May 4 Indian History, World History Events

May 4 Indian History, World History Events |4 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :


1493 – पोप एलेक्जेंडर षष्ठम ने अमेरिका महाद्वीप को पुर्तगाल और स्पेन के बीच बांटा।

1540 – वेनिस और तुर्की ने कुस्तुनतुनिया के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1715 – पेरिस में खुलने और बन्द होने वाली पहली छतरी बनाई गई।

1776 – रोड आइलैंड ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1780 – अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना हुई।

1818 – नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।

1836 – न्यूयॉर्क सिटी में एक आयरिश कैथोलिक भ्रातृपवादी संगठन, प्राचीन ऑर्डर ऑफ़ हिबरियन, की स्थापना की गई।

1846 – अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को खत्म किया गया।

1854 – भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।

1878 – ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन किया था।

1896 – लंदन में डेली मेल समाचारपत्र का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।

1897 – फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।

1924 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में आँठवे ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

1927 – अमरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना की गई थी, जिसने ‘ऑस्कर’ पुरस्कार देने शुरू किए।

1931 – अतातुर्क मुस्तफा कमाल पाशा तुर्की के राष्ट्रपति बने।

1945 – जर्मनी की नेश्नल सोशियालिस्ट पार्टी के भंग हो जाने की औपचारिक घोषणा की गयी। यह नाज़ी दल के नाम से प्रसिद्ध थी।

1945 – जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया।

1959 – पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स आयोजित हुआ।

1975 – ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।

1979 – श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1980 – कोल माइंस डे की घोषणा हुई।

1980 – जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।

1983 – चीन ने परमाणु परीक्षण किया।

1987 – अमेरिका का पहला बैंक नेशनल हिस्टोरिक लैंडमार्क नाम से सूचीबद्ध हुआ।

1989 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।

1994 – काहिरा में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं द्वारा फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।

1999 – भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू।

2003 – मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।

2007 – बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न।

2008 – सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी ‘सेल’ ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया।

2008 – म्यांमार की राजधानी रंगून व आसपास के क्षेत्रों में आये भीषण चक्रवाती तूफ़ान नरगिस ने भारी तबाही मचायी।

2008 – लोकप्रिय पोर्टल ‘याहू’ को ख़रीदने के लिए प्रयत्नशील माइक्रोसोफ़्ट कारपोरेशन ने अपना प्रस्ताव वापस लिया।

2013 – अफगानिस्तान के कंधार में एक बम्ब ब्लास्ट में 5 अमेरिकी सैनिकों मारे गए।

2014 – जुआन कार्लोस वरेला पनामा के राष्ट्रपति चुने गए।

2015 – स्टुअर्ट बिंघम ने 2015 का विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप जीता।

2019 – थाईलैण्ड में महा वजीरालोंगकोर्न नये राजा बने।

2019 – नेपाली किशोरी बंदना ने 126 घंटे लगातार नृत्य करके बनाया विश्व रिकार्ड, नृत्य का गिनीज विश्व रिकार्ड किया अपने नाम पर दर्ज।

2019 – यूएई के अबू धाबी में एक भारतीय शख्स ने लॉटरी में 28 करोड़ रुपये जीते।

2019 – ट्रंप से दूसरी मुलाकात के दो महीने बाद किम ने फिर किया मिसाइल परीक्षण।

2019 – पाकिस्तान , प्रदूषित सिरिंज लगाने से 65 बच्चे समेत 90 लोग एचआईवी पॉजिटिव।

2020 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 महामारी पर वर्चुअल वैश्विक सम्मेलन का शुभारंभ किया।

4 मई को जन्मे व्यक्ति :


1767 – त्यागराज – प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ।

1902 – के. सी. रेड्डी – कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1905 – अन्ना चांडी – भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं।

1922 – “शार्क लेडी” के नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म हुआ।

1960 – गौतम पॉल भट्टाचार्जी – एक ब्रिटिश फिल्म और टेलीविजन की भारतीय जातीयता के अभिनेता थे।

1983 – तृषा कृष्णन- खाली तृषा नाम से जानी जाती हैं, भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं।

4 मई को हुए निधन :


1799 – मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की श्रीरंगपट्टनम की लड़ाई में मृत्यु हुई।

1957 – हेमचंद्र रायचौधरी, भारतीय इतिहासकार ।

1980 – यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन।

2008 – पंडित किशन महाराज, विख्यात तबला वादक।

2014 – ऐलेना सर्गीवना बाल्टाचा – यूक्रेन मूल की ब्रितानी पैसेवर टैनिस खिलाड़ी।

4 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :


श्री के. सी . रेड्डी जयन्ती ।

विश्व अस्थमा दिवस ( मई के पहले मंगलवार को)।

अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters’ Day)।

Star Wars Day.

Coal Miners Day (कोयला खदान दिवस ).

Leave a Reply