21 April Todays Indian History World History Imp Events

21 April Todays Indian History World History Imp Events | 21 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :

829 – ब्रिटेन के प्रथम नरेश एगबर्ट को लंबी लड़ाई के बाद सिंहासन मिला।

1451 – लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
1526 – मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया (20 अप्रैल का भी वर्णन)।

1572 – फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1654 – इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1720 – बाजी राव प्रथम, पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
1739 – स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

1782 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक शहर की स्थापना हुई।
1895 – अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर ‘पैनटॉप्टिकॉन’ का प्रदर्शन किया गया।

1941 – यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1945 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज के सोवियत संघ की सेना ने बर्लिन के कुछ बाहरी इलाक़ों को अपने कब्ज़े में लिया ।

1960 – ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाई गई।
1967 – यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ।

1975 – दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति गुएन वान थिऊ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।
1977 – मेजर जनरल जियाउर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।

1983 – ब्रिटेन में एक पाउंड का सिक्का पेश किया गया।
1987 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बम धमाके में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई।

1989 – चीन के थेन यन मान चौक पर एक लाख छात्र प्रदर्शनकारी जमा हुए सरकार के समर्थन में सड़कों पर उतरे।
1996 – भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।

2001 – बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
2002 – एलटीटीई से प्रतिबंध नहीं हटाने का संयुक्त राज्य अमेरिका का फैसला।

2003 – भारत में अमेरिकी राजदूत राबर्ट ब्लैकविल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2004 – बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।

2006 – नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।
2007 – ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।

2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमत्री सचिवालय में फेरबदल करते हुए नेतराम को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया।
2008 – हीरो होण्डा ग्रुप ने डेमलर एजी के साथ वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए संयुक्त उद्यम गठित किया।

2008 – भारत व ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ।
2008 – भारत व चीन ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर हेतु अपनी सहमति व्यक्त की।

2016 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिशेल ओबामा के साथ ब्रिटेन के चार दिन की यात्रा शुरू की।
2019 – ईस्टर की प्रार्थना के दौरान रविवार सुबह श्रीलंका छह सिलसिलेवार धमाकों और दो आत्मघाती हमलों से दहल उठा। राजधानी कोलंबो के अलावा तटीय शहर नेगेंबो और बट्टिकलोआ में हुए कुल आठ धमाकों में 215 लोगों की मौत हो गई, जबकि 500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए।

2019 -भारत और अमेरीकी नौसेना ने हिन्द महासागर में पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास किया।
2020 – म.प्र. में 29 दिनों से अकेले सरकार चला रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का गठन हो गया।

21 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति :

1828 – फ्रांसीसी दार्शनिक एवं इतिहासकार हिपोलिट टेन का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।

1864 – मैक्स वेबर – प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार।
1891 – जेम्स ब्रेड टेलर, भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर थे।

1910 – सदाशिव त्रिपाठी – उड़ीसा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1924 – कर्णी सिंह – भारत के पहले निशानेबाज़ थे, जिन्हें 1961 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया था।

1926 – महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय, 54 राष्ट्रों और राज्य क्षेत्रों की प्रमुख हैं।
1988 – अदिति गुप्ता -एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं।

21 अप्रॅल को हुए निधन :

1910 – टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे जिंदादिल किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन हुआ।

1938 – मोहम्मद इक़बाल, सुप्रसिद्ध कवि एवं शायर।
2013 – आंकड़ों की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) शकुन्तला देवी का निधन हुआ था।

2015 – जानकी बल्लभ पटनायक – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
2020 – फ़िजी के पूर्व प्रधानमंत्री लाईसेनिया क़रसे का निधन।

21 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :

श्री राम – जन्म महोत्सव / रामावतार (मध्यान्ह कर्क लग्न में )।

हरिद्वार कुम्भ महापर्व स्नान ।

मेला मनसादेवी समाप्त ( हरियाणा ) ।

श्री तारा जयन्ती ।

श्री स्वामी नारायण जयन्ती ।

श्री सदाशिव त्रिपाठी जयन्ती।

श्रीमती शकुंतला देवी पुण्य दिवस ।

भारतीय शिविल सेवा दिवस ।

विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस।

Administrative Professionals Day (also known as Secretaries Day or Admin Day , Not confirmed ) .

Leave a Reply