HP Sports GK 2022- GK of Himachal Pradesh in Hindi

HP Sports GK 2022- GK of Himachal Pradesh in Hindi

Himachal Pradesh Valley GK Question Answer in Hindi
HP GK, Himachal Pradesh General Knowledge GK in Hindi

महत्वपूर्ण पुरस्कार

1.परशुराम पुरस्कार–हिमाचल प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान परशुराम पुरस्कार है। इस पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, परशुराम की प्रतिमा और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

2.अर्जुन पुरस्कार-हिमाचल प्रदेश के कई खिलाड़ी अब तक अर्जुन पुरस्कार प्राप्त चुके हैं। सुमन रावत (एथलीट) को 1987 में अर्जुन पुरस्कार मिला। वह प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्हें यह पुरस्कार मिला है। शमशेर जंग निशानेबाज और सीता गोसाईं (महिला हॉकी की पूर्व कप्तान) को अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है।

ऊना के चरणजीत सिंह 1964 में टोक्यो ओलंपिक में हॉकी का स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के कप्तान थे| जिन्हें 1963 में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया था। विजय कुमार को 2007 में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हुआ। दीपक ठाकुर (हॉकी खिलाड़ी) को भी अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है।

3.राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार–हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के हरसौर गांव में जन्मे (19 अगस्त, 1985) विजय कुमार भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले और एकमात्र हिमाचली हैं। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2012 में प्राप्त हुआ.

जब उन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 के 25 मी. रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। वह ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले और एकमात्र हिमाचली है। हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए युवा मामले तथा खेल विभाग का गठन वर्ष 1982 ई में किया गया।

महत्वपूर्ण खेल

1.हैंग ग्लाइडिंग–कांगड़ा की बिलिंग घाटी हैंग ग्लाइडिंग के लिए विश्व विख्यात है। यहाँ पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की हैंग ग्लाइडिंग, प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

2. गोल्फ कोर्स–शिमला के नजदीक नालदेहरा, चंबा के खजियार और सोलन के चायल में गोल्फ कोर्स हैं।

3. रोलर स्केटिंग और स्कीइंग-शिमला, मनाली और डलहौजी में रोलर स्केटिंग का आनंद लिया जा सकता है। कुफरी, नारकंडा, सोलंग नाला में स्कीइंग की जाती है।

4. क्रिकेट विश्व की सबसे ऊँचाई पर स्थित क्रिकेट पिच चायल में स्थित है। यहाँ की ऊँचाई समुद्रतल से 2445 मीटर है। यह मैदान 1894 में बनाया गया था। हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट टीम 1985 से रणजी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रही है। पंजाब, रणजी टीम के ध्रुव पांडे हिमाचल रणजी टीम के विरुद्ध खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी थे।

वह केवल 13 वर्ष के थे। बिलासपुर के तिलक राज के एक ओवर में रवि शास्त्री ने 6 छक्के लगातार विश्व कीर्तिमान बनाया। तिलक राज तब बड़ौदा की टीम से खेल रहे थे। राजीव नैयर को परशुराम पुरस्कार मिल चुका है। वह चम्बा जिले में संबंधित क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वर्तमान में पारस डोगरा, ऋषि धवन और विक्रमजीत मलिक आई.पी.एल. में खेल रहे हैं।

5.फुटबॉल-देश का प्रथम फुटबॉल टूर्नामेंट डूरण्ड कप 1888 ई. में शिमला के अन्नाडेल मैदान में खेला गया। यह प्रतियोगिता एशिया की प्राचीनतम व विश्व की दूसरी पुरानी प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता को सर डूरंड मोटिमर ने शुरू किया। यह प्रतियोगिता 1940 तक शिमला में आयोजित की जाती थी। भूपेंद्र रावत ने 1968-69 में फुटबॉल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

6.हॉकी-प्रदेश के 2 खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी व अर्जुन पुरस्कार जीत चुके हैं। यह हैं-चौधरी चरणजीत सिंह और सीता गोसाई। विद्या स्टोक्स 2 बार भारतीय महिला हॉकी संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। शिमला के शिलारू में एशिया का सबसे ऊँचा हॉकी स्टेडियम (एस्ट्रोटर्फ मैदान) है जिसका निर्माण “स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इण्डिया” ने किया है।

7.निशानेबाजी-सिरमौर के शमरेश जंग ने 2002 के मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों में 3 स्वर्ण तथा 2006 के मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में 5 स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने यह पदक पिस्टल शूटिंग में प्राप्त किए। मेलबर्न राष्ट्रमण्डल (2006) खेलों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की “डेविड डिक्सन ट्रॉफी” प्रदान की गई। हमीरपुर के विजय कुमार ने दिल्ली 2010 और ग्लास्गो 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में पदक जीतने के अलावा 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता। उन्हें 2012 का राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार मिला है। विजय कुमार को पद्मश्री पुरस्कार भी मिला है।

HP Sports GK 2022- GK of Himachal Pradesh in Hindi

Q. ‘दी ग्रेट खली’ हिमाचल प्रदेश के किस जिले से संबंधित है ? (मूल रूप से)
Ans. सिरमौर

Q. वर्ष 2012 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा द्वारा पारित प्रस्ताव में ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जितने वाले हिमाचली खिलाड़ी को कितनी पुरस्कार राशि का प्रावधान किया गया है ?
Ans. 1 करोड़ रुपये

Q. हिमाचल प्रदेश में सरकारी सेवाओं में नौकरी पाने के लिए खिलाड़ियों को कितने प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है ?
Ans. 0.03

Q. समरेश जंग किस खेल से संबंधित है ?
Ans. निशानेबाजी

Q. लंदन ओलम्पिक्स में विजय कुमार ने रेपिड फायर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में कौन – सा पदक जीता था ?
Ans. रजत

Q. चायल प्रसिद्ध होने का कारण है –
Ans. सबसे ऊँचा क्रिकेट का मैदान

Q. कौन – सा जोड़ा गलत है ?
Ans. कुल्लू-साढू

Q. चरणजीत सिंह, जो 1964 में भारतीय हॉकी टीम का कप्तान था, निवासी था –
Ans. ऊना का

Q. दीपक ठाकुर कौन – सा खेल खेलते हैं ?
Ans. हॉकी

Q. वर्ष 1993 में हिमाचल प्रदेश में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की का नाम है –
Ans. डिक्की डोलमा

Q. हिमाचल प्रदेश में हवाई खेलों का स्कूल कहाँ पर स्थापित है ?
Ans. डेलू (जोगिन्द्रनगर)

Q. शिमला जिले में नाइनहोल गोल्फ का मैदान कहाँ है ?
Ans. नालदेहरा

HP Sports GK 2022 in Hindi

Q. काँगड़ा जिले में बीर बिलिंग किस बात के लिए प्रसिद्ध है ?
Ans. हैंगग्लाइडिंग

Q. कौन-सी ट्राफी/कप 1888 ई. में शिमला के अन्नाडेल मैदान में शुरू हुई थी ?
Ans. डूरंड कप

Q. कुफरी और नारकंडा किस लिए प्रसिद्ध है ?
Ans. शरदकालीन खेल

Q. 1964 में टोक्यो में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक्स में स्वर्ण पदक जितने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान कौन थे ?
Ans. चरण जीत सिंह

Q. हिमाचल प्रदेश के विजय कुमार को ओलम्पिक खेलों में शूटिंग प्रतिस्पर्धा में कौन – सा पदक प्राप्त हुआ ?
Ans. रजत

Q. हैंगग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध बिलिंग घाटी किस तहसील में स्थित है ?
Ans. बैजनाथ

Q. इंदिरा गांधी खेल परिसर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
Ans. शिमला

Q. ऐतिहासिक दृष्टि से यह मैदान फुटबॉल के डूरंड कप का जन्मदाता माना जाता है ?
Ans. अन्नाडेल मैदान, शिमला

Q. विश्व का सबसे ऊंचाई पर स्थित चायल क्रिकेट मैदान किस जिले में है ?
Ans. सोलन

Q. जिला शिमला के किस स्थान पर गोल्फ कोर्स है ?
Ans. नालदेरा

Q. ओलम्पिक हॉकी टीम का नेतृत्व करने वाला पहला हिमाचली कौन था ?
Ans. चरण जीत सिंह

Q. काँगड़ा जिला में ‘विलिंग’ किसके लिए प्रसिद्ध है ?
Ans. पैरा-ग्लाइडिंग

Q. चायल क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है ?
Ans. सोलन

HP GK QUESTIONS IN HINDICLICK HERE
STATE WISE GK BOOKSCLICK HERE
FOLLOW US ON GOOGLE NEWSCLICK HERE
FOLLWO OUR FACEBOOK PAGECLICK HERE
DOWNLOAD OUR APPCLICK HERE
JOIN OUR WHATSAPP GROUPCLICK HERE
JOIN OUR TELEGRAM GROUPCLICK HERE

Leave a Reply