Current Affairs GK Quiz 30 March 2021 |30 मार्च 2021 करंट अफेयर्स

Current Affairs GK Quiz 30 March 2021 |30 मार्च 2021 करंट अफेयर्स

All Exam Solutions प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी कर रहे छात्रो एवं पाठकों के लिए देश (भारत) विदेश में हाल ही में घटी घटनाओ से संबंधित महत्वपूर्ण Daily Current Affairs प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत कर रहा है | सभी करंट अफेयर्स प्रश्नोतरी आने वाली UPSC, SSC, Bank, Railway, Clerk, PO, TET, IAS, IPS, NEET,HPSSC आदि परीक्षाओं के लिए सहायक होगी. आज के इस क्विज में  भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI), केंद्र सरकार, आईपीएल , फिल्मफेयर अवार्ड्स-2021 आदि से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संग्रह शामिल है | 30 March Current Affairs से संबंधित यदि आपका कोई प्रश्न है तो कृपया करके Comment के माध्यम से हम तक पहुंचाए |

Q1. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने हाल ही में किस एंटी सैटेलाइट मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
गगन शक्ति मिसाइल
मिशन शक्ति मिसाइल
ब्रम्हा शक्ति मिसाइल
कोई नहीं
Ans:- मिशन शक्ति मिसाइल
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने हाल ही में मिशन शक्ति मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। तब से अब तक भारत अंतरिक्ष में अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने पर लगातार काम करता रहा है। इसी का परिणाम है कि डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) ने सेंसर और सैटेलाइट विकसित किए हैं जो युद्ध की स्थिति में जमीन पर मौजूद रक्षा बलों की मदद कर सकते हैं।

Q2. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (PMC) बैंक में निकासी और जमा पर प्रतिबंधों को किस तारीख तक बढ़ा दिया है?
30 सितम्बर2021
30 अगस्त 2021
30 जुलाई 2021
30 जून 2021
Ans:- 30 जून 2021
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (PMC) बैंक में निकासी और जमा पर प्रतिबंधों को 30 जून 2021 तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि केंद्रीय बैंक घोटाले से प्रभावित इस बैंक के लिए एक निवेशक को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहा है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने सितंबर 2019 में बैंक में वित्तीय अनियमितताओं के सामने आने के बाद पंजाब और महाराष्ट्र बैंक सहकारी बैंक पर प्रतिबंध लगाए थे। उसके बाद, RBI ने PMC बैंक की सभी गतिविधियों पर अंकुश लगाया था।

Q3. फिल्मफेयर अवार्ड्स-2021 में किसे बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया है?
करिश्मा कपूर
तापसी पन्नू
करीना कपूर
सोनाक्षी सिन्हा
Ans:- तापसी पन्नू
66वें फिल्मफेयर अवार्ड्स का आयोजन 27 मार्च 2021 को मुंबई में किया गया। इस सेरेमनी में साल 2020 में रिलीज हुईं फिल्मों को सम्मानित किया गया। तापसी पन्नू ने अपनी फिल्म थप्पड़ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। थप्पड़ ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट कहानी और एडिटिंग का अवॉर्ड भी जीता। इसके अलावा फिल्म गुलाबो सिताबो और तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने भी अवॉर्ड अपने नाम किए।

Q4. हाल ही में आरबीआई के किस पूर्व डिप्टी गवर्नर का दिल का दौरा पड़ने से 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
केसी चक्रबर्ती
बी पी कानूनगो
एम के जैन
माइकल देवव्रत पात्रा
Ans:- केसी चक्रबर्ती
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर केसी चक्रबर्ती का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में काम करने के बाद चक्रबर्ती को 2009 में आरबीआई में डिप्टी गवर्नर बनाया गया था। उन्होंने 2014 में कार्यकाल समाप्त होने से तीन महीने पहले इस्तीफा दे दिया था। बैंकिंग से पहले चक्रबर्ती बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ाते थे।

Q5. आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने निम्न में से किस पूर्व विकेटकीपर को अपना सहायक कोच नियुक्त किया है?
दीप दासगुप्ता
पार्थिव पटेल
विजय दहिया
अजय रात्रा
Ans:- अजय रात्रा
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटलस ने घोषणा की कि उसने लुभावनी लीग के 14वें सत्र से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर अजय रात्रा को टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स पिछले चरण के फाइनल में मुंबई इंडियंस से हारकर उप विजेता रही थी। आईपीएल का आगामी चरण नौ अप्रैल से शुरू होगा। उन्होंने हाल में सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट और विजय हजारे ट्राफी में असम टीम को कोचिंग दी थी।

Q6. निम्न में से किस मशहूर फिल्ममेकर का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
मोहन सेठ
राहुल त्यागी
अनिल धारकर
अनीष शाह
Ans:- अनिल धारकर
जाने-माने पत्रकार और लेखक अनिल धारकर का हाल ही में निधन हो गया। वह कथित तौर पर दिल की बीमारी से पीड़ित थे। अनिल धारकर मुंबई अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के संस्थापक और निदेशक थे, जो हर साल नवंबर में आयोजित किया जाता है। वह लिटरेचर लाइव के संस्थापक और निदेशक भी थे। अनिल ने दक्षिण बंबई में आकाशवाणी ऑडिटोरियम को एक आर्ट फिल्म थियेटर के रूप में भी खोला था।

Q7. Film fare Awards 2021 में किसे बेस्ट अभिनेता का अवार्ड दिया गया है?
सुशांत सिंह राजपूत
इरफान खान
अजय देवगन
शाह रुख खान
Ans:- इरफान खान
66वें फिल्मफेयर अवार्ड्स का आयोजन 27 मार्च 2021 को मुंबई में किया गया। इस सेरेमनी में साल 2020 में रिलीज हुईं फिल्मों को सम्मानित किया गया। सेरेमनी में दिवंगत एक्टर इरफान खान को फिल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए सर्वश्रेष्ट अभिनेता के खिताब से नवाजा गया। साथ ही लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इरफान खान के बेटे बाबिल अपने पिता की ओर से अवॉर्ड लेने के लिए पहुंचे थे।

Q8. जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल जीवन मिशन के तहत कितने राज्यों के लिए प्रदर्शन प्रोत्साहन निधि के रूप में 465 करोड़ रुपये मंज़ूर किये?
चार
पांच
दस
सात
Ans:- सात
जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल जीवन मिशन के तहत सात राज्यों के लिए प्रदर्शन प्रोत्साहन निधि के रूप में 465 करोड़ रुपये मंज़ूर किये। ये राज्य – अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, गुजरात और हिमाचल प्रदेश हैं। प्रदर्शन प्रोत्साहन अनुदान के लिए, मानदंडों में जल जीवन मिशन के तहत भौतिक और वित्तीय प्रगति, जलापूर्ति योजनाओं की कार्यक्षमता और निधि का उपयोग करने की क्षमता शामिल है।

Q9. 30 मार्च को किस देश में राष्ट्रिय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है?
अमेरिका
रूस
चीन
इटली
Ans:- अमेरिका
संयुक्त राष्ट अमेरिका में 30 मार्चो को राष्ट्रिय चिकित्सक दिवस के रूप में मनया जाता है. यह दिवस मानाने का मुख्य उदेश्य डॉक्टरों को उनके अमूल्य योगदान देने के लिए उनके सम्मान में मनाया जाता है. भारत में सबसे पहले नेशनल डॉक्टर दिवस साल 1991 में मनाया गया था.

Q10. उस देश का नाम बताओ जिसने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिको के लिए COVID-19 टीकों की लगभग 2 लाख खुराकें गिफ्ट में देने की घोषणा की है?
फ़्रांस
इटली
रूस
भारत
Ans:- भारत
हाल ही में हमारे देश भारत ने सयुंक्त राष्ट्र शांति सैनिको के लिए COVID-19 टीकों की औसतम 2 लाख खुराकें गिफ्ट में देने की घोषणा की है. जिसके साथ विश्व में 12 शांति अभियानों में सेवारत सभी 85,782 सयुंक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को कोविद-19 टीकों की दोहरी खुराक मिल सकेगी.

Click Here to Web Stories
Click Here to Daily Current Affairs in Hindi
Govt & Private Jobs Updates
All India State Wise GK Books
Himachal Pradesh GK Books
follow us on Google News
Download Our App
Join Our WhatsApp Group
Join Our Telegram Group

Leave a Reply