14 March Current Affairs GK Quiz in Hindi | Daily current affairs
All Exam Solutions प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी कर रहे छात्रो एवं पाठकों के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड, ब्रह्म कुमारीज, टेस्ट क्रिकेट पर महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत कर रहा है | आज के इस क्विज में सबसे बडी अफ्रीकी देश के प्रधानमंत्री, चुनाव आयोग, महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आदि से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संग्रह शामिल है |
Q1. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में टेस्ट टीम का नया कप्तान किसे नियुक्त किया है?
क्रेग ब्रेथवेट
आंद्रे रसेल
जेसन होल्डर
किरोन पोलार्ड
Ans:- क्रेग ब्रेथवेट
अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट को वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा कप्तान जेसन होल्डर की जगह लेंगे। ब्रेथवेट श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में टीम की कप्तानी संभालेंगे। ब्रेथवेट ने पहले भी होल्डर की गैरमौजूदगी में 7 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ मिली 2-0 की सीरीज जीत भी शामिल है।
Q2. पाकिस्तान की मीडिया नियामक एजेंसी ने निम्न में से किस चीनी ऐप को फिर से प्रतिबंधित कर दिया है?
स्नेक वीडियो
लकी लाइव
टिकटॉक
एमजीटीवी
Ans:- टिकटॉक
पाकिस्तान की मीडिया नियामक एजेंसी ने चीनी ऐप टिकटॉक को फिर से प्रतिबंधित कर दिया है. करीब छह महीने पहले भी पाकिस्तानी नियामक एजेंसी ने ‘टिकटॉक को प्रतिबंधित कर दिया था, क्योंकि उसे शिकायतें मिली थी कि सोशल मीडिया ऐप पर कथित अनैतिक व अश्लील सामग्री है। पाकिस्तान में टिकटॉक सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाली मोबाइल एप है।
Q3. विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठन ब्रह्म कुमारीज की किस मुख्य प्रशासक का हाल ही में निधन हो गया?
दादी जानकी
दादी हृदय मोहिनी
दादी रतन मोहिनी
इनमें से कोई नहीं
Ans:- दादी हृदय मोहिनी
विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठन ब्रह्म कुमारीज की मुख्य प्रशासक दादी हृदय मोहिनी का 11 मार्च 2021 को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 93 साल की थीं। बता दें कि महिलाओं द्वारा संचालित दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारी प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी के बीते साल मार्च में निधन हो जाने के बाद हृदय मोहिनी को संगठन की मुख्य प्रशासिका के रूप में नियुक्त किया गया था।
Q4. हाल ही में किस देश ने खराब, मिलावटी सामान बेचने और फर्जी ऑफर देने को लेकर 184 चीनी वेबसाइटों को बंद कर दिया है?
रूस
नेपाल
पाकिस्तान
सऊदी अरब
Ans:- सऊदी अरब
सऊदी अरब ने खराब, मिलावटी सामान बेचने और फर्जी ऑफर देने को लेकर 184 चीनी वेबसाइटों को बंद कर दिया है। गुल्फ न्यूजज की रिपोर्ट के अनुसार ये वेबसाइटें सऊदी अरब के बाजार को निशाना बना रही थीं। सऊदी अरब के मंत्रालय ने इन सभी साइटों को ब्लॉ8क कर दिया है। रिपोर्टों में कहा गया है कि इन वेबसाइटों पर ग्राहक सेवा के साथ साथ स्टोर का पता और संपर्क नंबर दर्ज नहीं हैं।
Q5. टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज निम्न में से कौन बन गए हैं?
राशिद खान
मोहम्मद नबी
हशमतउल्लाह शाहिदी
रहमत शाह
Ans:- हशमतउल्लाह शाहिदी
हशमतउल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahid) टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शेख जाएद स्टेडियम में जिंबाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ये उपलब्धि हासिल की। शाहिदी ने 443 गेंदों पर 21 चौकों और एक छक्के की मदद से 200 रनों की नाबाद पारी खेली।
Q6. निम्न में से किस अफ्रीकी देश के प्रधानमंत्री हामेद बकायोको का कैंसर के कारण 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
आइवरी कोस्ट
घाना
माली
केन्या
Ans:- आइवरी कोस्ट
अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री हामेद बकायोको का 10 मार्च 2021 को निधन हो गया। सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री हामेद बकायोको कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज जर्मनी में चल रहा था। बकायोके के निधन के बाद आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति अलसेन औटारा ने ट्वीट किया, ‘हमारा देश शोकाकुल है। उन्होंने कहा कि ‘बकायोको एक महान राजनेता, हमारे देश के युवाओं के लिए एक मॉडल, महान उदारता और अनुकरणीय निष्ठा वाले इंसान थे।
Q7. चुनाव आयोग ने किस राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दे दिया है?
केरल
असम
पश्चिम बंगाल
उत्तर प्रदेश
Ans:- पश्चिम बंगाल
चुनाव आयोग ने 09 मार्च 2021 को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया और उनके स्थान पर पी नीरजनयन की नियुक्ति की। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान की शुरूआत 27 मार्च को होगी और चुनाव 29 अप्रैल को संपन्न होंगे।
Q8. महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर निम्न में से कौन बन गई हैं?
पूनम यादव
राधा यादव
स्मृति मंधाना
मिताली राज
Ans:- मिताली राज
मिताली राज महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मिताली राज वनडे इंटरनैशनल में 7000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनने से सिर्फ 36 रन ही दूर हैं। मिताली राज ने इसके अलावा 2364 रन 37.52 के औसत से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं।