संविधान क्या है? संविधान सभा का निर्माण कब हुआ?

संविधान क्या है? संविधान सभा का निर्माण कब हुआ?

Political Science Indian Constitution One Liner GK, India GK, संविधान क्या है?
संविधान क्या है?

Q1. संविधान क्या है?
उत्तर-संविधान से अभिप्राय उन लिखित या अलिखित नियमो, कानूनों अथवा परम्पराओं के समूह से है जिसके अनुसार किसी देश का शासन प्रबंध संचालित किया जाता है. उसमे उस देश की शासन व्यवस्था के स्वरूप सरकार के विभिन अंगो की सरंचना, उनकी शक्ति और कार्य, राज्य में लोगों के बीच संबंध, नागरिको के अधिकार और कर्तव्य शामिल किये जाते है।

Q. संविधान की परिभाषा
उत्तर- संविधान की परिभाषा विभिन विद्वानों ने अपने-2 विचारानुसार दी है. उनमे से कुछ परिभाषाएँ इस प्रकार है:-

  1. वूल्जे के अनुसार:- ” संविधान उन नियमों का वह समूह है जिनके अनुसार सरकार की शक्तियां, प्रजा के अधिकार और उन दोनों के परस्पर संबंध को निशिचत किया जाता है.”
  2. मिस्टर कूले के अनुसार:- ” संविधान नियमो और परम्पराओं का वह समूह है जिसके अनुसार प्रभुसत्ता की शक्तिओं का स्वभाविक रूप से प्रयोग किया जाता है.”
  3. प्रो. डायसी के अनुसार:- “उन सभी नियमो का समूह जिनके द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से राज्यसत्ता का विभाजन और प्रयोग किया जाता है उसे राज्य का संविधान कहा जाता है.”
  4. लार्ड ब्राइस के अनुसार:- “संविधान में वे कानून या नियम सिमलित होते है जिनके अनुसार सरकार के रूप और नागरिको के प्रति उसके अधिकार और कर्तव्य और इसके प्रति नागरिको के अधिकार और कर्तव्य निश्चित किये जाते है.”
  5. प्रो. लास्की के विचारानुसार:- ” नियमो का वह भाग संविधान कहलाता है जिनके द्वारा यह निश्चित किया जाता है कि (i) ऐसे नियम किस प्रकट निर्मित किये जाए (ii) कौन सी विधि से इनमे परिवर्तन किया जाए (iii) और उनका निर्माण कौन करें. “

Q2. संविधान सभा का निर्माण कब हुआ?
उत्तर-9 दिसम्बर, 1946 ई० को ।।

Q3. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर-डॉ० सचिदानन्द सिन्हा ।।

Q4. संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष कब और किसे नियुक्त किया गया।
उत्तर-11 दिसम्बर, 1946 ई० को, डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ।

Q5. संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार किसे नियुक्त किया गया था ?
उत्तर-बी. एन. राव को ।।

Q6. किसने और कब संविधान सभा के उद्देश्य का प्रस्ताव प्रस्तुत किया?
उत्तर-जवाहरलाल नेहरू ने, 13 दिसम्बर, 1946 ई० को ।।

Q7. संविधान सभा द्वारा एक प्रारूप समिति का गठन कब किया गया ?
उत्तर-29 अगस्त, 1947 ई० को ।।

Q8. संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर-डॉ० भीमराव अम्बेदकर ।।

Q9. संविधान सभा के प्रारूप समिति के सदस्य कौन-कौन थे?
उत्तर-अम्बेदकर के अतिरिक्त एन. गोपाल स्वामी अयंगर, अल्लादि कृष्णा स्वामी अय्यर, मोहम्मद सादुल्ला, के. एम. मुंशी, बी. एल. मित्तल और डी. पी. खेतान ।।

Q10. प्रारूप समिति ने संविधान का प्रारूप कब प्रस्तुत किया?
उत्तर-4 नवम्बर, 1949 ई० को ।।

Q11. संविधान कब बनकर तैयार हुआ तथा इसे संविधान सभा ने कब अंगीकार किया।
उत्तर-26 नवम्बर, 1949 ई० को। इसी दिन संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष का हस्ताक्षर हुआ तथा नये संविधान को अंतिम रूप से स्वीकार कर लिया गया।

Q12. संविधान को तैयार करने में कितना समय लगा ?
उत्तर-2 वर्ष 11 महीने 18 दिन ।

Q13. संविधान का कुछ भाग कब लागू किया गया ?
उत्तर-26 नवम्बर, 1949 ई० को ।।

Q14. संम्पूर्ण संविधान कब लागू किया गया ?
उत्तर-26 जनवरी, 1950 ई० को ।।

Q15. भारत गणराज्य कब बना ? .
उत्तर-26 जनवरी, 1950 ई० को ।।

Q16. भारत में गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर-26 जनवरी, 1950 ई० को ।

Q17. नवनिर्मित सविधान में कितने अनुच्छेद, भाग तथा अनुसूचियाँ थी ?
उत्तर-395 अनुच्छेद, 22 भाग तथा 8 अनुसूचियाँ ।।

Q18. भारतीय संविधान का जनक’ (निर्माता) किसे कहा जाता है ?
उत्तर-डॉ॰ भीमराव अम्बेदकर को ।।

Q19. विश्व का सबसे बड़ा संविधान किस देश का है?
उत्तर-भारत का।।

Q20. संविधान के प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’’ शब्द कब जोड़ा गया ?
उत्तर-1976 ई० में । ।

Q21. भारतीय संविधान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर-लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना ।।

Q22. संविधान के किस संशोधन द्वारा संविधान में धर्मनिरपेक्ष” शब्द जोड़ा गया ?
उत्तर-42वें संशोधन द्वारा ।।

Q23. भारतीय संविधान में भारत को किस प्रकार का देश कहा गया है?
उत्तर-भारत को राज्यों का संघ (Union of the States) कहा गया है।

Q24. भारतीय संविधान का स्वरूप क्या है?
उत्तर-अर्द्धसंघीय (Quasi Federal) ।

Q25. राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व क्या हैं?
उत्तर-भारतीय संविधान में कुछ सिद्धान्तों का उल्लेख कर दिया गया है जिनका उद्देश्य नागरिकों का कल्याण है, इन्हें ही राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व कहते हैं।

Q26. भारतीय संविधान में संसदीय शासन-प्रणाली की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गयी है?
उत्तर-ब्रिटेन के संविधान से । ।

Q27. भारतीय संविधान में राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व किस देश के संविधान से लिया गया है?
उत्तर-आयरलैंड और स्पेन के संविधान से ।।

Q28. भारतीय संविधान में संघात्मक व्यवस्था किस देश के संविधान से ली गयी है?
उत्तर- कनाडा के संविधान से ।।

Q29. भारतीय संविधान में संसद तथा विधानमण्डल की प्रक्रिया किस देश के संविधान से ली गयी है?
उत्तर-ब्रिटेन के संविधान से । ।

Q30. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गयी है ? ।
उत्तर—संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से ।।

Q31. भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गयी है?
उत्तर-पूर्व सोवियत संघ के संविधान से ।

Q32. भारतीय संविधान में आपात-स्थिति की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गयी है?
उत्तर-जर्मनी के संविधान से ।।

Q33. संविधान में संशोधन की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गयी है?
उत्तर-दक्षिण अफ्रीका के संविधान से ।।

Q34. भारतीय संविधान में गणतंत्रात्मक शासन-व्यवस्था किस देश के संविधान ली गयी है?
उत्तर-फ्रांस के संविधान से ।

Q35. भारतीय संविधान में सर्वोच्च न्यायालय के गठन की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गयी है?
उत्तर-संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से ।।

Q36. भारतीय संविधान में उपराष्ट्रपति का पद किस देश के संविधान से लिया गया है।
उत्तर-संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से ।।

Q37. भारतीय संविधान में संसदीय विशेषाधिकार की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गयी है? ।
उत्तर-ब्रिटेन |

Q38. भरतीय संविधान में समवर्ती सूची की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गयी है? ।
उत्तर–आस्ट्रेलिया के संविधान से ।

Q39. भारतीय संविधान द्वारा कितने स्तर में सरकार के गठन की व्यवस्था की गई है?
उत्तर–दो स्तरों पर—‘‘केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार ।

Q40. संघसूची में विषयों की संख्या कितनी है ?
उत्तर-97.

Q41. राज्यसूची में विषयों की संख्या कितनी है?
उत्तर–66.8 ।।

Q42. समवर्ती सूची में विषयों की संख्या कितनी है ?
उत्तर-47

Q43. संघसूची के अन्तर्गत प्रमुख विषय कौन-कौन-से हैं? ।
उत्तर-मुद्रा, विदेश नीति, रेल, डाक व तार ।

Q44. राज्यसूची के अन्तर्गत प्रमुख विषय कौन-कौन-से हैं?
उत्तर-पुलिस, शिक्षा । ।

Q45. संघसूची पर कानून कौन बनाता है?
उत्तर-भारतीय संसद ।।

Q46. भारत के संविधान में नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार दिये गये थे
उत्तर-सात ।

Q47. संविधान के 44वें संशोधन द्वारा किस मौलिक अधिकार को सूची से हटा दिया।
उत्तर-सम्पत्ति का अधिकार ।

Q48. संविधान का 44वें संशोधन कब हुआ था?
उत्तर-1979 ई० में।

Q49. संविधान के किस संशोधन द्वारा नागरिकों के कर्तव्य जोड़े गये हैं।
उत्तर-42वें संशोधन द्वारा ।।

Q50. भारतीय संविधान में कितने भाग, अनुसूचियाँ तथा अनुच्छेद हैं ?
उत्तर– 22 भाग, 12 अनुसूचियाँ तथा 444 अनुच्छेद हैं। |

Q51. संविधान के प्रथम भाग का सम्बंध किससे है?
उत्तर-संघ और राज्य क्षेत्र से ।

Q52. संविधान के दूसरे भाग का सम्बंध किससे है?
उत्तर–नागरिकता से ।।

Q53. संविधान के तीसरे भाग का सम्बंध किससे है ?
उत्तर-मूल अधिकार से । |

Q54. संविधान के चौथे भाग का सम्बंध किससे है?
उत्तर-राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व से। ।

Q55. संविधान के पाँचवें भाग का सम्बंध किससे है ?
उत्तर-संघ (The Union) से । ।

Q56. संविधान के छटे भाग का सम्बंध किससे है ? ।
उत्तर-राज्य (The states) से ।।

Q57. संविधान के सातवें भाग का सम्बंध किससे है?
उत्तर-पहली अनुसूची के भाग ख के राज्यों से ।।

Q58. संविधान के आठवें भाग का सम्बंध किससे है?
उत्तर-संघ राज्य क्षेत्र (The Union Territories) से ।

Q59. संविधान के नौवें भाग का सम्बंध किससे है?
उत्तर-स्थानीय स्वशासन से । |

Q60. संविधान के दसवें भाग का सम्बंध किससे है? ।
उत्तर-अनुसूचित और जनजाति क्षेत्र से ।

Q61. संविधान के ग्यारहवें भाग में किसका वर्णन है ?
उत्तर-संघ और राज्यों के बीच के संबंध का ।।

Q62. संविधान के बारहवें भाग का सम्बंध किससे है?
उत्तर-वित्त, सम्पत्ति, संविदाएँ और वाद (Finance, Property, Contracts and Suits) ।। ।

Q63. संविधान के तेरहवें भाग का विषय क्या है?
उत्तर-भारत के राज्यक्षेत्र के भीतर व्यापार, वाणिज्य और समागम (Trade Commerce and intercourse within the Territory of India) |

Q64. संविधान के चौदहवें भाग में किसका वर्णन है ? |
उत्तर-संघ एवं राज्य के अधीन सेवाएँ। |

Q65. संविधान के पन्द्रहवें भाग का विषय क्या है?
उत्तर-निर्वाचन (ElectionS) ।।

Q66. संविधान के सोलहवें भाग का विषय क्या है?
उत्तर -कछ वर्गों के सम्बंध में विशेष उपबंध (Special a relating to certain classes) |

Q67. संविधान के सतरहवें भाग का विषय क्या है?
उत्तर-राजभाषा (Official Language)

Q68. संविधान के अठारहवें भाग का विषय क्या है?
उत्तर-आपात उपबंध (Emergency Provisions) ।।

Q69. संविधान के उन्नीसवें भाग का संबंध किससे है? ।
उत्तर-प्रकीर्ण (Miscellaneous) ।

Q70. संविधान के बीसवें भाग का विषय क्या है?
उत्तर-संविधान का संशोधन ।।

Q71. संविधान के इक्कीसवें भाग का विषय क्या है?
उत्तर-अस्थायी, संक्रमणकालीन और विशेष उपबंध (Ten. Transitional and Special Provisions) I

Q72. संविधान के बाइसवें भाग का विषय क्या है?
उत्तर-संक्षिप्त नाम, प्रारम्भ, हिन्दी में प्राधिकृत पाठ और निरसन (G. title, Commencement, Authoritative Text in Hindi Repeals) ।

Q73. संविधान की पहली अनुसूची का विषय क्या है?
उत्तर-राज्य तथा संघ राज्य क्षेत्र । ।

Q74. संविधान की दूसरी अनुसूची का विषय क्या है?
उत्तर-महत्त्वपूर्ण पदाधिकारियों के वेतन के विषय में ।

Q75. संविधान की तीसरी अनुसूची का सम्बंध किससे है?
उत्तर-शपथ या प्रतिज्ञा के प्रारूप ।

Q76. संविधान की चौथी अनुसूची का विषय क्या है?
उत्तर-राज्य सभा में स्थानों का आवंटन ।।

Q77. संविधान की पाँचवीं अनुसूची का विषय क्या है?
उत्तर-अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों का प्रशासन और नियंत्रण।।

Q78. संविधान की छठी अनुसूची का विषय क्या है?
उत्तर-असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों के जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में उपबंध।

Q79. संविधान की सातवीं अनुसूची का सम्बंध किससे है?
उत्तर-संघसूची, राज्यसूची एवं समवर्ती सूची के सम्बंध में ।

Q80. संविधान की आठवीं अनुसूची का विषय क्या है?
उत्तर-भाषाएँ ।

Q81. संविधान की नौवीं अनुसूची का विषय क्या है?
उत्तर-भूमि-सुधार सम्बंधी कानून ।।

Q82. संविधान की दसवीं अनुसूची का विषय क्या है?
उत्तर-दल-परिवर्तन के आधार पर निरर्हता के बारे में ।

Q83. संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची का विषय क्या है?
उत्तर-पंचायतों की शक्तियाँ, प्राधिकार तथा उत्तरदायित्व ।

Q84. संविधान की बारहवीं अनुसूची का सम्बंध किससे है?
उत्तर-नगरपालिकाओं की शक्तियाँ, प्राधिकार तथा उत्तरदयित्व ।।

Q85. अस्पर्शता का अंत संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा किया गया है
उत्तर-अनुच्छेद 17|

Q86. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कल्याणकारी राज्य की अवधारणा है ?
उत्तर-अनुच्छेद 39.

Q87. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद भारत के नागरिकों को समता का अधिकार देता है?
उत्तर-अनुच्छेद 14.

Q88. अनुच्छेद में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया गया है? , भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में जम्म-कभी विदिशाया है?
उत्तर-अनुच्छेद 370.

Q89. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार देश में आपात की घोषणा की जाती है?
उत्तर-अनुच्छेद 352.

Q90. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया
उत्तर-अनुच्छेद 356,

Q91. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा वित्तीय आपात (Financial Emergency) की घोषणा की जाती है?
उत्तर-अनुच्छेद 360.

Q92. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संविधान संशोधन का प्रावधान है?
उत्तर-अनुच्छेद 368.

Q93. संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा नागरिकों को रोजगार के अवसर में समानता का अधिकार दिया गया है?
उत्तर-अनुच्छेद 16.

Q94. भारतीय संविधान में प्रथम संशोधन कब किया गया ?
उत्तर-1951 ई० में । ।

Q95. भारतीय संविधान में अबतक कितने संशोधन हो चुके हैं ?
उत्तर–83.

Q96. किस संविधान संशोधन द्वारा दल-बदल पर रोक लगाया गया ?
उत्तर-52वाँ संशोधन ।

Q97. भारत के किस राज्य का अपना अलग संविधान है?
उत्तर–जम्मू-कश्मीर ।।

Q98. जम्मू-कश्मीर का संविधान कब लागू किया गया?
उत्तर-26 जनवरी, 1957 ई० को ।।

Q99. संविधान में दिये गये भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा कौन करता है?
उत्तर-सर्वोच्च न्यायालय ।।

Q100. मतदान के लिए कम-से-कम कितनी आयु होनी चाहिए?
उत्तर-18 वर्ष ।।

Q101. मूल अधिकारों को परिवर्तित करने की शक्ति किसे प्राप्त है?
उत्तर-उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालय को ।।

Q102. संविधान के किस अनुच्छेद में शोषण के विरुद्ध अधिकार का वर्णन है?
उत्तर-अनुच्छेदः-23 एवं 24.

Q103. भारतीय संविधान द्वारा कितनी भाषाएँ स्वीकृत की गई हैं ?
उत्तर-18 भाषाएँ ।

Economics QuestionsCLICK HERE
STATE WISE GK BOOKSCLICK HERE
FOLLOW US ON GOOGLE NEWSCLICK HERE
FOLLWO OUR FACEBOOK PAGECLICK HERE
DOWNLOAD OUR APPCLICK HERE
JOIN OUR WHATSAPP GROUPCLICK HERE
JOIN OUR TELEGRAM GROUPCLICK HERE

Leave a Reply