Class 12 History Notes Chapter 2

Class 12 History Notes Chapter 2

क्यू. बी.बी.लाल के हस्तिनापुर की खुदाई कब की ?यहाँ से उसे जीवन के कितने स्तरों के साक्ष्य मिले थे ?

उत्तर :- (1)बी.बी.लाल ने हस्तिनापुर की खुदाई 1951-52 ई. में की थी |

(2)यहाँ से उसे जीवन के पांच स्तरों के साक्ष्य मिले थे |

क्यू. महाशवेता देवी कौन है ?वह क्यों प्रसिद्ध है ?

उत्तर :-(1)महाशवेता देवी बांगला की प्रसिद्ध लेखिका है |

(2) वह महाभारत की पुनव्याख्या के लिए प्रसिद्ध है |

क्यू. महाभारत में वर्णित मंत्रिपरिषद पर प्रकाश डालिए ?

उत्तर :-महाभारत काल में राजा ने कुशल प्रशासन के लिए एक मंत्रिपरिषद का गठन किया था.इन मंत्रियों की संख्या 36 थी.केवल ईमानदार एवं चरित्रवान व्यक्तियों को ही मंत्री बनाया जाता था.राजा महत्वपूर्ण बिषयो में इनसे परामर्श लेता था |

कालिंग के युद्ध का अशोक पर क्या प्रभाव पड़ा ?

क्यू. महाभारत में वर्णित प्रशासनिक इकाईयों पर प्रकाश डालिए ?

उत्तर :- महाभारत काल में प्रशासन की सवसे छोटी इकाई ग्राम थी.इसका मुखिया ग्रामिनी कहलाता था.इसके ऊपर दस ग्रामो का एक समूह होता था.इसका प्रमुख अधिकारी दशग्रामी कहलाता था.इसी प्रकार बीस ग्रामो का अधिकारी विषयपति,सौ ग्रामो का अधिकारी शतग्रामी तथा हजार ग्रामो का अधिकारी अधिपति कहलाता था |

क्यू. महाभारत में वर्णित सेना व्यवस्था पर प्रकाश डालिए ?

उत्तर :- महाभारत काल में राजा अपने साम्राज्य की सुरक्षा एवं विस्तार के लिए एक विशाल एवं शक्तिशाली सेना रखता था.इसके चार अंग-पैदल सेना,हाथी सेना ,घुड़सवार सेना एवं रथ सेना-प्रमुख थे.सेना में अनुशासन पर विशेष बल दिया गया था.राजा सेना का सर्वौच सेनापति होता था |

Political and economic History Notes

क्यू. महाभारत में वर्णित सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालिए ?

उत्तर :- महाभारत काल में सयुंक्त परिवार प्रणाली का प्रचलन था.परिवार में पुत्र का होना गर्व की बात समझी जाती थी.इस काल में स्त्रियों की स्थिती अच्छी नही थी.जाति प्रथा पहले की अपेक्षा अधिक जटिल हो गयी थी.इस काल के अधिकांश लोग शाकाहारी भोजन खाते थे.वे विभिन्न साधनों से अपना मनोरंजन करते थे |

क्यू. महाभारत में वर्णित आर्थिक जीवन पर प्रकाश डालिए ?

उत्तर :- महाभारत काल में लोगो का प्रमुख व्यवसाय कृषि था.राज्य की ओर से कृषि को विशेष प्रोत्साहन दिया जाता था.कुछ लोग पशु पालन का कार्य भी करते थे. इनके अतिरिक्त उस समय विभिन्न उद्योग भी प्रचलित थे. वस्त्र उद्योग उस समय का एक सर्वाधिक प्रसिद्ध उद्योग था. उस समय का आंतरिक व्यापार बहुत उन्नत था |

क्यू. महाभारत में वर्णित धार्मिक जीवन पर प्रकाश डालिए ?

उत्तर :- महाभारत काल के लोगो के धार्मिक जीवन में अनेक परिवर्तन हुए. इस काल में वैदिक काल में प्रचलित देवी-देवताओं की पूजा का लोप हो चुका था. इस काल में त्रिवेद के सिद्धांत का प्रचलन हुआ. इस काल में अवतारवाद का सिद्धांत बहुत लोकप्रिय हुआ. इस काल में आवागमन,मुक्ति तथा कर्म सिद्धांत पर अधिक बल दिया जाने लगा |

क्यू. इंडिका क्या है ?

उत्तर :- ‘इंडिका’ मेगस्थनीज की रचना है| वह चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में यूनानी राजदूत था. यह ग्रंथ मौर्य काल (विशेष कर चन्द्रगुप्त मौर्य)के इतिहास की जानकारी का महत्वपूर्ण स्त्रोत है |

क्यू. चंद्रगुप्त ने मौर्य वंश का राज्य कैसे स्थापित किया ?

उत्तर :- चंद्रगुप्त मौर्य एक महान विजेता था. उसने अनेक विजये प्राप्त की और भारत में मौर्य साम्राज्य की नींव रखी. सबसे पहले उसने 323 ई.पू. में पंजाब पर आक्रमण किया और इसे यूनानियो के अधिकार से मुक्त कराया. इसके बाद उसने उत्तर-पशिचमी भारत पर विजय प्राप्त की. उसकी सवसे बड़ी विजय मगध के नंद के विरुद्ध थी. मगध पर उसने 321ई.पू. में अधिकार किया. यही प्रदेश भारत में मौर्य साम्राज्य की आधारशिला बना. मगध के बाद चंद्रगुप्त ने बंगाल पर विजय प्राप्त की और फिर सेलुक्स से युद्ध किया. युद्ध में सेलुक्स बुरी तरह से पराजित हुआ. चंद्रगुप्त मौर्य ने सौराष्ट्र और मैसूर के प्रदेश को भी विजय किया |

क्यू. अशोक के धम्म के बारे में लिखिए ?

अथवा

अशोक के धम्म के कोई तीन सिद्धांत दीजिए ?

उत्तर :- अशोक ने अपनी जनता के नैतिक उत्थान के लिए लोगो के सामने कुछ नैतिक नियम रखे. इन्ही नियमों के समूह को अशोक का धम्म कहा जाता है. अशोक के धम्म के प्रमुख सिद्धांत निम्नलिखित थे:-

  • अशोक का मुख्य सिद्धांत था बड़ों का आदर. उसके अनुसार शिष्यों को अपने गुरूजनों का मान करना चाहिए. सभी को ऋषियों,ब्राह्मणों तथा वृद्ध लोगो का आदर करना चाहिए |
  • अशोक के धम्म के अनुसार बड़ों को परिवार के सदस्यों, सम्बधियों,सेवकों,निर्धनों तथा दासों से अच्छा और नम्र व्यवहार करना चाहिए |
  • प्रत्येक मनुष्य को अपने बुरे कर्मो का फल अपने अगले जन्म में भुगतना पड़ता है. इसलिए अच्छे कर्म करने चाहिए |

क्यू. कुषाण कौन थे ? उनका सबसे प्रसिद्ध राजा कौन था ?

अथवा

सम्राट कनिष्क की सफलताओ का वर्णन कीजिए ?

उत्तर :- कुषाण चीन की यू-ची-ही  शाखा से सबंध रखते थे. कनिष्क कुषाण वंश का सबसे प्रसिद्ध राजा था. वह लगभग 78 ई. में राजगददी पर बैठा और उसने पुरुषपुर को अपनी राजधानी बनाया. वह एक महान वीजेता था. उसने उजैन,मथुरा और पंजाब के शक-क्षत्रपों को हराया. उसने कश्मीर और मगध पर भी विजय प्राप्त की. उसकी सबसे महत्वपूर्ण सफलता चीन के विरुद्ध थी. उसने चीन के शासक को हराकर ताशकंद, यारकंद और खोतान के प्रदेश अपने राज्य में मिला लिए. कनिष्क पहले सूर्य का उपासक था, परंतु बाद में बौद्ध धर्म का अनुयायी बन गया |

क्यू. अर्थशास्त्र क्या है ? भारतीय इतिहास में इसका क्या महत्व है ?

अथवा

कौटिल्य के अर्थशास्त्र पर एक टिप्पणी लिखो ?

उत्तर :- कौटिल्य का अर्थशास्त्र राजनिति से सम्बधित एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है. इसकी रचना कौटिल्य ने की थी जो एक बहुत बड़ा विद्वान् और चंद्रगुप्त मौर्य का प्रधानमंत्री था. उसने इस ग्रंथ में प्रशासन के सिधान्तो का वर्णन किया है. इस ग्रंथ का भारतीय इतिहास में बहुत अधिक महत्त्व है. यह ग्रंथ मौर्य काल का सुंदर चित्र प्रस्तुत करता है. इससे हमे चंद्रगुप्त मौर्य के शासन-प्रबंध तथा उसके चारित्रिक गुणों की जानकारी मिलती है. यह ग्रंथ मौर्यकाल के समाज पर भी प्रकाश डालता है. सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें दिए गए शासन के सिधान्तो की झलक आज के भारतीय शासन में देखी जा सकती है |

Click Here to Web Stories
Click Here to Daily Current Affairs in Hindi
Govt & Private Jobs Updates
All India State Wise GK Books
Himachal Pradesh GK Books
follow us on Google News
Download Our App
Join Our WhatsApp Group
Join Our Telegram Group

Leave a Reply