संविधान सभा की मांग व विशेषता | Meaning of constitution of India

संविधान सभा की मांग व विशेषता | Meaning of constitution of India

क्यू. भारत में संविधान सभा की मांग सबसे पहले किसने की थी ?

उत्तर :- भारत के स्वतंत्रता संग्राम में यदपि यह मांग समय-समय पर विभिन्न वर्गो के नेताओ द्वारा की जाती रही कि भारत के संविधान का निर्माण करने में भारतीयों का ही हाथ होना चाहिए, परंतु संविधान सभा की मांग स्पष्ट रूप में पेश करने का श्रेय स्वराज्य दल के नेतीओं को जाता है. स्वराज्य दल का निर्माण 1922 में हुआ था.

यह दल कांग्रेस में ही रह कर कार्य कर रहा था. 1934 में इस दल के सम्मेलन ने एक प्रस्ताव पारित करके यह मांग की थी कि,”यह सम्मेलन अन्य राष्ट्रों की भांति भारत के लिए आत्म निर्णय के अधिकार की मांग करता है. इस सम्मेलन का विचार है कि इस सिद्धांत को क्रियान्वित करने का एक मात्र ढंग, एक स्वीकार्य संविधान तैयार करने के लिए भारतीय लोगो के सब वर्गो का प्रतिनिधित्व करने वाली संविधान सभा की स्थापना करना है |”

भारतीय संविधान सभा की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएँ:-

क्यू. क्या संविधान सभा प्रभुताशाली संस्था थी?

उत्तर :- भारत की संवैधानिक समस्या की हल करने के लिए व्रिटिश मंत्रिमंडल सदस्य का एक तीन सदस्यीय मिशन 1946 में भारत आया था. उस मिशन ने जो प्रस्ताव पेश किए थे उसे मंत्रिमंडल मिशन योजना कहा जाता है. स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व संविधान सभा प्रभुताशाली संस्था नही थी क्योंकि इसने मंत्रिमंडल मिशन योजना द्वारा निशिचत की गयी रूप रेखा के अनुसार ही संविधान का निर्माण करना था. स्वतंत्रता प्राप्ति के पशचात संविधान सभा एक प्रभुताशाली संस्था बन चुकी थी क्योंकि इसकी शक्ति पर कोई प्रतिबन्ध नही था और इस संस्था ने स्वतंत्र रूप में भारतीय संविधान का निर्माण करता था |

क्यू. संविधान का क्या अर्थ है ?

अथवा

संविधान के अर्थ की व्याख्या करने के लिए इसकी एक परिभाषा दीजिए |

उत्तर :- संविधान से हमारा अभिप्राय उस लिखित या अलिखित नियमों, कानूनों और परम्पराओ के समहू से है, जिसके अनुसार किसी देश का शासन प्रवंध संचालित किया जाता है. इसमें उस देश के शासन व्यवस्था के स्वरूप, सरकार के विभिन्न अंगो की सरंचना, उनकी शक्तिया और कार्य, राज्य में लोगो के मध्य सम्वन्ध, नागरिको के अधिकार और कर्तव्य शामिल किए जाते है|

प्रो.गैटेल के अनुसार,”जिन मौलिक सिधान्तो के द्वारा किसी राज्य का स्वरूप निर्धारित होता है, उन्हें संविधान कहते है |”

देश के विभाजन के पश्चात् संविधान सभा की रचना

क्यू. भारतीय संविधान सभा को कांग्रेसी संस्था क्यों कहा जाता है ?

उत्तर :- भारत की संविधान सभा में कांग्रेस को भारी बहुमत प्राप्त था. स्वतन्त्रता से पूर्व इस सभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 69 प्रतिशत थी जबकि स्वतन्त्रता के पशचात 82 प्रतिशत हो गयी थी. इतने भारी बहुमत के कारण ही संविधान सभा को कांग्रेसी संस्था कहा जाता था |

क्यू. भारतीय संविधान किसके द्वारा बनाया गया तथा कब लागू किया गया ?

उत्तर :- भारतीय संविधान संविधान सभा द्वारा बनाया गया तथा 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया |

क्यू. “संविधान राज्य का सर्वोच्च कानून है |”व्याख्या कीजिए ?

उत्तर :- संविधान राज्य का सर्वोच्च कानून होता है. संविधान राज्य में एक पवित्र लेख माना जाता है. प्रत्येक व्यक्ति संविधान का आदर करता है और यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लघंन करता है, तो सरकार उसे दण्ड देती है. राज्य में संविधान सर्वोच्च कानून होता है और उससे बड़ा कोई और कानून नही है. सरकार अपने सभी कार्य संविधान के अनुसार ही करती है |

formation of constituent assembly in Hindi

क्यू. भारतीय संविधान सभा की किन्ही दो विशेषताओ का वर्णन कीजिए ?

उत्तर :- 1.भारतीय संविधान सभा का संग्ठन साम्प्रदायिक आधारों पर किया गया है |

2.भारतीय संविधान सभा का निर्माण एक ऐसी योजना के अधीन किया गया था, जिस योजना को विदेशी ब्रिटिश सरकार ने निशिचत किया था |

क्यू. संविधान के दो कार्य लिखिए ?

उत्तर :- 1.संविधान सरकार के गठन की जानकारी देता है |

2.संविधान शक्तियों के पृथक्करण की व्याख्या करता है |

क्यू. संविधान सभा के चुनाव कब करवाये गये थे ?

उत्तर :- संविधान सभा के चुनाव जुलाई, 1946 में करवाये गये थे |

क्यू. भारत में संविधान सभा की रचना किस योजना के अनुसार की गई थी ?

उत्तर :- भारत में संविधान सभा की रचना कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार की गई थी |

क्यू. राष्ट्रिय ध्वज को कब अपनाया गया था ?

उत्तर :- राष्ट्रिय ध्वज को संविधान सभा द्वारा 22 जुलाई,1947 को अपनाया गया था |

संविधान क्या है अथ्वा हमें संविधान की आवश्यकता क्यों पडती है

Click Here to Web Stories
Click Here to Daily Current Affairs in Hindi
Govt & Private Jobs Updates
All India State Wise GK Books
Himachal Pradesh GK Books
follow us on Google News
Download Our App
Join Our WhatsApp Group
Join Our Telegram Group

Leave a Reply