07 September Historical Events in Hindi

07 September Historical Events in Hindi

September major historical events in India. Historical Events Indian History and World History

07 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1191 – तीसरे धर्मयुद्ध में इंग्लैंड के राजा रिचर्ड प्रथम में अरसफ के राजा सलाउद्दीन को मात दी।
1630 – अमेरिका के मैसाच्युसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना की गई।
1701 – जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1812 – बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने रूसी सेना को पराजित किया।
1813 – अमेरिका के लिए सबसे पहली बार ‘अंकल सैम’ शब्द का इस्तेमाल न्यूयॉर्क के अखबार ट्रॉय पोस्ट ने किया।
1822 – ब्राज़ील ने पुर्तगाल के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन ब्राज़ील का राष्ट्रीय दिवस है।

1860 – लेडी एलगीन नामक जहाज के लेक मिसीगन में डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
1901 – पीकींग विदेशियों के नियंत्रण में। 8 देशों की संयुक्त सेना ने चीन के राजा को बॉक्सर की संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। बॉक्सर विद्रोह का अंत हुआ।
1902 – ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
1906 – बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।
1921 – अमेरिका के न्यू जर्सी में पहली बार औरतों के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मिस अमेरिका को कामयाबी मिली।

Buy Now: Top 10 Indian History GK Books

1923 – ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में इंटरपोल की स्थापना की गई।
1927 – फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।
1929 – फिनलैंड में नाजीजार्वी लेक में कुरो नाम स्टीमर के डूबने से 136 लोगों की मौत।
1931 – लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मन सेना ने ब्रिटेन से लड़ाई की अपनी रणनीति परिवर्तित की और लंदन सहित ब्रिटेन के विभिन्न शहरों पर भारी बमबारी कर दी।

1943 – टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।
1950 – हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
1965 – चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।
1977 – इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1979 – स्कॉट रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा स्थापित खेल और मनोरंजन केबल चैनल इ.एस.पी.एन. (ESPN) ने केबल कार्यक्रमों की शुरुआत की।

1998 – अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
1999 – एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।
2002 – इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
2004 – फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।
2005 – तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।

2005 – मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
2006 – बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
2008 – भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।
2008 – बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।
2008 – कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।

2008 – खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचों बीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।
2009 – सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये।
2009 – भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।
2009 – 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म ‘कोजीवरम’ को मिला।
2012 – दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।

2019 – चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किमी पहले लैंडर का पृथ्वी से संपर्क टूटा।
2019 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्‍ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत औरंगाबाद औद्योगिक शहर का पहला चरण राष्‍ट्र को समर्पित किया।
2019 – राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2020 – विश्व स्तर पर पहला “नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का प्रथम अंतरराष्ट्रीय दिवस” मनाया गया।
2020 – भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन वाहन एचएसडीटीवी का ओड़िशा के व्हीलर द्वीप स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रक्षेपण केन्द्र से सफल प्रक्षेपण किया।

07 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1533 – ब्रिटेन और आयरलैंड की महारानी क्वीन एलिजाबेथ प्रथम का जन्म लंदन के ग्रीनविच में हुआ।
1826 – राजनारायण बोस – बांग्ला भाषा (বাংলা ভাষা) के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।
1887 – गोपीनाथ कविराज – संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
1911 – टोडर ज़िकोव – बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।
1917 – बानो जहाँगीर कोयाजी – भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ।
1933 – इला रमेश भट्ट – अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता।

See Also: 01 January to 31 December Historical Events in Hindi

1934 – बी. आर. इशारा – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
1948 – ममूटी – मलयालम फ़िल्म अभिनेता।
1950 – अनिल चौधरी – प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक।
1963 – नीरजा भनोट – अशोक चक्र विजेता व तमगा-ए-इन्सानियत से सम्मानित विमान परिचारिका।
1976 – वेस्टइंडीज के आलराउंडर वॉवेल हाइंड्स का जमैका में जन्म हुआ। उन्होंने 45 टेस्ट में 2608 और 119 वनडे में 2880 रन बनाए।

07 सितंबर को हुए निधन

1997 – मोबुतु सेस सीको – जैरे के राष्ट्रपति थे।
1998 – के. एम. चांडी – स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2013 – रोमेश भंडारी – त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
2019 – वीरू कृष्णन – मशहूर कथक डांसर-एक्टर।
2020 – भारत के रेडियो खगोल विज्ञान के जनक डॉ. गोविंद स्वरूप का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।
2020 – मुक्ति संग्राम सेनानी और बांग्लादेश के एक प्रमुख व्यक्ति जियाउद्दीन तारिक अली का ढाका में निधन हुआ।

07 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय सलामी दिवस।
ब्राजील राष्ट्रीय दिवस।
राष्ट्रीय दादी मूसा दिवस।
राष्ट्रीय बीयर प्रेमी दिवस।
विश्व माफी (क्षमा) दिवस।

See Also: 01 January to 31 December Historical Events in Hindi

राष्ट्रीय आभारी रोगी दिवस।
राष्ट्रीय न्यू हैम्पशायर दिवस।
विश्व डचेन जागरूकता दिवस।
बैंक ऑफ इंडिया स्थापना दिवस।
नेशनल अदर लुक अनलिमिटेड डे।

राष्ट्रीय बलूत का फल स्क्वैश दिवस।
राष्ट्रीय न हिमपात और न वर्षा दिवस।
नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का दिवस।
वीर नीरजा भनोट जयन्ती (अशोक चक्र विजेता)।
गुरु ग्रन्थ साहिब प्रकाश दिवस (प्राचीनमतानुसार)।

Leave a Reply