Current Affairs GK Quiz 05 April 2021 | 05 अप्रैल 2021 करंट अफेयर्स

Current Affairs GK Quiz 05 April 2021 | 05 अप्रैल 2021 करंट अफेयर्स

All Exam Solutions प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी कर रहे छात्रो एवं पाठकों के लिए देश (भारत) विदेश में हाल ही में घटी घटनाओ से संबंधित महत्वपूर्ण Daily Current Affairs प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत कर रहा है | सभी करंट अफेयर्स प्रश्नोतरी आने वाली UPSC, SSC, Bank, Railway, Clerk, PO, TET, IAS, IPS, NEET,HPSSC आदि परीक्षाओं के लिए सहायक होगी. आज के इस क्विज में H -1 B वीजा, हांगकांग की चुनाव प्रणाली आदि से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संग्रह शामिल है | 04 April Current Affairs से संबंधित यदि आपका कोई प्रश्न है तो कृपया करके Comment के माध्यम से हम तक पहुंचाए |

Q1. हाल ही में किस मंत्रालय के ट्राइफेड ने माई जीओवी डॉट इन के सहयोग से हाल ही में 2 प्रतियोगिताओं की शुरुआत की है?
जनजातीय मामलों के मंत्रालय
रेल मंत्रालय
खेल मंत्रालय
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
Ans:- जनजातीय मामलों के मंत्रालय
जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अतर्गत आने वाले “भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ” ट्राइफेड ने हाल ही में “ट्राइब्स इंडिया का ब्रांड एंबेसडर बनें” और “ट्राइब्स इंडिया का दोस्त बनें” के नाम से 2 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं की शुरुआत की है।

Q2. इनमे से किस देश के राष्ट्रपति जो बिडेन ने हाल ही में H -1 B वीजा पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कर दिया है?
जापान
रूस
ऑस्ट्रेलिया
अमेरिका
Ans:- अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने हाल ही में H -1 B वीजा पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कर दिया है। यह वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है। यह संयुक्त राज्य की कंपनियों को तकनीकी या सैद्धांतिक विशेषज्ञता की आवश्यकता वाले विशेष व्यवसायों में विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है।

Q3. निम्न में से किस मंत्रालय ने हाल ही में “दुर्लभ रोगों के लिए राष्ट्रीय नीति, 2021” को मंजूरी दे दी है?
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
नीति आयोग
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
रेल मंत्रालय
Ans:- केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में “दुर्लभ रोगों के लिए राष्ट्रीय नीति, 2021” को मंजूरी दे दी है। जिससे सम्बंधित दस्तावेज स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड किये है।

Q4. दिग्गज फिल्म अभिनेता और एक्ट्रेस शोमा आनंद के पति का हाल ही में निधन हो गया है?
संजय मेहता
तारिक शाह
संजीत शह
संदीप शर्मा
Ans:- तारिक शाह
दिग्गज फिल्म अभिनेता, निर्देशक और एक्ट्रेस शोमा आनंद के पति तारिक शाह का हाल ही में निधन हो गया है। वे पिछले 2 वर्षो से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और डायलिसिस पर थे। वे दिलीप कुमार की खोज थे।

Q5. राजनैतिक दलों को दिये जाने वाले चंदे में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से हाल ही में किसने चुनावी बॉन्ड जारी करने के लिए मंजूरी दे दी है?
योजना आयोग
नीति आयोग
केंद्र सरकार
रेल मंत्रालय
Ans:- केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने हाल ही में देश के राजनीतक दलों को दिये जाने वाले चंदे में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से हाल ही में चुनावी बॉन्ड जारी करने के लिए मंजूरी दे दी है। जिसके तहत राजनीतिक दलों को नकद चंदे के बजाए चुनावी बॉन्ड का विकल्प रखा गया है।

Q6. निम्न में से किस देश ने हाल ही में हांगकांग की चुनाव प्रणाली में बड़े परिवर्तन के लिए विवादास्पद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
अफ्रीका
ऑस्ट्रेलिया
जापान
चीन
Ans:- चीन
चीन ने हाल ही में हांगकांग की चुनाव प्रणाली में बड़े परिवर्तन के लिए विवादास्पद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत शहर की विधायिका में निर्वाचित सीटों की संख्या सीधे तौर पर आधी से लगभग पांचवां हिस्सा हो जाएगी।

Q7. डीएमएसआरडीई की किस प्रयोगशाला में हाल ही में भारतीय सेना के लिए हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट निर्मित की है?
डीएमएसआरडीई चेन्नई
डीएमएसआरडीई कानपुर
डीएमएसआरडीई दिल्ली
डीएमएसआरडीई पुणे
Ans:- डीएमएसआरडीई कानपुर
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) लैब डिफेंस मैटेरियल्स एंड स्टोर्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (डीएमएसआरडीई), कानपुर ने हाल ही में प्रयोगशाला में हाल ही में भारतीय सेना के लिए 9.0 किलोग्राम वाली हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट निर्मित की है।

Q8. ब्रिटेन की किस कंपनी की महिला सीईओ कोट्स ने सैलरी के मामले में सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ दिया है?
ट्विटर
फेसबुक
बेट365
अलीबाबा
Ans:- बेट365
ब्रिटेन की ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म बेट365 की फाउंडर और सीईओ डेनिस कोट्स ने हाल ही में सैलरी के मामले में सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ दिया है। उन्हें वर्ष 2020 में 4750 करोड़ रुपए का पैकेज मिला है जिसके साथ वे ब्रिटेन की सबसे धनी महिला बन गयी है।

Click Here to Web Stories
Click Here to Daily Current Affairs in Hindi
Govt & Private Jobs Updates
All India State Wise GK Books
Himachal Pradesh GK Books
follow us on Google News
Download Our App
Join Our WhatsApp Group
Join Our Telegram Group

Leave a Reply