New GK Quiz in Hindi

New GK Quiz in Hindi

New GK Quiz in Hindi, Daily GK Current Affairs Quiz in Hindi for Upcoming Exam, Competitive Exam GK, Quiz test in Hindi.

Q1. इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोवर्स पाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर निम्न में से कौन बन गए हैं?
विराट कोहली
रविन्द्र जडेजा
रोहित शर्मा
हरभजन सिंह
Ans:- विराट कोहली
विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोवर्स पाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। विराट के अलावा द रॉक के नाम से मशहूर एक्टर ड्वेन जॉनसन, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार और लियोनेल मेसी इस क्लब में शामिल हैं। कोहली ने अब तक 84 टेस्ट, 248 वनडे और 81 टी-20 खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 54.98 की औसत से 7202, वनडे में 59.34 की औसत से 11867 और टी-20 में 50.8 की औसत से 2794 रन बनाए हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 70 शतक लगाए हैं।

Q2. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रशांत किशोर को अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है?
बिहार
कर्नाटक
असम
पंजाब
Ans:- पंजाब
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रशांत किशोर को अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है। बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। प्रशांत किशोर ने साल 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के चुनाव अभियान की कमान संभाली थी। इससे पहले प्रशांत किशोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी के लिए काम कर चुके हैं।

Q3. वरिष्ठ राजनयिक मनप्रीत वोहरा को किस देश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
नेपाल
ऑस्ट्रेलिया
चीन
रूस
Ans:- ऑस्ट्रेलिया
वरिष्ठ राजनयिक मनप्रीत वोहरा को आस्ट्रेलिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वोहरा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और अभी मैक्सिको में भारत के राजदूत हैं। वोहरा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत-आस्ट्रेलिया के संबंध तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और खास तौर पर हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोग मजबूत हो रहे हैं।

Q4. प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक का पदभार निम्न में से किसने संभाल लिया है?
अनिल त्यागी
राहुल सचदेवा
जयदीप भटनागर
कमल झा
Ans:- जयदीप भटनागर
भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठा अधिकारी जयदीप भटनागर ने प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है। जयदीप भटनागर ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक के पद से रिटायर हुए केएस धतवालिया का स्थान लिया है। भटनागर 1986 बैच के भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी हैं। वे इससे पहले दूरदर्शन में वाणिज्यिक और विपणन प्रभाग के प्रमुख के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

Q5. निम्न में से किस देश ने अपने पहले आर्कटिक-निगरानी उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है?
रूस
जापान
चीन
बांग्लादेश
Ans:- रूस
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस ने अपने पहले आर्कटिक-निगरानी उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है जो आर्कटिक की जलवायु और पर्यावरण की निगरानी करेगा। यह उपग्रह मौसम संबंधी समस्याओं के साथ-साथ जल विज्ञान समस्याओं को हल करने के लिए आवश्यक जानकारी एकत्र करेगा। यह उपग्रह आर्कटिक क्षेत्र की जलवायु और पर्यावरण की निगरानी भी करेगा। यह रूस के उत्तरी क्षेत्र में भी चौबीसों घंटे सतत निगरानी प्रदान करेगा।

Q6. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन प्रमोद चंद्र मोदी के कार्यकाल को कितने महीने तक बढ़ाया गया है?
सात महीने
दस महीने
आठ महीने
तीन महीने
Ans:- तीन महीने
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन प्रमोद चंद्र मोदी के कार्यकाल को 3 महीने तक बढ़ाया गया है। प्रमोद मोदी को फरवरी 2019 में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। प्रमोद चन्द्र मोदी भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 1982 बैच के अधिकारी हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड आयकर विभाग की नीति निर्माण के लिए नोडल एजेंसी है, आयकर विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

Q7. विश्व NGO दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
10 मार्च
12 अप्रैल
27 फरवरी
15 नवंबर
Ans:- 27 फरवरी
हर साल 27 फरवरी को विश्व स्तर पर विश्व NGO दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व एनजीओ दिवस का उद्देश्य लोगों को NGO (चैरिटी, एनपीओ, सीएसओ) के अन्दर और अधिक सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रेरित करना है और एनजीओ और सार्वजनिक और निजी क्षेत्र दोनों के बीच अधिक से अधिक सहजीवन को प्रोत्साहित करना है। 27 फरवरी 2014 को पहली बार विश्व एनजीओ दिवस मनाया गया था।

Q8. हाल ही में भारत और किस देश ने दोनों देशों के बीच एक हॉटलाइन स्थापित करने को लेकर बनी सहमति की घोषणा की है?
नेपाल
चीन
रूस
जापान
Ans:- चीन
हाल ही में भारत और चीन ने दोनों देशों के बीच एक हॉटलाइन स्थापित करने को लेकर बनी सहमति की घोषणा की है। दोनों देशों के बीच हॉटलाइन स्थापित करने का निर्णय भारत के विदेश मंत्री और चीन के विदेश मंत्री के बीच एक टेलीफोनिक वार्ता के दौरान लिया गया। हॉटलाइन दोनों देशों के बीच समय पर संचार और विचारों के आदान-प्रदान में सहायक होगी। हाल ही में दोनों देशों के बीच सीमा से सैन्य वापसी को लेकर समझौता किया गया है, जो कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर शांति को बढ़ावा देगा और अंततः दोनों देशों के संबंधों को सामान्य करेगा।

Click Here to Web Stories
Click Here to Daily Current Affairs in Hindi
Govt & Private Jobs Updates
All India State Wise GK Books
Himachal Pradesh GK Books
follow us on Google News
Download Our App
Join Our WhatsApp Group
Join Our Telegram Group

Leave a Reply