24 August Historical Events in Hindi

24 August Historical Events in Hindi

August major historical events in India. Historical Events Indian History and World History

24 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

79 ईस्वी – माउंट विसुवियस ज्वालामुखी फटने से रोमन शहर पोम्पेई और हरकुलेनियम ज्वालामुखी की राख में दबे गए। जिससे 15 हजार लोगों की मौत हुई (कन्फर्म नहीं)।
1215 – पोप इनोंसेंट तृतीय ने ब्रिटेन के ऐतिहासिक मैग्नाकार्टा को अवैध करार दिया।
1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई। इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है।
1600 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।

1690 – जॉब कार्नोक ने कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की आघारशिला रखी व बसे , कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।
1814 – ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीटी पर हमला किया।
1816 – सेंट लुईस की संधि पर सेंट लुईस, मिसौरी में हस्ताक्षर किए।
1820 – एक संवैधानिक विद्रोह ओपोर्टो पुर्तगाल में समाप्त हो गया।
1853 – पहली बार न्यूयॉर्क शेफ जॉर्ज क्रम ने आलू का चिप्स बनाया।

1891 – थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।
1909 – पनामा नहर के निर्माण के लिए कंक्रीट डालने का काम शुरू हुआ।
1910 – भारत के कोलकाता की तीसरी सबसे बड़ी तम्बाकू कंपनी को आईटीसी लिमिटेड ने ख़रीदा।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।

1954 – गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफ़ा देने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या कर ली थी।
1969- वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1971 – भारत ने ओवल क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर उसकी धरती पर पहली जीत दर्ज की।
1974 – फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने।
1991 – यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

Buy Now: Top 10 Indian History GK Books

1992 – चीन और दक्षिण कोरिया ने राजनयिक संबंध स्थापित किए।
1993 – पॉप स्टार माइकल जैक्सन के खिलाफ़ यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू हुई थी।
1995 – उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत (बिक्री शुरु की)।
1999 – पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
2000 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।

2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।
2004 – फ़िलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे।
2006 – अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
2008 – पेइचिंग ओलंपिक का समापन हुआ इसमें चीन 51 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
2009 – वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज ‘मिस यूनीवर्स-2009’ चुनी गईं।

2011 – मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी।
2011- चीन के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया।
2019 – विश्व की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता, वर्ल्डस्किल्स कज़ान 2019 की रूस के कज़ान में एक भव्य समारोह में शुरूआत हुई।
2019 – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायेद’ से सम्मानित किया तथा बहरीन के मनामा में ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ के सम्मान से नवाजा गया।

See Also: 01 January to 31 December Historical Events in Hindi

2020 – अमेरिका में चक्रवाती तूफान मार्को और लॉरा ने दस्तक दी राष्ट्रपति ट्रंप ने लुइसियाना के लिए आपात मदद को भी मंजूरी दी , तूफान ने क्यूबा में तबाही मचाई व हजारों लोग पलायन को मजबूर हुए , जबकि 11 की मौत हुई।
2020 – असम में भारत के सबसे लंबे नदी रोपवे का उद्घाटन किया गया है। यह रोपवे कुल 1.8 किलोमीटर लंबा है, जो ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को आपस में जोड़ता है।
2020 – हैदराबाद निवासी 21 वर्षीय नीलकंठ भानु प्रकाश दुनिया के सबसे तेज मानव कैलकुलेटर बने, माइंड स्पोर्ट्स ओलंपियाड के तहत उन्होंने मेंटल कैलकुलेशन वल्र्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीता।

24 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1818 – शिव दयाल साहब – दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक।
1833 – नर्मद – गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।
1872 – नरसिंह चिन्तामन केलकर – लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।
1888 – बाल गंगाधर खेर – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।
1889 – के. केलप्पन – केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक।
1908 – राजगुरु ( शिवराम हरि राजगुरु ) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे।

See Also: 01 January to 31 December Historical Events in Hindi

1911 – बीना दास – भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1912 – चंद्रसिंह बिरकाली – आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि।
1927 – दीप्ति शर्मा – भारत की महिला क्रिकेटर ।
1927 – अंजलि देवी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता।
1969 – मुकेश तिवारी – एक भारतीय फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन है।
1983 – अदिति शर्मा – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

24 अगस्त को हुए निधन

1925 – रामकृष्ण गोपाल भंडारकर – भारत के विद्वान, पूर्वात्य इतिहासकार एवं समाजसुधारक थे।
1968 – राधाकमल मुखर्जी – आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।
2000 – कल्याणजी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।
2014 – हॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन हुआ।
2015 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।
2019 – अरुण जेटली – भारत के प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं राजनेता एवं पूर्व मन्त्री थे।

24 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय वफ़ल दिवस।
राष्ट्रीय मैरीलैंड दिवस।
राष्ट्रीय पीच पाई दिवस।
कोलकता का जन्म दिवस।
अंतर्राष्ट्रीय अजीब संगीत दिवस।
अमर शहीद श्री राजगुरु जन्म दिवस।

Leave a Reply