08 and 09 September Historical Events in Hindi

08 and 09 September Historical Events in Hindi

September major historical events in India. Historical Events Indian History and World History

08 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1271 – जाॅन XXI का पोप के रूप में चयन।
1320 – गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
1331 – स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।
1449 – टुमू किले का युद्ध, मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
1504 – इटली के फ्लोरेंस में माइकल एंजेलो ने अपनी प्रसिद्ध मूर्ति डेविड का लोकार्पण किया।
1514 – ओरसा का युद्ध, लिथुआनिया और पोल सेना ने रूसी सेना को ओरसा (वर्तमान समय में बेलारुस) में पराजित किया।
1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1553 – इंग्लेंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण।
1563 – मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
1689 – चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क (निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।
1727 – इंग्लैंड के कैम्ब्रिजशायर में बर्ववेल गांव में एक कठपुतली शो के दौरान एक आग से 78 लोगों मारे गए जिनमें कई बच्चे शामिल थे।
1760 – फ्रांसीसी सेना ने मॉन्ट्रियल को जनरल जेफरी एमहर्स्ट के सामने समर्पित कर दिया।
1771 – मिशन सैन गैब्रियल आर्केंसी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में हुई।

1793 – बेलिएम में पहली बार सीरीओ डे नाज़े मनाया गया।
1831 – विलियम IV को ग्रेट ब्रिटेन के राजा का ताज पहनाया गया।
1855 – स्पेन के क्वीन इसाबेला द्वितीय का द्वार इलोइलो को विश्व व्यापार के लिए खोल दिया गया।
1860 – मिशिगन झील पर पैडल स्टीमर “लेडी एल्गिन” का नुकसान लगभग 300 लोग डूबे।
1864 – जेनेवा में आज ही रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
1899 – ए. टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया।

1900 – बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई।
1900 – अमेरिका ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया।
1900 – टेक्सास के गैलवेस्टोन में आज ही चक्रवाती और ज्वारीय तूफ़ान से 6000 लोगों की मौत हुई थी।
1900 – टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1942 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
1943 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ एक बिनाशर्त युद्धविराम संधि पर दस्तखत किया था जिसकी घोषणा जनरल आइजनहावर ने की।

Buy Now: Top 10 Indian History GK Books

1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किया।
1952 – जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।
1962 – चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
1966 – लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने “साक्षरता दिवस” मनाने की शुरुआत की।
1967 – आजादी के बाद पहली बार केंद्र में सरकार चला रही पार्टी को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
1967 – दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।

1986 – चिली के राष्ट्रपति अगस्टो पिनोशे एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे। इस हमले में उनके पांच अंगरक्षकों की मौत हो गई थी और 11 अन्य ज़ख़्मी हो गए थे जबकि जनरल पिनोशे को मामूली चोट पहुंची थी।
1988 – जाने-माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।
1991 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।
1991 – मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
1997 – अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।

1998 – 2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।
2000 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
2002 – नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
2003 – इज़राइल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2006 – महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी।
2008 – प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।

2009 – भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डॉलर दिये।
2013 – पाकिस्तान के क्वेटा में 2013 को आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।
2015 – रेप के आरोपी कथित संत नारायण सांई अय्याश, व्यभिचारी और संत के नाम पर कलंक है, उसने न जाने कितनी लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं, ये कहना है नारायण सांई की पत्नी जानकी का। उन्होंने मीडिया में सार्वजनिक रूप से ये बात कही थी।
2016 – 2 महिलाओं समेत 72 नक्सलियों ने नारायणपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस और आईटीबीपी के सामने सरेंडर कर दिया।
2016 – इसरो ने जीएसएलवी रॉकेट लॉन्च किया।

See Also: 01 January to 31 December Historical Events in Hindi

2016 – आज ही GST बिल के संविधान संशोधन पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लगाई मुहर।
2017 – आज ही गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रद्युम्न का बाथरूम में कत्ल हुआ था, इस घटना ने पूरे देश मे सनसनी फैला दी थी।
2019 – भारत को स्विस बैंक के खाताधारकों की पहली सूची मिली, इनमें ज्यादातर खाते कार्रवाई के डर से बंद हुए थे।
2019 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में व्यापक क्षेत्रीय आर्थिक साझेदारी (RCEP) की 7वीं मंत्री स्तरीय बैठक शुरु हुई।
2020 – भूकंप के झटके से हिली लद्दाख की धरती, सुबह-सुबह अंडमान-निकोबार में भी तेज झटके, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं।
2020 – अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) द्वारा पहला विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएसटीएस) आयोजित किया गया।

08 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1887 – स्वामी शिवानन्द सरस्वती वेदान्त के महान आचार्य और सनातन धर्म के विख्यात नेता थे।
1910 – हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का जन्म आज ही हुआ था।
1926 – भूपेन हज़ारिका – भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।
1933 – आशा भोंसले – प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।
1987 – चार्ली चौहान – एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री है।
2002 – लॉरी विलियम्स – वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर।

08 सितंबर को हुए निधन

1960 – फिरोज़ गाँधी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।
1982 – शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला – जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री।
2019 – जाने-माने न्यायविद् और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में निधन।
2020 – तेलगु अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी का 74 साल की उम्र में स्ट्रोक से निधन।

08 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व साक्षरता दिवस।
राष्ट्रीय एम्परसेंड दिवस।
ऑन्कोलॉजी नर्स दिवस।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस।
विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस।

राष्ट्रीय बाल चिकित्सा रुधिर विज्ञान।
स्वामी शिवानंद सरस्वती जी जयन्ती।
गुरु श्री अर्जुन देव गुरयाई (प्राचीनमतानुसार)।
बाबा रामदेवरा, रामापीर जयन्ती, बाबा रामदेवरा।
रामापीर मेला प्रारम्भ (जैसलमेर, भाद्रपद शुक्ल)।

09 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1303 – फ्रांस के राजा फिलिप चतुर्थ ने पोप बोनिफेस अष्टम को इटली के अनाग्नि शहर में बंधक बनाया।
1504 – माइकल एंजिलियो द्वारा बनाई गई डेविड की मूर्ति को लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया।
1553 – ब्रिटेन के लिचफिल्ड शहर की स्थापना की गई।
1753 – पहला स्टीम इंजन उत्तरी अमेरिकी की कालोनियों में लाया गया।
1776 – अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम ‘यूनाइटेट कॉलोनीज़’ से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
1783 – डिकिंसन कॉलेज की स्थापना कार्लसेल, पेनसिल्वेनिया में की गई थी।
1850 – कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1867 – यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।

1886 – साहित्य के संरक्षण और कलात्मक कार्यों के लिए बर्न कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किया गया।
1908 – आॅरविल राइट ने पहली बार एक घंटे तक विमान उड़ाया।
1911 – इटली की एक झील ट्रेसीमिने पर एक मोटरबोट दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हुई
1915 – प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।
1920 – अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हो गया।
1924 – 9 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।

See Also: 01 January to 31 December Historical Events in Hindi

1939 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वसार्य पहुंची।
1944 – यूरोपीय देश बुल्गारिया नाजी नियंत्रण से मुक्त हुआ।
1949 – भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।
1950 – यूरोपीय देश फ्रांस में बड़े पैमाने पर कम्युनिस्टों को गिरफ्तार किया गया।
1954 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।
1960 – उत्तरी कैरोलिना के ग्रीनविले शहर में पहली हार्डी रेस्तरां को खोला गया।
1965 – तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।

1967 – युगांडा ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।
1968 – अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश यूएस ओपन जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी बने।
1971 – अमेरिकी के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर अमेरिका की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डीसी रखा गया।
1976 – माओ त्से तुंग का देहावसान एवं कुओ फ़ेंग राष्ट्रपति बने।
1979 – जोगेन्द्र नाथ हज़ारिका ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।
1991 – तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।

1999 – भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
2001 – उत्तरी गठबंधन के नेता अहमद शाह मसूद की अफगानिस्तान में हत्या कर दी गयी।
2001 – वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हराया।
2002 – पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस ख़िताब जीता।
2004 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2005 – चीन बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।

2006 – अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनज़र इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया।
2006 – अमेरिकी राज्य फ़्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।
2007 – वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।
2008 – हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को ‘साहित्य महोपाध्याय’ अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।
2009 – रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।

2010 – ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ देने का निर्णय को लिया गया।
2011- पुराविज्ञानियों ने एक अवशेष का पता लगाया है। यह मनुष्य का सबसे पुराना पूर्वज है जो लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था। यह बंदर जैसा दिखता है और इसका नाम ‘आस्ट्रेलोपिथिकस सेडिबा’ है।
2011 – वैज्ञानिकों को ऑटिज़्म से जुड़े दो अलग-अलग जैविक तनाव का पता चला है, जिनके बारे में उनका दावा है कि इससे बीमारी के प्रभावी इलाज का विकास हो सकेगा।
2012 – इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।
2019 – भवन निर्माण क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता पर अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन ‘आंगन’ नई दिल्‍ली में शुरू हुआ।
2019 – पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने जयपुर में राजस्‍थान के राज्‍यपाल पद की शपथ ली।

2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में आइसलैंड पहुंचे।
2019 – राष्‍ट्रपति सचिवालय द्वारा विजिटर्स अवार्ड 2019 प्राप्‍त करने वालों की घोषणा की गई।
2020 – देश की दूसरी और दक्षिण भारत की पहली किसान रेलगाड़ी की शुरुआत की गई।
2020 – डॉ. हर्षवर्धन ने डब्ल्यूएचओ दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के 73वें सत्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाग लिया।
2020 – पहली भारत-फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन वर्चुअल रुप से किया गया ।
2020 – अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के काफिले पर राजधानी काबुल में भीषण बम हमला हुआ। सालेह बाल-बाल बचे व लगभग 10 लोगों की मृत्यु हुई।
2020 – रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल दागने वाले दुनिया के दूसरे और यूरोप के पहले फुटबॉलर बने।

09 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1828 – लियो टॉल्सटॉय – महान् रूसी उपन्यासकार।
1850 – प्रसिद्ध कवि और नाटककार भारतेंदु हरिश्चंद्र का उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जन्म हुआ।
1874 – गोपाल चंद्र प्रहराज – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद।
1880 – अर्जुन लाल सेठी – भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
1894 – हमीदुल्लाह ख़ान – भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब थे।
1905 – हुसैन शा – भारतीय दार्शनिक।

1907 – महबूब ख़ान – भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।
1909 – लीला चिटनिस – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।
1924 – जोगेन्द्र नॅथ हाझरिका – असम के पूर्व मुख्यमंत्री।
1932 – कान्ति कुमार जैन – हिन्दी के प्रसिद्ध रचनाकार।
1942 – मणि मधुकर – प्रसिद्ध साहित्यकार।
1967 – अक्षय कुमार – बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।
1974 – विक्रम बत्रा – भारतीय सेना के एक अधिकारी थे।

09 सितंबर को हुए निधन

1942 – शिरीषकुमार मेहता – भारत के एक स्वतन्त्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे।
1947 – आनन्द कुमार स्वामी – भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक।
1968 – रामवृक्ष बेनीपुरी – भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक।
1980 – सदाशिव त्रिपाठी – उड़ीसा (अब ओड़िशा) के पूर्व मुख्यमंत्री।
1981 – लाला जगत नारायन – प्रसिद्ध पत्रकार तथा हिन्द समाचार समूह के संस्थापक थे।

1982 – शेख़ अब्दुल्ला – कश्मीर के नेता एवं पूर्व जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री।
2012 – वर्गीज कुरियन – प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक।
2014 – फ़िरोज़ा बेगम- बांग्लादेशी नज़रूल गीत गायिका थी।
2019 – ओड़िशा के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सत्पथी का निधन।

09 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय टेडी बियर दिवस।
अंतर्राष्ट्रीय सुडोकू दिवस।
राष्ट्रीय वीनर श्नाइटल दिवस।
राष्ट्रीय विद्यालय चित्र दिवस।
श्री भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जयन्ती।
केयर बियर शेयर योर केयर डे।
श्रीमन्त शंकरदेव तिथि (असम)।
श्री सदाशिव त्रिपाठी स्मृति दिवस।

आपातकालीन सेवा दिवस (यूके)।
श्री जोगेन्द्र नॉथ हाझरिका जयन्ती।
हुतात्मा शिरीषकुमार मेहता समृति दिवस।
हरतालिका तीज व्रत (भाद्रपद शुक्ल तृतीया)।
वराह अवतार जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल तृतीया)।
गुरु श्री रामदास जी ज्योति-ज्योत (प्राचीनमत)।
हिमालय दिवस (उतराखंड और हिमाचल प्रदेश)।

Leave a Reply