14 May Historical Events Indian History, World History

14 मई Historical Events Indian History, World History की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :

Historical Events Indian History World History

1610 – फ्रांस में हेनरी IV की हत्या हुई और लुईस XIII फ्रांस की गद्दी पर बैठा।
1702 – इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1719 – न्यू फ्रांस ने स्पेन के साथ युद्ध में बिएनविल, पेंसाकोला पर कब्जा किया।

1767 – ब्रिटिश सरकार ने चाय पर अमेरिकियों का आयात शुल्क घटाया।
1796 – इंग्लैंड में एडवर्ड जेनर ने पहले चेचक का टीकाकरण किया था।

1800 – द्वितीय गठबंधन: जनरल लूयस-एलेक्जेंडर बेर्थियर के तहत फ्रांसीसी सेनाएं ओस्टा घाटी में फोर्ट बर्द में 400 ऑस्ट्रो-पिदममोन सैनिकों द्वारा रोकी गई।
1811 – पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ।

1870 – नेल्सन फुटबॉल क्लब और नेल्सन कॉलेज के बीच न्यूजीलैंड में पहला रग्बी मैच खेला गया।
1872 – प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सरे के खिलाफ एमसीसी के पहले 7 विकेट शून्य के स्कोर पर गिरे।
1878 – पहली बार वैसलीन नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकृत करवाया था।

1879 – थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।
1908 – पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।
1912 – चीन ने छह बिजली रेल ऋण समझौते को मना किया।

1914 – वुडरो विल्सन ने मातृ दिवस की घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
1941 – 36,000 परशियन यहूदी को गिरफ्तार किया गया।
1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।

1948 – इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1963 – कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।
1973 – अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।

1992 – भारत ने तमिल टाइगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई विद्रोही संगठन एलटीटीई पर प्रतिबंध लगा दिया था। संयुक्त राष्ट्र और भारत समेत 32 देशों ने उसे आतंकवादी संगठन करार दिया।
1999 – पाकिस्तानी पत्रकार जनम सेठी की पत्रिका फ़्राइडे टाइम्स की जब्ती।

1999- सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत। इस पंचांग को सीधे प्राप्त एवं सभी तरह की लेटेस्ट खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
2001 – भारत और मलेशिया में सात समझौते।

2004 – डेली मिरर नामक पत्रिका ने ईराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी।
2006 – पूर्व कम्यूनिस्ट नेता गिओर्गिओ नैपोलितानों इटली के नये राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित।

2006 – चीन ने कला के स्तर पर चल रही जालसाजी से बचने के लिए एक आयोग का गठन किया।
2007 – जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन सम्बन्धी विधेयक को मंजूरी दी।
2008 – टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।

2010- भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझोते हुए।
2012 – इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।
2013 – ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।

2019 – भारत ने अमेरिका पर जवाबी शुल्क की समय सीमा बढ़ाई।
2020 – पांचवीं बार इस्राइल के पीएम बने बेंजामिन नेतन्याहू, गठबंधन से बनाई सरकार।
2020 – भारत – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोविड-19 मरीजों की जांच के लिए कोबास-6800-(COBAS-6800) नामक परीक्षण

मशीन राष्ट्र को समर्पित की।
2020 – स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री जैनेज जानसा ने संसद में बताया स्लोवेनिया COVID-19 महामारी को अधिकारिक रूप से रोकने वाला यूरोप का पहला राष्ट्र बना

14 मई को जन्मे व्यक्ति :

1657 – शम्भाजी – शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी थे।
1883 – अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर – प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।
1892 – अरुण चन्द्र गुहा – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता।

1923 – मृणाल सेन, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक।
1984 – फेसबुक के संस्थापक मार्क एलियट ज़ुकेरबर्ग का जन्म ।
1987 – ज़रीन खान एक भारतीय अभिनेत्री व मॉडल।

1997- मानुषी छिल्लर – सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता । जिन्हें विश्व सुन्दरी 2017 के ताज से नवाज़ा गया।
1998 – तरूनी सचदेव – भारतीय मॉडल एवं बाल अभिनेत्री ।

14 मई को हुए निधन :

1923 – एन.जी. चन्दावरकर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
1943 – अल्ला बख़्श – अंग्रेज़ी शासन के दौरान एक जमींदार, सरकारी ठेकेदार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनेता थे।

1963 – डॉक्टर रघुवीर, प्रख्यात विद्वान् तथा राजनीतिक नेता। “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1978 – जगदीशचन्द्र माथुर – प्रसिद्ध नाटककार।

13 May Historical Events Indian History, World History

2012 – तरुनी सचदेव -भारतीय मॉडल एवं बाल अभिनेत्री (जन्मदिन भी आज के दिन था )।
2016 – कंडासामी कुप्पुसामी- तमिल विद्वान् एवं लेखक।

2020 – पद्म भूषण से सम्मानित, बांग्लादेश के मशहूर लेखक प्रोफेसर अनिसुज्जमां का ढाका के सेना अस्पताल में निधन हो गया।
2020 – साहित्य अकादमी से सम्मानित बंगाली लेखक देवेश रॉय का निधन।

14 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :

भगवान श्री परशुराम जयन्ती ( प्रदोष काल व्यापिनी तृतीया में , एकाध पंचांग में अक्षय तृतीया को कल मानकर 15 मई को भी )।
श्री मातंगी जयन्ती ( बैशाख शुक्ल तृतीया अनुसार कल शुक्रवार को श्रेष्ठ ) ।

स्नान कुम्भ महापर्व ( हरिद्वार ) ।
ईदुल फितर ( मीठी ईद , मुस्लिम )

छत्रपति श्री शम्भाजी महाराज जयन्ती।
डॉ. श्री रघुवीर स्मृति दिवस ।

Leave a Reply