26 to 29 August Historical Events in Hindi

26 to 29 August Historical Events in Hindi

August major historical events in India. Historical Events Indian History and World History

26 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1303 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया।
1346 – विश्व में पहली बार, युद्ध में तोप का प्रयोग किया गया। यह विध्वंसक हथियार ब्रिटेन की सेना ने फ़्रांस की सेना के विरुद्ध प्रयोग किया।
1541 – तुर्की के सुलतान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया।
1743 – चार्ल्स थर्बर ने टाइपराइट का पेटेंट कराया।
1748 – उत्तरी अमेरिका, पेंसिल्वेनिया मंत्री के प्रथम लुथेरन संप्रदाय, फिलाडेल्फिया, पेन्सिलवेनिया में स्थापित किए गए।
1767 – ट्रायंस पैलेस का निर्माण न्यू बर्न, उत्तरी केरोलिना में शुरू हुआ था।
1852 – बंबई एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1894 – नीदरलैंड सामाजिक डेमोक्रेटिक वर्कर्स पार्टी (SDAP) का स्थापना की गयी।
1914 – बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियाँ लूटी।
1920 – अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1929 – अमेरिका ने पहले रोलर कॉस्टर का निर्माण किया।
1957 – सोवियत संघ ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की।
1977 – जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1982 – नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।
1988 – अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं। पांच लाख लोगों के सामने वहां से दिए अपने पहले सार्वजनिक भाषण में सूची ने जनता को लोकतांत्रिक आंदोलन में कूद पड़ने का सशक्त संदेश दिया।
1994 – इंसानी दिल को चलाने के लिए पहली बार बैटरी का प्रयोग किया गया।
1999 – माइकल जाॅनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
2001 – बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।
2002 – दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।
2007 – पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।
2008 – तेलुगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।
2013 – फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन।
2015 – अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
2019 – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की सुरक्षा हटा ली गई।
2019 – अमेरिकी एरोस्पेस कंपनी बोइंग ने भारतीय वायुसेना को 11वां सी-17 ग्लोबमास्टर-3 परिवहन विमान सौंप दिया।
2019 – सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए।
2019 – फ्रांस में 45वें G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन (24-26 अगस्त, 2019 के दौरान) किया गया। इस शिखर सम्मेलन की थीम “असमानता का मुकाबला करना” थी।
2020 – सरकार ने राजमार्गों पर टोल भुगतान में छूट का लाभ लेने के लिए फास्‍टैग अनिवार्य किया।
2020 – चीन: हांगकांग के चाइना मॉर्निंग पोस्ट अख़बार ने चीनी सेना के सूत्रों के हवाले से अपनी ख़बर में बताया कि डीएफ-26बी और डीएफ-21डी मिसाइलों को दक्षिणी हैनान प्रांत और पार्सल द्वीप समूह के बीच वाले इलाके में दागा गया।

26 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1676 – ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल।
1743 – फ़्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री ऐन्टोनी लेवाएज़ियर। उन्हें आधुनिक रसायन शास्त्र का जनक कहा जाता है व उन्होंने ही ऑक्सीजन की खोज की।
1891 – चतुरसेन शास्त्री – हिन्दी भाषा साहित्य के एक महान् उपन्यासकार थे।
1898 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान के पेंटिंग की संग्रहकर्ता पेगी गुगेनहाइम का जन्म हुआ।
1910 – भारत रत्न, नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरसा का युगोस्लाविया में जन्म हुआ।
1927 – चौधरी बंसीलाल – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।
1928 – ओम प्रकाश मुंजल – हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक भारतीय व्यापारी और समाज-सेवी।
1951 – लुइजिन्हो फलेरो – गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1956 – मेनका गाँधी – प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गाँधी की पत्नी एवं पशु-अधिकारवादी।
1964 – दिनेश रघुवंशी – प्रसिद्ध साहित्यकार (गीत, ग़ज़ल) इनका जन्म बुलंदशहर के खैरपुर ग्राम में हुआ।
1972 – इंद्र कुमार – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।

26 अगस्त को हुए निधन

1910 – विलियम जेम्स – प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक।
1934 – अतुल प्रसाद सेन – प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।
1963 – राधेश्याम कथावाचक – पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख थे।
1975 – डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर – स्वतंत्रता सेनानी, हिन्दुस्तानी सेवादल के संस्थापक, पत्रकार और पद्मभूषण से सम्मानित।
2012 – ए. के. हंगल – एक प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता, रंगमंच एवं दूरदर्शन कलाकार थे।

26 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

नेशनल गॉट चेक्ड डे।
अन्तर्राष्ट्रीय कुत्ता दिवस।
चौधरी बंसीलाल जयन्ती।
राष्ट्रीय वेब मालकिन दिवस।
राष्ट्रीय चेरी पॉप्सिकल दिवस।
श्री लुइजिन्हो फलेरो जन्म दिवस।
श्रीमती मेनका गांधी जन्म दिवस।
विश्व अफ्रीकी जंगली कुत्ता दिवस।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस।
डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर स्मृति दिवस।

Buy Now: Top 10 Indian History GK Books

27 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1604- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।
1776 – ब्रिटिश सेना ने अमेरिकियों को लांग आइलैंड की लड़ाई में पराजित किया।
1781 – हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1789 – फ्रांस की नेशनल असेंबली ने नागरिक अधिकारों की घोषणा की।
1828 – ब्राजील-अर्जेंटीना शांति वार्ता के दौरान उरुग्वे को स्वतंत्रता मिली।
1870 – भारत के पहले मजदूर संगठन श्रमजीवी संघ की स्थापना कलकत्ता में की गई।
1939 – जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
1942 – क्यूबा ने जर्मनी, जापान और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1950 – टेलिविज़न की दुनिया के इतिहास में आज ही के दिन बीबीसी ने पहली बार स्थल-आधारित सीधा प्रसारण किया। दो घंटे का ये प्रसारण इंग्लिश चैनल के दूसरे छोर यानी फ्रांस से किया गया।
1957 – मलेशिया में संविधान लागू हुआ।
1957 – अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1958 – नाप तौल की मीट्रिक प्रणाली की शुरूआत हुई।
1962 – नासा ने Mariner 2 स्‍पेस मिशन लांच किया।
1976 – भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
1979 – आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।
1984 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1985 – नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
1990 – वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
1991 – मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1999 – सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
1999 – भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
2003 – 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2003 – लंबे विवाद के बाद दोनों कोरियाई देशों, उत्तर और दक्षिण कोरिया में पहली बार छहपक्षीय वार्ता हुई।
2004 – वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।
2008 – झारखण्ड मुक्तिमोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2009 – बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पुनः अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया।
2013 – उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।
2019 – सातवां कम्‍युनिटी रेडियो सम्‍मेलन नई दिल्‍ली के डॉ. बी.आर. अम्‍बेडकर भवन में (27 से 29 अगस्‍त , 2019 तक) प्रारम्भ हुआ ।
2019 – श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा द्वारा जैविक दवाओं और दुकानों की तलाश के लिए मोबाइल एप्‍लीकेशन ‘जन औषधि सुगम’ की शुरुआत की गयी।
2019 – अमेरिकी कंपनी गूगल ने एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम के नए संस्करण की घोषणा की, इस नए संस्करण का नाम “एंड्राइड 10” रखा गया व इसका कोडनाम “एंड्राइड क्यू” है।
2019 – भारतीय वायुसेना की शालिजा धामी भारत की पहली महिला फ्लाइट कमांडर बनी।
2020 – को केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आभासी तरीके से राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद द्वारा नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय विश्व उर्दू सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
2020 – तूफान की श्रेणी 4 के अंतर्गत आने वाले हरिकेन लौरा (Hurricane Laura) जिसकी गति 150 मील प्रति घंटा है, के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी-पश्चिमी लुसियाना में भूस्खलन हुआ।
2020 – रूस ने 59 साल बाद दुनिया के सबसे ताकतवर परमाणु बम विस्फोट का वीडियो जारी किया है। 30 अक्टूबर 1961 को विस्फोट किए गए इस बम को किंग्स ऑफ बॉम्बस कहा जाता है। यह हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 3800 गुना ज्यादा ताकतवर था, यह एक हाइड्रोजन बम था।

27 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1859 – टाटा स्टील की नींव रखने वाले दोराबजी टाटा का मुंबई में जन्म हुआ।
1908 – विश्व के महान क्रिकेटर सर डोनाल्ड ब्रैडमेन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने करियर ​के 52 टेस्ट में 29 शतक और 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए।
1972 – भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली का जन्‍म हुआ।

27 अगस्त को हुए निधन

1963 – इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी – खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति।
1976– महान भारतीय गायक मुकेश का अमेरिका में निधन हुआ।
1979 – आयरलैंड में एक निजी नाव पर हुए बम धमाके में ब्रिटेन की महारानी के चचेरे भाई लॉर्ड लुईस माउंटबैटन की हत्या कर दी गई थी।
1979 – लॉर्ड माउंटबेटन – ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वयसराय।
1982 – आनंदमयी मां।
2006 – ऋषिकेश मुखर्जी, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक।
2019 – पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का मुंबई में निधन हो गया।
2019 – नौसेना युद्ध के नायक और कीर्ति चक्र से सम्मानित कमांडर नोएल केलमैन का निधन।
2019 – ओडिशा के पूर्व मुख्य सचिव ललाट इंदु परिजा का 89 साल की उम्र में निधन हुआ।
2019 – पंजाब की मुकेरियां विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रजनीश कुमार बब्बी का निधन।
2020 – प्रख्यात लोक गायिका अर्चना महंत का निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं।
2020 – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए. आर. लक्ष्मणन का तिरुचि में निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे।

27 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

श्री दलीप सिंह राणा (ग्रेट खली) जन्म दिवस ।
श्री दोराब जी टाटा जयन्ती।
पार्श्व गायक श्री मुकेश स्मृति दिवस।
विश्व जल सप्ताह 2021 ( 23-27 अगस्त तक पूरी तरह से डिजिटल प्रारूप में)।

See Also: 01 January to 31 December Historical Events in Hindi

28 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1521 – तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया।
1600 – मुग़लों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1781 – हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1794 – फ्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ।
1821 – स्पेन से पेरु को स्वतंत्रता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1845 – प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा।
1904- कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन हुआ।
1914 – प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1916…प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।
1916 – जर्मनी ने रोमानिया के विरूद्ध युद्ध की घोषणा कर दी।
1937 – टोएटा मोटर्स ने स्वतंत्र कंपनी के तौर पर कामकाज शुरू किया।
1956 – इंग्‍लैड ने ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज पर कब्‍जा जमाया।
1970 – पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की संस्थापना भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एक प्रस्ताव के जरिये की गयी।
1972- साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित किया गया
1984 – सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1986 – भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली पहली महिला बनी।
1990 – ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।
1992 – श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्‍टेलिया के खिलाफ अपने टेस्‍ट कॅरिअर की शुरूआत की। इसमें उन्होंने तीन विकेट लिए।
1996 – इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
1999 – मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।
2000 – ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।
2001 – भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
2008- भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया।
2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।
2008 – अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
2008 – बाराक ओबामा पहले अफ्रीकी अमरीकी बने जिनका नाम अमरीका की एक बड़ी पार्टी ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया।
2013 – गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।
2017- पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।
2019 – भारत विश्व का पहला देश बना जिसने नाविकों के फेशियल बायोमैट्रिक डेटा का संग्रह कर बायोमैट्रिक नाविक पहचान दस्तावेज (बीएसआईडी) जारी किए।
2020 – जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से अपने पद से 65 साल की उम्र में इस्तीफा दिया।
2020 – भारत में प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना के ऑनलाइन डैशबोर्ड की शुरूआत हुई।
2020 – 14वीं भारत – सिंगापुर रक्षा नीति वार्ता (डीपीडी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।

28 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1858 – उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल।
1863 – तेलुगू के प्रमुख लेखक गिडुगू वेंकट राममूर्ति।
1896 – भारत के जाने माने शायर, लेखक और आलोचक रघुपति सहाय उर्फ फिराक गोरखपुरी का जन्म गोरखपुर में हुआ।
1913 – आबिदा सुल्तान, भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट।
1926 – टी. वी. राजेश्वर – उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल रहे।
1928 – एम.जी.के. मेनन – ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष।
1928 – विलायत ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध सितार वादक ।
1929 – राजेंद्र यादव, प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार ।
1932 – सरस्वती प्रसाद, चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।
1952 – जगदीश सिंह खेहर – भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

28 अगस्त को हुए निधन

1667 – जयसिंह – आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) थे।
2006 – दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।
2020 – एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय का 79 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से बैंगलोर में निधन हुआ। उन्हें 29/08/2020 को खेल दिवस पर वर्चुअल अवॉर्ड समारोह में द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलना था।
2020 – तमिलनाडु कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष और कन्याकुमारी लोकसभा सीट के सांसद एच. वसंतकुमार का कोरोना के कारण 70 साल की उम्र में निधन हुआ।
2020 – ‘ब्लैक पैंथर’ स्टार चैडविक बोसमैन का कोलोन (आंत) कैंसर की वजह से 43 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

28 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

श्री एम.जी.के. मेनन जन्म दिवस।
श्री रघुपति सहाय / फिराक गोरखपुरी जयन्ती।

See Also: 01 January to 31 December Historical Events in Hindi

29 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1612 – सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तग़ालियों को हराया ।
1728 – न्यूक्ल शहर को ग्रीनलैंड में रॉयल गवर्नर क्लॉस पार्स द्वारा फोर्ट गेट-हब के रूप में स्थापित किया गया।
1742 – एडमंड होल ने कार्ड गेम ह्विस्ट पर अपने “लघु ग्रंथ” को प्रकाशित किया।
1756 – पर्शिया की फ्रेडरिक द्वितीय सक्सोनी पर हमला महाद्वीप पर सात वर्षों के युद्ध की शुरुआत की।
1797 – ट्रैनेंट के नरसंहार: ब्रिटिश सैनिकों ने स्कॉटलैंड के ट्रॅनेंट में मिलिशिया में लागू भर्ती के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर हमला किया, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई।
1825 – पुर्तगाल ने ब्राजील की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1831 – ब्रिटेन के माइकल फराडे ने पहली बार इले​क्ट्रिक ट्रांसफार्मर का प्रदर्शन किया।
1833 – ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।
1842 – ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1842 – अफ़ीम युद्ध समाप्त।
1898 – गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना हुई।
1914 – न्यूजीलैंड सैनिकों ने जर्मन समोआ पर कब्जा किया।
1916 – अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की: फिलीपींस को मिली स्वतंंत्रता।
1932 – नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।
1941 – रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
1945 – ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
1949 – सोवियम संघ ने पहले परमाणु बम का परीक्षण किया।
1953 – तत्कालीन सोवियत रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।
1957 – कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।
1974 – चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी स्थापना।
1987 – कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।
1996 – आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
1987 – कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।
1996 – आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
1998 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
1999 – बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
2000 – न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।
2001 – पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे।
2001 – जापान के ‘एच-2 ए’ रॉकेट का सफल प्रक्षेपण हुुआ।
2002 – पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।
2003 – कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया।
2003 – इराक के पवित्र शहर नजफ़ में हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।
2004 – एथेंस ओलम्पिक का समापन।
2008 – तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।
2008 – झारखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।
2012 – चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।
2019 – ताज देश का पहला बेबी केयर एवं फीडिंग रूम (शिशु देखभाल एवं स्तनपान कक्ष) की सुविधा वाला स्मारक बना।
2019 – पूर्व मानवाधिकार वकील लियोनेल आइजिमिया ने प्रशांत राष्ट्र नाउरू के राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी डेविड एडेनग को 12-6 मतों से हराकर जीत हासिल की।
2019 – पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम “गजनवी” मिसाइल का परीक्षण किया।
2019 – देश को फिट रखने के लिए पीएम मोदी ने शुरू किया ‘फिट इंडिया मूवमेंट’, नारा दिया- ‘मैं फिट तो इंडिया फिट’।
2019 – अमेरिका ने ‘भविष्य के युद्ध क्षेत्र’ अंतरिक्ष में अपने हितों की रक्षा करने के लिए अंतरिक्ष कमान की स्थापना की।
2020 – पुरस्कारों की पहली वर्चुअल प्रस्तुति में, राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार, 2020 प्रदान किये।

29 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1887 – जीवराज मेहता – भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक।
1905 – इलाहाबाद में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ। इन्होंने तीन ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया और टीम को स्वर्ण दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
1923 – फिल्म गांधी के लिए आॅस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का जन्म हुआ।
1925 – गोलप बोर्बोरा – भारतीय राज्य असम के छठे मुख्यमंत्री थे।
1926 – रामकृष्ण हेगडे – भारत के राजनेता थे जो तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रहे।
1949 – के. राधाकृष्णन – भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक।
1958 – मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन का जन्म हुआ।
1969 – मेजर मनोज तलवार – भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों में से एक थे।
1980 – माधव श्रीहरि अणे – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।

29 अगस्त को हुए निधन

1931 – जदोनांग एक युवा रोगमई नेता जिसने शक्तिशाली नागा आन्दोलन का गठन किया।
1952 – सिस्टर यूप्रासिआ – भारतीय ईसाई महिला संत।
1956 – मलिक ग़ुलाम मोहम्मद – पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल थे।
1976 – प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक ,महान क्रांतिकारी काजी नजरुल इस्लाम का बांग्लादेश के ढाका में निधन हुआ।
1994 – प्रसिद्ध बांग्ला लेखक एवं पत्रकार तुषार कांति घोष का निधन हुआ।
2007 – बनारसी दास गुप्ता – हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी।
2019 – समाजवादी नेता और पालघर के पूर्व विधायक नवनीतभाई शाह का निधन ।

29 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस)।
श्री बनारसी दास गुप्ता – (हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री) पुण्य तिथि।
श्री के. राधाकृष्णन जयन्ती (वैज्ञानिक)।
तेलुगू भाषा दिवस (श्री गिडुगू वेंकट राममूर्ति जयंती ) ।
श्री रामकृष्ण हेगडे जयन्ती।
परमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस।

Leave a Reply