Current Affairs Daily Quiz: 09 August 2022 Current Affairs in Hindi

Current Affairs Daily Quiz: 09 August 2022 Current Affairs in Hindi

09 August 2022 Current Affairs in Hindi, Current Affairs Daily Quiz, Daily Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, Current Affairs GK

09 August 2022 Current Affairs in Hindi, Current Affairs Daily Quiz, Daily Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, Current Affairs GK

Q. खबरों में रहा ‘डोनी पोलो एयरपोर्ट’ किस राज्य में स्थित है?
असम
अरुणाचल प्रदेश
सिक्किम
पश्चिम बंगाल
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश – अरुणाचल प्रदेश की राज्य सरकार ने अपने तीसरे हवाई अड्डे को ‘डोनी पोलो हवाई अड्डे’ का नाम दिया है, जो ईटानगर में निर्माणाधीन है।
यह राजधानी शहर का एकमात्र हवाई अड्डा है और पासीघाट और तेज़ू हवाई अड्डों के बाद राज्य में तीसरा है। राज्य की जनजातीय भाषा में डोनी का अर्थ सूर्य और पोलो का अर्थ चंद्रमा होता है।

Q. किस राज्य ने डेलॉयट इंडिया को अपना सलाहकार नियुक्त किया?
उत्तर प्रदेश
कर्नाटक
ओडिशा
तेलंगाना
उत्तर: उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश सरकार ने डेलॉइट इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, इसे राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन अमरीकी डालर तक बढ़ाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।
यह निर्णय एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिश पर आधारित था। डेलॉइट इंडिया सेक्टर-वार अध्ययन करने के बाद भविष्य की कार्य योजना पेश करने के लिए तैयार है।

Q. NITI Aayog की गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?
नीति आयोग के सीईओ
भारत के राष्ट्रपति
भारत के प्रधान मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री
उत्तर:भारत के प्रधान मंत्री- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नीति आयोग की 7वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। प्रधान मंत्री थिंक टैंक के पदेन अध्यक्ष होते हैं।
बैठक का उद्देश्य केंद्र और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सहयोग की दिशा में तालमेल बनाना है। मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों ने फसल विविधीकरण और तिलहन, दलहन और कृषि-वस्तुओं में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन और शहरी शासन सहित चार एजेंडा मदों पर अपने राज्यों से सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रस्तुत किया।

Q. भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है?
जगदीप धनखड़
मार्गरेट अल्वा
कल्याण सिंह
शिवराज पाटिल
उत्तर: जगदीप – जगदीप धनखड़ ने भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव 2022 में विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराकर जीत हासिल की है।
धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे, जो मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का स्थान लेंगे। उन्होंने जनता दल सरकार में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने।

09 August 2022 Current Affairs in Hindi, Current Affairs Daily Quiz, Daily Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, Current Affairs GK

Q. सभी आधिकारिक पुरस्कारों की सिफारिशों और नामांकन के लिए सामान्य पोर्टल का नाम क्या है?
भारत पोर्टल
राष्ट्रीय पोर्टल
आत्मानिर्भर पोर्टल
भारत पुरस्कार पोर्टल
उत्तर: राष्ट्रीय पोर्टल – भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत लाने के लिए भारत सरकार द्वारा एक सामान्य ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’ पोर्टल विकसित किया गया है।
इस पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों या संगठनों को नामांकित करने की सुविधा प्रदान करना है। हाल ही में सरकार ने ‘वयोश्रेष्ठ सम्मान’ और ‘पद्म’ पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए।

Q. चंद्रयान -2 आर्बिटर पर लगाये गये ड्यूल फ्रीक्वेंसी रेडियो साइंस (डीएफआरएस) पेलोड ने चंद्रमा के सचेत क्षेत्र (ल्यूनर वेक रीजन) में किसका पता लगाया है?
उच्च घनत्व वाले प्लाज्मा
निम्न घनत्व वाले प्लाज्मा
हरे रंग वाले प्लाज्मा
नील रंग वाले प्लाज्मा
उत्तर: उच्च घनत्व वाले प्लाज्मा – हाल ही में चंद्रयान -2 आर्बिटर पर लगाये गये ड्यूल फ्रीक्वेंसी रेडियो साइंस (डीएफआरएस) पेलोड ने चंद्रमा के सचेत क्षेत्र (ल्यूनर वेक रीजन) में उच्च घनत्व वाले प्लाज्मा का पता लगाया है।

Q. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में खेल भारत ने महिला हॉकी में कांस्य पदक मैच में किस देश की टीम को हराकर कांस्य पदक हासिल किया?
अमेरिका
न्यूज़ीलैंड
फ़्रांस
इटली
उत्तर: न्यूज़ीलैंड – न्यूज़ीलैंड को 1-1 (शूटआउट में 2-1) से हराकर कांसे का तमगा अपने नाम किया. महिला हॉकी में 16 साल बाद भारत ने राष्ट्रमंडल पदक जीता.

Q. CWG 2022 में अमित पंघल ने पुरुष के कितने किग्रा फाइनल में इंग्लैंड के कियेरेन मैकडॉनल्ड को मुक्केबाजी में हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
51 किग्रा
61 किग्रा
31 किग्रा
41 किग्रा
उत्तर: 51 किग्रा – मुक्केबाज खिलाडी अमित पंघल ने पुरुष 51 किग्रा फाइनल में इंग्लैंड के कियेरेन मैकडॉनल्ड को हराकर देकर सोने का मेडल हासिल किया.

Q. भारत छोड़ो आंदोलन दिवस (Quit India Movement Day) अगस्त में किस दिन मनाया जाता है?
अगस्त 8
अगस्त 4
अगस्त 12
अगस्त 2
उत्तर: 8 अगस्त – मोहनदास करमचंद गांधी जी द्वारा 8 अगस्त 1942 को बॉम्बे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सत्र में ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन शुरू किया गया था।

Q. CWG 2022 महिला 48 किग्रा फाइनल में किस भारतीय महिला मुक्केबाज ने इंग्लैंड की मुक्केबाज़ डेमी जेड को हराकर देकर स्वर्ण जीता?
मैरी कोम
नीतू घंघस
निखत ज़रीन
पिंकी रानी
उत्तर: नीतू घंघस – नीतू घंघस ने CWG 2022 में महिला 48 किग्रा फाइनल में मेज़बान इंग्लैंड की मुक्केबाज़ डेमी जेड को मात देकर स्वर्ण हासिल किया.

Q. भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) को हाल ही में खेल की किस वैश्विक संचालन संस्था का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया.
चेसबेस
फिडे
फीफा
नाटो
उत्तर: फिडे (एफआईडीई) – शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को 7 अगस्त को खेल की वैश्विक संचालन संस्था फिडे का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया इनके साथ निवर्तमान अध्यक्ष आर्केडी वोर्कोविच को दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया है.

Q. हाल ही में राजस्थान में अजमेर किस जगह पर राज्य का पहला “सैंड आर्ट पार्क” बनकर तैयार हुआ है?
गोगा मेडी
रींगस
तीर्थराज पुष्कर
जयपुर
उत्तर: तीर्थराज पुष्कर – हाल ही में राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर में राज्य का पहला “सैंड आर्ट पार्क” बनकर हुआ तैयार.

Q. भारत की किस प्रमुख निजी जीवन बीमाकर्ता कंपनी ने सबसे ज्‍यादा संख्‍या में लोगों द्वारा एब्‍डॉमिनल प्‍लैंक पोजिशन होल्‍ड करने के गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया है?
बजाज आलियांज लाइफ इंश्‍योरेंस
एचडीएफसी लाइफ इंश्‍योरेंस
मैक्स लाइफ इंश्‍योरेंस
अविवा
उत्तर: बजाज आलियांज लाइफ इंश्‍योरेंस – बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्‍योरेंस ने प्‍लैंकाथॉन में चीन को पीछे छोड़कर गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया.

Click Here to Daily Current Affairs in Hindi
Govt & Private Jobs Updates
All India State Wise GK Books
Himachal Pradesh GK Books
follow us on Google News
Download Our App
Join Our WhatsApp Group
Join Our Telegram Group

Leave a Reply