Arunachal Pradesh General Knowledge | Arunachal Pradesh | Arunachal Pradesh GK in Hindi

Arunachal Pradesh General Knowledge | Arunachal Pradesh | Arunachal Pradesh GK in Hindi

Arunachal Pradesh GK General Knowledge Questions Answer in Hindi | अरुणाचल प्रदेश | सामान्य ज्ञान | सभी महत्वपूर्ण तथ्य | अरुणाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान
Arunachal Pradesh GK General Knowledge Questions Answer in Hindi | अरुणाचल प्रदेश | सामान्य ज्ञान | सभी महत्वपूर्ण तथ्य | अरुणाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

अरुणाचल प्रदेश भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। अरुणाचल का अर्थ हिन्दी में “उगते सूर्य का पर्वत” है (अरूण + अचल ; ‘अचल’ का अर्थ ‘न चलने वाला’ = पर्वत होता है।)।

प्रदेश की सीमाएँ दक्षिण में असम दक्षिणपूर्व में नागालैंड पूर्व में बर्मा/म्यांमार पश्चिम में भूटान और उत्तर में तिब्बत से मिलती हैं। ईटानगर राज्य की राजधानी है। प्रदेश की बोलचाल की मुख्य भाषा हिन्दी [3]है। अरुणाचल प्रदेश चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के साथ 1,129 किलोमीटर सीमा साझा करता है।[4][5]

भारत की जनगणना २०११ के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश की आबादी 1,382,611 और 83,743 वर्ग किलोमीटर (32,333 वर्ग मील) का क्षेत्रफल है। यह एक नैतिक रूप से विविध राज्य है, जिसमें मुख्य रूप से पश्चिम में मोनपा लोग, केन्द्र में तानी लोग, पूर्व में ताई लोग और राज्य के दक्षिण में नागा लोग हैं।

राज्य का एक बड़ा हिस्सा दक्षिण तिब्बत के क्षेत्र के हिस्से के रूप में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना और चीन गणराज्य (ताइवान) दोनों द्वारा दावा किया जाता है। 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान, अरुणाचल प्रदेश के आधे से भी ज़्यादा हिस्से पर चीनी पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने अस्थायी रूप से कब्जा कर लिया था।[6] फिर चीन ने एकतरफा युद्ध विराम घोषित कर दिया और उसकी सेना मैकमहोन रेखा के पीछे लौट गई।

भौगोलिक दृष्टि से पूर्वोत्तर के राज्यों में यह सबसे बड़ा राज्य है। पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों की तरह इस प्रदेश के लोग भी तिब्बती-बर्मी मूल के हैं। वर्तमान समय में भारत के अन्य भागों से बहुत से लोग आकर यहाँ आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ कर रहे ।

इतिहास (History of Arunachal Pradesh)

अरुणाचल प्रदेश को पहले पूर्वात्तर सीमान्त एजेंसी (नॉर्थ ईस्ट फ़्रण्टियर एजेंसी- नेफ़ा) के नाम से जाना जाता था। इस राज्य के पश्चिम, उत्तर और पूर्व में क्रमश: भूटान, तिब्बत, चीन और म्यांमार देशों की अन्तरराष्ट्रीय सीमाएँ हैं। अरुणाचल प्रदेश की सीमा नागालैंड और असम से भी मिलती है। इस राज्य में पहाड़ी और अर्द्ध-पहाड़ी क्षेत्र है। इसके पहाड़ों की ढलान असम राज्य के मैदानी भाग की ओर है। ‘कामेंग’, ‘सुबनसिरी’, ‘सिआंग’, ‘लोहित’ और ‘तिरप’ आदि नदियाँ इसे अलग-अलग घाटियों में विभाजित कर देती हैं। यहाँ का इतिहास लिखित रूप में उपलब्ध नहीं है।

मौखिक परंपरा के रूप में कुछ थोड़ा सा साहित्य और ऐतिहासिक खंडहर हैं जो इस पर्वतीय क्षेत्र में मिलते हैं। इन स्थानों की खुदाई और विश्लेषण के द्वारा पता चलता है कि ये ईस्वी सन प्रारम्भ होने के समय के हैं। ऐतिहासिक प्रमाणों से पता चलता है कि यह जाना-पहचाना क्षेत्र ही नहीं था वरन जो लोग यहाँ रहते थे और उनका देश के अन्य भागों से निकट का सम्बन्ध था। अरुणाचल प्रदेश का आधुनिक इतिहास 24 फरवरी 1826 को ‘यण्डाबू सन्धि’ होने के बाद असम में ब्रिटिश शासन लागू होने के बाद से प्राप्त होता हैं।

सन 1962 से पहले इस राज्य को नार्थ-ईस्ट फ़्रण्टियर एजेंसी (नेफ़ा) के नाम से जाना जाता था। संवैधानिक रूप से यह असम का ही एक भाग था परन्तु सामरिक महत्त्व के कारण 1965 तक यहाँ के प्रशासन की देखभाल विदेश मन्त्रालय करता था। 1965 के पश्चात असम के राज्पाल के द्वारा यहाँ का प्रशासन गृह मन्त्रालय के अन्तर्गत आ गया था। सन 1972 में अरुणाचल प्रदेश को केन्द्र शासित राज्य बनाया गया था और इसका नाम ‘अरुणाचल प्रदेश’ किया गया। इस सब के बाद 20 फरवरी 1987 को यह भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।

Arunachal Pradesh General Knowledge

  • अरुणाचल प्रदेश का प्रचलित नाम: भारत का आकिंड़ राज्य या वनस्पति शास्त्रियों का स्वर्ग
  • अरुणाचल प्रदेश की राजधानी: ईंटानगर
  • अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस: 20 फरवरी, 1987 (पहले इसे नेफा के नाम से जाना जाता था।)
  • अरुणाचल प्रदेश का उच्च न्यायालय: गुवाहाटी
  • अरुणाचल प्रदेश का क्षेत्रफल: 83,743 वर्ग कि.मी.
  • अरुणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा नगर: ईंटानगर
  • अरुणाचल प्रदेश की भाषा:
  • जिलों की संख्या: 23
  • अरुणाचल प्रदेश की लोकसभा सदस्य संख्या: 2
  • अरुणाचल प्रदेश की राज्यसभा सदस्य संख्या: 1
  • अरुणाचल प्रदेश की विधान सभा सदस्य संख्या: 60
  • अरुणाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री: प्रेम खांडू थुंगन
  • अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री: पेमा खांडू
  • अरुणाचल प्रदेश की जनसंख्या: 13,82,611
  • अरुणाचल प्रदेश का लिंगानुपात: 920
  • अरुणाचल प्रदेश की साक्षरता: 66.95 %
  • अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख उद्योग: गलीचे की बुनाई, काष्ठ नक्‍काशी, बेंत तथा बाँस से संबंधित कार्य, पर्यटन तथा बागवानी इत्यादि।
  • अरुणाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य: दक्षिण में असम तथा नागालैड, पश्चिम में भूटान, पूर्व में म्यांमार तथा उत्तर में चीन देश
  • अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल: नामदफा, परशुराम कुंड, पासीघाट, विसनगर, इटानगर, तवांग, बोमडिला आदि
  • अरुणाचल प्रदेश की नदियाँ: सियाग, लोहित, सुबंश्री, दिबांग, कामेग, डिक्रांग
  • अरुणाचल प्रदेश के पहाड़: उच्च हिमालय, एसोम शिवालिक, डाफ्ला हिल्स, मिरी हिल्‍स, मिश्मी हिल्स, एबोर हिल्स
  • अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख शहर: अरुणाचल, ईटानगर
  • प्रशासनिक स्थिति: अरुणाचल प्रदेश की प्रादेशिक परिषद को 5 अगस्त 1975 को विधान सभा में बदला गया।
  • अरुणाचल प्रदेश के हवाई अड्डा: एलाग, ईटानगर, तेजु, नाडरलगनख पासीघाट
  • अरुणाचल प्रदेश की मुख्य फसलें: चावल, मक्का, मिलेट, सरसों, गेहूँ
  • अरुणाचल प्रदेश की कला तथा संस्कृति: (a) लोकनृत्य बाड़ों छाम (b) पर्व लोसर (नव वर्ष का पर्व)।
  • अरुणाचल प्रदेश की राजकीय भाषा: अंग्रेजी
  • अरुणाचल प्रदेश का राजकीय पशु : मिथुन ( ताकिन ) या गयाल
  • अरुणाचल प्रदेश का राजकीय वृक्ष: होलोंग
  • अरुणाचल प्रदेश का राजकीय पुष्प – आर्किड
  • अरुणाचल प्रदेश का राजकीय पक्षी: हार्न बिल
  • अरुणाचल प्रदेश का प्रमुख व्यंजन: चीन के व्यंजन तथा अपांग (क्षेत्रीय मदिरा)
  • अरुणाचल प्रदेश की सिंचाई परियोजनाएं: कामेंग परियोजना
  • अरुणाचल प्रदेश की जनजातियाँ: अबोर, आका, आपातानी, मोम्बा, नागा, शेरदुकप, खाम्पटी, उगदि, मिश्मि, इदु, हुस्सो, तागिन, गालो, खाम्बा, खोवा इत्यादि।

Buy Now:- Top 10 Assam Raifal GK Books

अरुणाचल प्रदेश का महत्वपूर्ण तथ्य:

  1. अरुणाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था झूम कृषि पर आधारित है
  2. डुमुला दर्रा अरुणाचल प्रदेश में है ! Arunachal Pradesh gk in Hindi
  3. अरुणाचल प्रदेश का जन घनत्व देश में सबसे कम 17 व्यक्ति प्रति किलोमीटर है
  4. इसके उत्तर में चीन तथा उत्तर-पूर्व में तिब्बत, दक्षिण में असोम पूर्व में म्यामार-तथा पश्चिम में भूटान है ।
  5. कृषि -यहाँ की अर्थव्यवस्था ‘ झूम खेती ‘ पर आधारित है।
  6. त्यौहार -अदीस लोगों का – मोपिन और सोलूंग, मोनपा लोगों का – लोस्सार त्यौहार, अपतानी लोगों का – द्री, तगिनी लोगों का – सी-दोन्याई, मिशमी समुदाय का – रेह, निशिंग लोगों का त्यौहार – न्याकुम
  7. पर्यटन स्थल – तवांग, दिरांग, बोमडिला, रीपी, ईटानगर, मालिनीथान, लीकाबाली, पापुमपेट, पासीघाट, अलोंग, तेजू, नामदफा, भीष्मकनगर, परशुराम कुण्ड
  8. वन उत्पाद -अल्पाइन, समशीतोष्ण और उप-विषुवतीय वृक्ष; जैसे-बौना रोडीडेणड्रोन, ओक, चीड़, मैप्ले, फर, और जूनियर, साल तथा सागोन इत्यादि ।
  9. मुख्य पुष्प -ऑर्किड|
  10. मुख्य आदिवासी -मोनपा, मिजी, अका, शेरदुकपेन, निशी, अपतानी, तगिन, अदी, दिगरु- मिशमी, मिजु-मिशमी, खामटी नोकटे, लंगसा और वाँच|
  11. क्षेत्रीय संगीत -जा-जिन-जा (यह एक गीत है जो त्यौहारों तथा शादियो में गाया जाता है ।)
  12. क्षेत्रीय नृत्य -इगो नृत्य (मिशमी पुजारियों का), वार डांस (अदीस लोगों का), अजी लामू (मोनपा लोगों का), रोपी (निशिंग लोगों का)

Leave a Reply