April 27 Indian History world history events

April 27 Indian History world history events | 27 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :

1526 — मुगल शासक बाबर दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना।
1662 — नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।

1805 — अमेरिकी नौसैनिकों ने त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया।
1878 — कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये पहली मंजूरी दी।

1908 — लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।
1940 — नाजियों ने पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया।

1941 — द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया।
1942 — अमेरिका के आेकलाहोमा प्रांत में भयंकर तूफान के कारण 100 लोग मारे गये।

1960 — फ़्रांस के अधिकार वाला टोगो देश का भाग स्वतंत्र हो गया।
1960 — नेशनल डिफेंस कॉलेज की नयी दिल्ली में स्थापना हुई।

1961 — अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिये पृथ्वी की कक्षा में ‘एक्सप्लोरर 11’ लांच किया।

1961 — अफ़्रीक़ा महाद्वीप के सीएरा लियोन देश को स्वतंत्रता मिली यह अफ़्रीक़ा में ब्रिटेन का सबसे पुराना उपनिवेश था।

1963 — क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे।
1967 — अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया (कन्फर्म नहीं)।

1972 — अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ पृथ्वी पर वापस लौटा।
1976 — अबू धाबी में अरबी मुद्रा कोष की स्थापना की गई।

1984 — लंदन के सेंट जेम्स स्क्वेयर पर स्थित लीबियाई दूतावास पर 11 दिन तक चले क़ब्ज़े का अंत हुआ और वहां बंधक बनाए गए कूटनयिक चलकर बाहर आ गए।

1989 — बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत हुई।
1992 — ज़ाम्बिया का एक विमान जिसमे इस देश की फ़ुटबाल की राष्ट्रीय टीम सवार थी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस

दुर्घटना में विमान पर सवार सभी लोग मारे गये।
1993 — अफगानिस्तानी विमान ‘एएनएस-32’ दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत हुई।

1993 — एरीट्रिया को इथोपिया से स्वतंत्रता मिली एरिट्रिया में 30 वर्ष जन संघर्ष के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षण में एक जनमत संग्रह कराया गया जिसके बाद यह देश स्वतंत्र हो गया।

1994 — दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

1999 – यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नये पुरस्कार अरिरंग की घोषणा।

1999 – दक्षिण कोरिया एवं थाइलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर।

2005 – टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।
2006 — न्यूयॉर्क में फ्रीडम टॉवर का निर्माण शुरू हुआ।

2008 – राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल् कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया।

2008 – पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया।

2008 – मोरक्को की एक गद्दा फ़ैक्ट्री में आग लगने से 55 लोगों की मृत्यु।

2010 – यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम ‘आधार’ तथा नया लोगो पेश किया।

2011 — अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।

2011 — सत्य साईं बाबा को महासमाधि दी गई।
2012 — यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे।

2019 – श्रीलंका में तीन और धमाके, छापेमारी के दौरान आतंकी ने खुद को उड़ाया।

2019 – हिमाचल प्रदेश में नीजी बस खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत।

2020 – COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 27 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाले प्रमुख बहुपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास पिच ब्लैक 2020 (Pitch Black 2020) को रद्द कर दिया गया।

2020 – राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रदेश की सभी अदालतों में जाति का उल्लेख नहीं करने का आदेश जारी किया ।

27 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति :

1820 – हरबर्ट स्पेन्सर, प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री थे।

1912 – ज़ोहरा सहगल – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।

1920 – मनीभाई देसाई, प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।

1922 — अमेरिकी अभिनेता (द ऑड कपल ऐंड क्विंज़ी, मी) जैक क्लगमैन का जन्म हुआ।

1947 – हरीश रावत, उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री ।

1949 – पी. सतशिवम – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश।

27 अप्रॅल को हुए निधन :

1930 – टी. के. माधवन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।

1960 — बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन हुआ।

1998 – गुयेन वैन लिंह – वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।

2009 – फ़िरोज़ ख़ान – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

2010 – हेमंत दास, उड़िया फ़िल्म अभिनेता।

2014 – राकेश दीवाना – छोटे पर्दे के भारतीय अभिनेता, मोटापा घटाने के ऑपरेशन में समस्या से निधन।

2017 – लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता व राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में निधन।

27 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :

कुम्भ का चौथा / अन्तिम शाही स्नान पर्व ( हरिद्वार )।

मेला बालाजी ( सालासर )।

मास पर्यन्त पनिसरा / प्याऊ चलाना चाहिये (अशक्ति में धर्म घटादि / मटकादि दान )।

श्री हनुमान जन्मोत्सव (सूर्योदय काल में दक्षिण भारत एवं काशी के संकट मोचन मन्दिर में )।

छत्रपति श्री शिवाजी महाराज पुण्यतिथि ( श्री हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन , मतभेद भी हैं )।

श्री पीपानन्दाचार्य जी जयन्ती ( चैत्र शुक्ल पूर्णिमा )।

श्री हरीश रावत जन्म दिवस ।

श्री विनोद खन्ना पुण्य दिवस ।

Leave a Reply