05 September Historical Events in Hindi

05 September Historical Events in Hindi

September major historical events in India. Historical Events Indian History and World History

05 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1666 – लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।
1750 – पेडरबर्न प्रशिया में जारी डिक्री चोरी या “संदिग्ध” माल के लिए सभी यहूदी घरों की वार्षिक खोज की अनुमति दिया।
1774 – फिलाडेल्फिया में पहली महाद्वीपीय कांग्रेस एकजुट हुई।
1798 – फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।
1836 – सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1839 – चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।
1914 – ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।
1944 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।
1972 – म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।
1975 – पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1987 – अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।
1991 – नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
1997 – अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।
1999 – वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इज़राइल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
2000 – नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला है।

2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।
2005 – मंडला एयरलाइंस का विमान 091 जकार्ता, इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
2008 – रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।
2009 – नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।

Buy Now: Top 10 Indian History GK Books

2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।
2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के सुदूर पूर्व के विकास के लिए एक अरब डॉलर की ऋण देने की घोषणा की।
2019 – राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्‍ली में 46 शिक्षकों को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार प्रदान किये।
2020 – राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के 47 विजेताओं को वर्चुअल तरीके से आयोजित अब तक के प्रथम समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
2020 – भारत और बांग्लादेश के बीच जलीय परिवहन शुरू करने पर 03 सितम्बर को बांग्लादेश से त्रिपुरा के लिए कंसाइनमेंट लेकर जहाज रवाना हुआ था, जो आज 5 सितंबर को त्रिपुरा पहुंचा।

05 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1872 – चिदंबरम पिल्लई – तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।
1888 – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन – भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे।
1905 – वाचस्पति पाठक – प्रसिद्ध उपन्यासकार।
1910 – फ़िरोज़ पलिया – पूर्व भारतीय क्रिकेटर।
1933 – लक्ष्मीनारायण रामदास – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए वर्ष 2004 का ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ पाने वाले भारतीय है।
1986 – प्रज्ञान ओझा – भारतीय क्रिकेटर गेंदबाज।

05 सितंबर को हुए निधन

1986 – हाईजैक विमान में मुसाफिरों को बचाने की खातिर अपनी जान गंवाने वाली नीरजा भनोट (अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका व तमगा-ए-हिन्द से सम्मानित) कराची में मौत हो गई थी।
1986 – गणपति थानिकिमोनी – थनिकामोनी कहा जाता है इनको, एक भारतीय राजवंशविज्ञानी थे।
1986 – अम्बिका प्रसाद दिव्य – भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार।
1991 – शरद जोशी – भारतीय, व्यंग्य रचनाकार।
1995 – सलिल चौधरी – भारतीय हिन्दी, बंगाली, और मलयालम फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार।

See Also: 01 January to 31 December Historical Events in Hindi

1997 – मदर टेरेसा – मानवता की जीती-जागती मिसाल थी। वे मानवता की सेवा के लिए काम करती थीं। मदर टेरेसा दीन-दुखियों की सेवा करती थीं।
2005 – मेजर धनसिंह थापा – परमवीर चक्र से सम्मानित नेपाली मूल के भारतीय सैनिक।
2015 – आदेश श्रीवास्तव – एक भारतीय संगीतकार और भारतीय संगीत के पार्श्व गायक थे।
2019 – किरण नागरकर – मराठी और अँग्रेज़ी भाषाओं में लिखने वाले आधुनिक सहित्यकार, उपन्यासकार, नाटककार, पटकथा लेखक, तथा फिल्म एवं नाटक समीक्षक थे।
2020 – मशहूर फिल्‍म निर्माता-निर्देशक जॉनी बख्‍शी का 82 की उम्र में मुंबई में निधन हुआ।

05 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस।
राष्ट्रीय पनीर पिज्जा दिवस।
नेशनल बी लेट फॉर समथिंग डे।

See Also: 01 January to 31 December Historical Events in Hindi

मेजर श्री धनसिंह थापा स्मृति दिवस।
श्री लक्ष्मीनारायण रामदास जन्म दिवस।
वीर नीरजा भनोट शहीदी दिवस (अशोक चक्र)।
शिक्षक दिवस (डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती)।

Leave a Reply