B] मयूराक्षी
[C] स्वर्णलेखा
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: C [स्वर्णलेखा ]
हुंडरू जल विद्युतगृह स्वर्णलेखा नदी योजना के अंतर्गत आता है|

Q.झारखंड राज्य की उप राजधानी किस जिले को बनाया गया है?
[A] जमशेदपुर
[B] दुमका
[C] हजारीबाग
[D] बोकारो
Answer: B [दुमका ]
झारखण्ड राज्य की राजधानी रांची में है जबकि उपराजधानी दुमका को बताया गया है|

Q.स्वर्णरेखा परियोजना का विस्तार किन-किन राज्यों में है?
[A] झारखण्ड
[B] पश्चिम बंगाल
[C] उड़ीसा
[D] उपरोक्त सभी
Answer: D [उपरोक्त सभी ]
स्वर्णलेखा परियोजना झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में है|

Q.दोपहर का भोजन माजवान किस जनजाति में कहलाता है?
[A] संथाल
[B] हो
[C] मुंडा
[D] भील
Answer: A [संथाल ]
संथाल जनजाति में दोपहर के भोजन को माजवान कहा जाता है|

Q.महान् क्रांतिकारी अरविंद घोष एवं वारींद्र घोष के नाना राज नारायण बसु कहाँ के रहनेवाले थे?
[A] देवघर
[B] लातेहार
[C] हजारीबाग
[D] कोडरमा
Answer: A [देवघर ]
महान् क्रांतिकारी अरविंद घोष एवं वारींद्र घोष के नाना राज नारायण बसु देवघर के रहनेवाले थे|

Q.झारखंड में पंचायत समिति का सर्वप्रमुख अधिकारी कौन होता है?
[A] प्रमुख
[B] प्रधान
[C] अध्यक्ष
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: A [प्रमुख ]

Q.खोंगसो जनजातियों में पहना जानेवाला आभूषण किस अंग से संबंधित है?
[A] बाल
[B] कान
[C] नाक
[D] पैर
Answer: A [बाल ]

Q.सूरजकुंड झारखंड के किस जिले में स्थित है?
[A] हजारीबाग
[B] लातेहार
[C] कोडरमा
[D] रांची
Answer: A [हजारीबाग ]
सूरजकुंड झारखण्ड के हजारीबाग जिले में है| यह गर्म पानी का कुंड है|

Q.हुंडरू जलप्रपात झारखंड के किस जिले में है?
[A] रांची
[B] लातेहार
[C] कोडरमा
[D] हजारीबाग
Answer: A [रांची ]
हुंडरू जलप्रपात झारखंड के रांची जिले में है|

Q.झारखंड में किस शहर में दामोदर घाटी निगम का भूमि संरक्षण डिवीजन है?
[A] हजारीबाग
[B] रांची
[C] जमशेदपुर
[D] कोडरमा
Answer: A [हजारीबाग ]

Q.मुगलकाल में बंगाल की राजधानी झारखंड के किस क्षेत्र में हुआ करती थी?
[A] राजमहल
[B] रांची
[C] हजारीबाग
[D] पलामू
Answer: A [राजमहल ]
मुगलकाल में बंगाल की राजधानी राजमहल में थी जो वर्तमान में झारखंड में स्थित है|

Q.बर्मा एवं अय्यर बाँध किस नदी पर है?
[A] दामोदर नदी
[B] मयूराक्षी नदी
[C] स्वर्णलेखा नदी
[D] इनमें अव कोई नहीं
Answer: A [दामोदर नदी ]
बर्मा एवं अय्यर बाँध दामोदर नदी पर है|

Q.झारखंड के किस जिले में ‘कीनन स्टेडियम’ अवस्थित है?
[A] जमशेदपुर
[B] रांची
[C] हजारीबाग
[D] लातेहार
Answer: A [जमशेदपुर ]
झारखण्ड में कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में स्थित है|

Q.झारखंड में साइकिल वितरण योजना किस सत्र से शुरू हुई थी?
[A] 2001-02
[B] 2002-03
[C] 2004-05
[D] 2005-06
Answer: B [2002-03 ]
झारखंड में साइकिल वितरण योजना 2002-03 से शुरू हुई|

Q.झारखंड में सबसे अधिक कौन मिट्टी पाई जाती है?
[A] लाल मिट्टी
[B] काली मिट्टी
[C] लैटेराईट मिट्टी
[D] चिकनी मिट्टी
Answer: A [लाल मिट्टी]
झारखंड में सर्वाधिक लाल मिट्टी पाई जाती है|

Q.बिरसा मुंडा तकनीकी छात्रवृत्ति जनजातीय विद्यार्थियों को किसलिए प्रदान किया जाता है?
[A] मेडिकल पढाई के लिए
[B] इंजीनियरिंग पढाई के लिए
[C] A और B दोनों
[D] पोस्ट ग्रेजुएट पढाई के लिए
Answer: C [A और B दोनों ]
बिरसा मुंडा तकनीकी छात्रवृत्ति जनजातीय विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग पढाई के लिए दी जाती है|

Q.झारखंड आंदोलन में गैर आदिवासियों को शामिल करने हेतु 1948 ई. में जस्टिन रिचर्ड ने किस पार्टी का गठन किया था?
[A] यूनाइटेड झारखंड ब्लॉक
[B] आदिवासी महासभा
[C] छोटानागपुर उन्नति समाज
[D] झारखंड पार्टी
Answer: A [यूनाइटेड झारखंड ब्लॉक]
झारखंड आंदोलन में गैर आदिवासियों को शामिल करने हेतु 1948 ई. में जस्टिन रिचर्ड ने यूनाइटेड झारखंड ब्लॉक का गठन किया|

Q.बृहतर झारखंड की माँग सर्वप्रथम कब हुई?
[A] 1931 ई.
[B] 1939 ई.
[C] 1943 ई.
[D] 1945 ई.
Answer: B [1939 ई.]
बृहत्तर झारखंड की मांग सर्वप्रथम 1939 ई. में हुई|

Q.बृहतर झारखंड की माँग सर्वप्रथम किसने की थी?
[A] जयपाल सिंह
[B] ठेबले उरांव
[C] भूषण सिंह
[D] राधाकृष्ण
Answer: A [जयपाल सिंह ]
बृहतर झारखंड की माँग सर्वप्रथम जयपाल सिंह ने की|

Q.जयपाल सिंह आदिवासी महासभा के अध्यक्ष कब बने थे?
[A] 1939 ई.
[B] 1933 ई.
[C] 1941 ई.
[D] 1947ई.
Answer: A [1939 ई.]
जयपाल सिंह 1939 ई में आदिवासी महासभा के अध्यक्ष बने थे|

Q.किस विद्रोह के परिणामस्वरूप 1833 ई. में एक नए प्रांत दक्षिण-पश्चिम सीमांत एजेंसी का गठन हआ?
[A] कोल विद्रोह
[B] संथाल विद्रोह
[C] हो विद्रोह
[D] मुंडा विद्रोह
Answer: A [कोल विद्रोह ]

Q.बिहार के मुगल सूबेदार शाइस्ता खाँ ने पलामू के चेरोवंशी शासक प्रताप राय के विरुद्ध पलामू किला पर आक्रमण और संधि कब की?
[A] 1641-42 ई.
[B] 1652-53 ई.
[C] 1647-48 ई.
[D] 1669-70 ई.
Answer: A [1641-42 ई. ]

Q.कोल विद्रोह का दमन किस अंग्रेज सेनानायक ने किया?
[A] विलिंग्टन
[B] विलकिंसन
[C] चैपमैन
[D] मेयो
Answer: B [विलकिंसन ]
कोल विद्रोह का दमन विलकिंसन ने किया|

Q.मुगल बादशाह जहाँगीर ने कोकरह अभियान (छोटानागपुर खास के नागवंशी राज्य के विरुद्ध) के नेता इब्राहिम खाँ को कौन सी उपाधि दी?
[A] फाथ जंग
[B] झारखंडी सुल्तान
[C] गाजी
[D] सिकंदर ए सनी
Answer: A [फाथ जंग ]

Q.कोल विद्रोह के प्रमुख नेता बुधू भगत कहाँ के रहनेवाले थे?
[A] सिल्ली
[B] जमशेदपुर
[C] बोकारो
[D] रांची
Answer: A [सिल्ली ]
बुधु भगत कोल विद्रोह के नेता थे और सिल्ली के रहने वाले थे|

Q.उराँव जनजाति के प्रमुख देवता का नाम क्या है?
[A] सिंगबोंगा
[B] धर्मेश
[C] दिनेश
[D] इनमें से कोई नहीं
Answer: B [धर्मेश ]

Q.उराँव जनजाति की युवागृह को क्या कहा जाता है?
[A] धुमकुडि़या
[B] बिटलाहा
[C] पोन टका
[D] किली
Answer: A [धुमकुडि़या]

Q.पसरी प्रथा एवं पाचा पद्धति का प्रचलन किस जनजाति में देखा जाता है?
[A] उरांव
[B] हो
[C] मुंडा
[D] भील
Answer: A [उरांव ]
पसरी प्रथा एवं पाचा पद्धति का प्रचलन उरांव जनजाति में देखा जाता है|

Leave a Reply